Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर पुलिस ने फर्जीवाड़ा करते एक साइबर ठग को किया गिरफ्तार ,लिया हिरासत में
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    जमशेदपुर पुलिस ने फर्जीवाड़ा करते एक साइबर ठग को किया गिरफ्तार ,लिया हिरासत में

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 4, 2024Updated:March 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    जमशेदपुर पुलिस को साइबर अपराधियों के खिलाफ एक और सफलता हाथ लगी है. जहां कमलापुर थाना क्षेत्र से फर्जीवाड़ा करते एक साइबर ठग को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. गिरफ्त में आए ठग का नाम राजा कुमार है जो बिहार के नवादा जिले के अकबरपुर थाना अंतर्गत गोराण्डी गांव का रहने वाला बताया जा रहा है.

     

    इस संबंध में जानकारी देते हुए जमशेदपुर एसएसपी कौशल किशोर ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कमलपुर थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा फर्जी क्लोण्ड फिंगरप्रिंट के जरिए एईपीएस के माध्यम से ठगी का काम किया जा रहा है. इसके बाद एक टीम का गठन किया गया. टीम ने अपना जाल बिछाया और योजनाबद्ध तरीके से युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ किया. पूछताछ के क्रम में युवक ने अपना अपराध स्वीकार किया और अपने मास्टरमाइंड साथी प्रवीण कुमार द्वारा अभियुक्त को क्लोण्ड फिंगरप्रिंट एवं आधार डिटेल उपलब्ध कराए जाने की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि मास्टरमाइंड बिहार के गया जिले का रहने वाला है.

     

     

    जिसकी गिरफ्तारी को लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है. युवक के पास से 3460 रुपये नगद 13 पीस फर्जी क्लोण्ड फिंगरप्रिंट, 11 व्यक्तियों के आधार कार्ड का विवरण और एक मोबाइल बरामद किया गया है. उन्होंने बताया कि गिरफ्त में आए युवक का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है, और बिहार के नवादा साईबार थाना कांड संख्या 9/ 23 मामले में जेल जा चुका है. फिलहाल वह जमानत पर था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, कहा उनकी नियत युवाओं को रोजगार देने की नहीं
    Next Article भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के आह्वान पर जेएसएससी परीक्षा पत्र लीक, बिजली बिल में बढ़ोतरी एवं झारखंड में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरुद्ध एक दिवसीय धरना प्रदर्शन ,राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

    Related Posts

    दलमा में अवस्थित संरचनाओं और मांडू में हिमनदों से निर्मित भू-संरचनाओं को जियोलॉजिकल हैरिटेज घोषित किया जाएः सरयू राय

    June 5, 2026

    डायन बताकर महिला और परिवार पर हमला, लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा

    June 5, 2026

    भूमि को हरित बनाओ

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दलमा में अवस्थित संरचनाओं और मांडू में हिमनदों से निर्मित भू-संरचनाओं को जियोलॉजिकल हैरिटेज घोषित किया जाएः सरयू राय

    डायन बताकर महिला और परिवार पर हमला, लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा

    भूमि को हरित बनाओ

    पर्यावरण दिवस: धरती बचाने का संकल्प और हमारी जिम्मेदारी — सुल्तान अली

    दिल्ली अग्निकांड के बाद बोकारो में अलर्ट, होटलों की फायर सेफ्टी जांच के आदेश

    टाटा स्टील के सीईओ टी.वी. नरेंद्रन का पारिश्रमिक बढ़कर 20.66 करोड़ रुपये, कंपनी के बेहतर प्रदर्शन का मिला लाभ

    जमशेदपुर में ‘ग्रीनाथॉन – वॉक फॉर एनवायरमेंट’ का सफल आयोजन

    विश्व पर्यावरण दिवस पर जमशेदपुर में “ग्रीनाथॉन – वॉक फॉर एनवायरमेंट” का आयोजन

    भाजपा में बवाल: कदमा मंडल अध्यक्ष नियुक्ति पर 44 BLA-2 का इस्तीफा

    गिरती पत्रकारिता: आईना कब तक तोड़ोगे!

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.