Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » धनबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में लगी भीषण आग , चारों ओर धुंआ-धुंआ, मची अफरा तफरी
    Breaking News Headlines झारखंड

    धनबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में लगी भीषण आग , चारों ओर धुंआ-धुंआ, मची अफरा तफरी

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    धनबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में अचानक भीषण आग लगने के बाद अफरा तफरी मच गई। मरीजों और अस्पताल के मेडिकल स्टाफ के बीच चीख पुकार मच गई।मरीज और उसके परिजन अपनी जान बचाने के लिए इधर उधर भागने लगे।आग एसएनएमएमसीएच के द्वितीय तल पर स्थित डायलिसिस वार्ड में लगी।देखते ही देखते आग ने भयावह रूप ले लिया।आग पूरी तरह से डायलिसिस वार्ड को अपनी चपेट में ले लिया।आग की लपटों की भयावह रूप बाहर से देखने को मिल रही थी।

     

     

    अस्पताल के अंदर चारों ओर धुंआ ही धुंआ भर गया।धुंआ अस्पताल के उपर तक नजर आ रहा था।डायलिसिस वार्ड में मरीजों की संख्या कम थी।जिसे फौरन बाहर सुरक्षित निकाल लिया गया।अस्पताल के स्टाफ ने मरीजों की जान बचाई।द्वितीय तल में ही डायलिसिस वार्ड की गैलरी से सटे गायनी वार्ड है।इस गायनी वार्ड में महिलाएं भर्ती थी। आग लगने के बाद अचानक शोर गुल शुरू हो गया।नर्स और स्टाफ आग आग की शोर मचाने लगें।चारो ओर धुंआ ही धुंआ छाने लगा।किसी को कुछ भी नही दिखाई दे रह था।मरीज के परिजनों का कहना है कि डायलिसिस वार्ड की गैलरी में मौजूद गायनी वार्ड में करीब 15 से 20 महिला मरीज भर्ती थी।

     

     

     

    जिसे आनन फानन में बाहर निकाला गया।जिसे जैसे भी समझ में आया मरीजों को बाहर निकाला। कुछ मरीजों को बहार निकाल कर रखा गया।कुछ मरीजों को एंबुलेंस के जरिए इमरजेंसी वार्ड में शिफ्ट किया गया।वहीं कुछ मरीजों को सदर अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। वहीं लोगों ने बताया कि धुंआ ऊपर की एनआईसीयू वार्ड तक पहुंच गई।धुंआ के बढ़ते प्रकोप के कारण एनआईसीयू के बच्चो को भी बाहर निकालकर शिफ्ट किया गया है। आग की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई।जिसके बाद फौरन फायर ब्रिगेड की दमकल वाहन मौके पर पहुंची। 9 दमकल वाहनों के जरिए कड़ी मशकात के बाद आग पर काबू पाया गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपं. धीरेन्द्र शास्त्री की सरकार को बड़ी चेतावनी, कहा- मंदिरों के दान से हज यात्रा कराना बंद करे
    Next Article भारत भ्रमण पर आई स्पेन की विदेशी महिला पर्यटक के साथ झारखण्ड में गैंग रेप,तीन संदिग्ध पुलिस हिरासत में, हो रही पूछताछ

    Related Posts

    ससुराल में ननद के साथ विवाद मायके पहुंची शाहीन परवीन ने की आत्महत्या का प्रयास

    May 16, 2025

    चाकुलिया में मूर्ति अनावरण कर राज्यपाल संतोष गंगवार ने कहा शहीद चानकु महतो की जीवनी से प्रेरणा ले युवा पीढ़ी

    May 16, 2025

    मुखिया कान्हु मुर्मू ने किशोरी व महिलाओं को जागरूक करने का उठाया बीड़ा

    May 16, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ससुराल में ननद के साथ विवाद मायके पहुंची शाहीन परवीन ने की आत्महत्या का प्रयास

    चाकुलिया में मूर्ति अनावरण कर राज्यपाल संतोष गंगवार ने कहा शहीद चानकु महतो की जीवनी से प्रेरणा ले युवा पीढ़ी

    मुखिया कान्हु मुर्मू ने किशोरी व महिलाओं को जागरूक करने का उठाया बीड़ा

    मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान राशि की रिकवरी किए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई

    रोलाडीह हाई स्कूल में 6 कमरों का बनेगा भवन, विधायक प्रतिनिधि पीरू हेम्ब्रम व झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सन्नी उरांव ने किया भूमि पूजन

    लौहनगरी जमशेदपुर में भाजपा ने निकाली विशाल तिरंगा यात्रा, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और सैनिकों के पराक्रम का मनाया गया जश्न, हजारों लोगों ने सड़क पर उतरकर सेना की वीरता को किया सैल्यूट

    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने ग्राम मुंडा मंजीत हाइबुरु के परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की

    जद (यू) सीतारामडेरा थाना समिति का विस्तार हुआ. दिलीप प्रजापति और किशोर कुमार बने महासचिव

    यूसिल के तेज तर्रार केमिकल इंजीनियर संजीव टोपनो का जादूगोड़ा से तुम्मलापल्ली यूरेनियम प्रोजेक्ट हुआ तबादला मजदूरों में नाराजगी, कंपनी प्रबन्धन पर उठ रहे है सवाल

    सीसीएल के चंद्रगुप्त कोल परियोजना मामले में CID का एक्शन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.