Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » SARAIKELA : बाहरी संवेदकों के विरोध में अनिश्चित कालीन धरना शुरू,मिला जनप्रतिनिधियों का समर्थन, सभी ने एकसुर में कहा मिले स्थानियों को प्राथमिकता
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    SARAIKELA : बाहरी संवेदकों के विरोध में अनिश्चित कालीन धरना शुरू,मिला जनप्रतिनिधियों का समर्थन, सभी ने एकसुर में कहा मिले स्थानियों को प्राथमिकता

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    SARAIKELA : बाहरी संवेदकों के विरोध में अनिश्चित कालीन धरना शुरू,मिला जनप्रतिनिधियों का समर्थन, सभी ने एकसुर में कहा मिले स्थानियों को प्राथमिकता

     

    सरायकेला- खरसावां जिला के आदित्यपुर नगर निगम का कचरा उठाव करने वाले करीब 50 टिपर चालक और खलासी सोमवार से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए हैं. दरअसल चालक नगर निगम की गाड़ी और नगर निगम का चालक बहाल करने की मांग कर रहे हैं. बता दें कि वर्तमान में कचरा उठाव का ठेका क्यूब प्राइवेट लिमिटेड को दिया गया है. यह हैदराबाद की एजेंसी है. एजेंसी द्वारा इन्हें प्रतिदिन 3 टन कचरा उठाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है इसको लेकर चालकों में नाराजगी व्याप्त है.

     

    टिपर चालकों ने बताया कि पिछले कई सालों से मूलभूत समस्याओं का घोर अभाव होने के बाद भी वे नगर निगम क्षेत्र से कचरा उठाव कर रहे हैं, मगर नए संवेदक द्वारा उन्हें जबरन कचरा उठाने को लेकर दबाव बनाया जा रहा है. इन्होने बताया कि वे सुबह से ही कचरा उठाव में लगे रहते हैं. कोरोना महामारी के दौर में भी हमने अपनी सेवा दी है. पिछले दस साल से नगर निगम क्षेत्र में सेवा देने के बाद भी उन्हें ना तो स्थाई किया गया है ना ही उनके मानदेय में बढ़ोतरी की गई है. यहां तक कि सरकारी सुविधा का भी लाभ उन्हें नहीं दिया जा रहा है. चालकों ने नगर निगम की ओर से उन्हें नियमित करने की मांग की है. साथ ही स्थानीय संवेदकों को बहाल करने की मांग की है. वही चालकों के समर्थन में स्थानीय जनप्रतिनिधि भी खुलकर सामने आ गए हैं. कांग्रेसी नेता जगदीश नारायण चौबे,

     

     

    टीएमसी नेता विशेष कुमार तांती और आदित्यपुर नगर निगम वार्ड 17 की पूर्व पार्षद नीतू शर्मा ने धरने पर बैठे चालकों की मांग को जायज बताया और सरकार से इनकी मांगों पर विचार करने की अपील की. वैसे नगर निगम के टिपर चालकों के हड़ताल पर चले जाने से सभी 35 वार्डों में कचरा उठाव का काम रुक गया है. पहले से ही गंदगी की वजह से सुर्खियों में रहने वाले नगर निगम अब एकबार फिर से कचरा उठाव बंद होने से सुर्खियों में है. समय रहते यदि इसका हल नहीं निकलता है तो नगर निगम क्षेत्र में फिर गंदगी का अंबार लग सकता है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिल्ली सरकार ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए पेश किया 76,000 करोड़ रुपये का बजट, महिलाओं के लिए ये बड़ा ऐलान
    Next Article तेलंगाना :पीएम मोदी ने 56,000 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास

    Related Posts

    भाजपा में बवाल: कदमा मंडल अध्यक्ष नियुक्ति पर 44 BLA-2 का इस्तीफा

    June 4, 2026

    मेघालय से विश्व पर्यावरण दिवस: प्रकृति-प्रेमी जीवनशैली

    June 4, 2026

    क्या बेलपत्र डेंटल क्लिनिक कानून से ऊपर है? या स्वास्थ्य विभाग ने आंखें मूंद रखी हैं?

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाजपा में बवाल: कदमा मंडल अध्यक्ष नियुक्ति पर 44 BLA-2 का इस्तीफा

    गिरती पत्रकारिता: आईना कब तक तोड़ोगे!

    मालवीय नगर अग्निकांड: 21 मौतों का जिम्मेदार कौन?

    मेघालय से विश्व पर्यावरण दिवस: प्रकृति-प्रेमी जीवनशैली

    पर्यावरणीय संकट: समाधान की ओर बढ़ते कदम

    क्या बेलपत्र डेंटल क्लिनिक कानून से ऊपर है? या स्वास्थ्य विभाग ने आंखें मूंद रखी हैं?

    राखा कॉपर प्लांट विस्तार पर बवाल: पेड़ कटाई से भड़के ग्रामीण, ग्रामसभा ने रुकवाया काम

    एमजीएम अस्पताल को जल्द मिलेगी निर्बाध पेयजल आपूर्ति, उपायुक्त ने निर्माणाधीन वाटर टावर का किया निरीक्षण

    अखिल भारतीय लोधी क्षत्रिय महासभा और आलोक संस्था की बैठक, सामाजिक उत्थान पर हुई चर्चा

    चालान विवाद पर बवाल: युवक ने एसएसपी कार्यालय पहुंच जताया विरोध, वायरल वीडियो से बढ़ी हलचल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.