Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पंजाब विधानसभा में किसान आंदोलन पर भारी हंगामा, राज्यपाल के अभिभाषण के बीच नारे लगाने लगे कांग्रेसी
    Breaking News Headlines राजनीति

    पंजाब विधानसभा में किसान आंदोलन पर भारी हंगामा, राज्यपाल के अभिभाषण के बीच नारे लगाने लगे कांग्रेसी

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 1, 2024Updated:March 1, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    पंजाब विधानसभा में किसान आंदोलन पर भारी हंगामा, राज्यपाल के अभिभाषण के बीच नारे लगाने लगे कांग्रेसी
    चंडीगढ़: पंजाब सरकार का बजट सत्र शुक्रवार से शुरू हो गया. विधानसभा की कार्यवाही के पहले दिन राज्यपाल के अभिभाषण के शुरू होते ही किसान आंदोलन पर भारी हंगामा हो गया. कांग्रेस विधायकों ने गवर्नर की स्पीच बीच में रोक दी. उन्होंने किसान आंदोलन और उसमें शुभकरण की मौत का मामला उठाया.

     

     

    गवर्नर ने उन्हें काफी समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माने. राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने कहा कि यह बहस का मुद्दा नहीं है. उन्हें अपना अभिभाषण कंप्लीट कर लेने दे. उसके बाद बहस के दौरान आप सभी इसमें भाग ले सकते हैं. उन्होंने कहा कि बहस के लिए आपके पास उपयुक्त समय होगा, आप जितना मर्जी चाहे बोल सकते हैं.

     

     

    लेकिन कांग्रेसी नेता इसी बात पर अड़े रहे कि पहले तो जीरो एफआईआर को रद्द करके उसे सही तरीके से केस दर्ज किया जाए और हरियाणा सरकार को ताकीद किया जाए कि वह बैरिकेड हटाए, उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री और गृहमंत्री के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग भी की. इसके बाद गवर्नर ने अपने भाषण की पहली और आखिरी लाइन पढ़ी और विधानसभा से चले गए. हंगामे के बाद सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरेल एसपी के तौर पर प्रवीन पुष्कर ने संभाला पदभार कहा ‘ सूचना तंत्र को मजबूत करते हुए रेल यात्रियों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता ‘
    Next Article प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन एवं मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन की उपस्थिति में हिंदुस्तान उर्वरक और रसायन लिमिटेड कारखाना (हर्ल) राष्ट्र को किया समर्पित, लगभग 36 हज़ार करोड़ रुपए की विकास योजनाओं का हुआ उद्घाटन- शिलान्यास

    Related Posts

    राहुल गांधी की दक्षिण में नई रणनीति: कांग्रेस का सियासी किला मजबूत

    May 28, 2026

    बिहार में पर्यटन को बढ़ावा: वाल्मीकिनगर-कैमूर में बनेंगे हेलीपोर्ट

    May 28, 2026

    एलएनएमयू में ‘एपीआई पोर्टल’ का शुभारंभ, विश्वविद्यालय के विकासात्मक कार्य होंगे डिजिटल रूप से सशक्त

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    शिक्षा-स्वास्थ्य का बाजारीकरण: आम आदमी पर गंभीर असर

    गोरखपुर में हिंदी पत्रकारिता दिवस: पत्रकार व प्रेमा मौसी का सम्मान

    राहुल गांधी की दक्षिण में नई रणनीति: कांग्रेस का सियासी किला मजबूत

    बिहार में पर्यटन को बढ़ावा: वाल्मीकिनगर-कैमूर में बनेंगे हेलीपोर्ट

    महिला पतंजलि योग समिति द्वारा पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन

    गम्हरिया स्थित वात्सल्य बालिका गृह से दो बच्चियां फरार, प्रशासनिक महकमे में हड़कंप

    कपाली नगर परिषद क्षेत्र में अवैध गोवंशीय पशु कारोबार के खिलाफ छापेमारी

    अमृत भारत योजना: जुलाई तक चांडिल स्टेशन का सौंदर्यीकरण कार्य होगा पूरा : संजय सेठ

    चांडिल में नवपदस्थापित एसडीओ नितिन शिवम गुप्ता का स्वागत

    जादूगोड़ा में ईद उल जोहा (बकरीद) को लेकर जादूगोड़ा पुलिस अलर्ट, शांतिपूर्ण बकरीद मानने को लेकर जादूगोड़ा पुलिस व झारखंड होम गार्ड के जवानों ने सड़कों पर निकाली फ्लैग मार्च

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.