Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » डब्ल्यूएफआई के ट्रायल का पहलवानों ने किया बहिष्कार, विरोध में पहुंचे हाईकोर्ट
    Breaking News Headlines राजनीति

    डब्ल्यूएफआई के ट्रायल का पहलवानों ने किया बहिष्कार, विरोध में पहुंचे हाईकोर्ट

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 1, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    डब्ल्यूएफआई के ट्रायल का पहलवानों ने किया बहिष्कार, विरोध में पहुंचे हाईकोर्ट
    नई दिल्ली: भारतीय कुश्ती संघ द्वारा पेरिस ओलिंपिक और दो एशियन ट्रायल की तारीखों के एलान के बाद आंदोलनरत पहलवान साक्षी मलिक, बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट ने इसके बहिष्कार की घोषणा कर दी। पहलवानों की मांग है जब तक सरकार इस मामले में हस्तक्षेप नहीं करती और उचित समाधान नहीं करती तब तक प्रदर्शनकारी पहलवान भारतीय कुश्ती महासंघ द्वारा घोषित राष्ट्रीय ट्रायल में हिस्सा नहीं लेंगे।

     

     

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चयन प्रक्रिया पर रोक लगाने के लिए बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और उनके पति सत्यव्रत कादियान ने बुधवार को अदालत का रुख किया और संयुक्त याचिका दायर की। इसमें 10-11 मार्च को होने जा रहे ट्रायल पर रोक लगाने की मांग की गई है। इस मामले की सुनवाई शुक्रवार को होगी। हालांकि बजरंग की तरफ से इसको लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया हैं।

     

     

    पिछले दो महीने से रुस में प्रशिक्षण ले रहे बजरंग पूनिया ने साफ किया कि वह ट्रायल का हिस्सा नहीं होंगे। इसके अलावा उन्होंने सरकार की चु्प्पी पर भी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा, “अगर मैं ट्रायल में भाग नहीं लेता तो मैं अपने प्रशिक्षण पर 30 लाख रुपये खर्च नहीं करता, लेकिन निलंबित डब्ल्यूएफआई ट्रायल कैसे आयोजित कर रहा है? मुझे समझ में नहीं आ रहा कि सरकार की मजबूरी क्या है (डब्ल्यूएफआई को ट्रायल आयोजित करने की अनुमति देने पर)?”

     

     

    उन्होंने आगे कहा, “मुझे समझ में नहीं आता कि भारत सरकार द्वारा निलंबित एक खेल संस्था कैसे एक परिपत्र जारी करती है और ट्रायल की घोषणा करती है। सरकार चुप क्यों है? हम ट्रायल में तभी शामिल होंगे जब तदर्थ पैनल या सरकार इसे आयोजित करेगी।”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ के एक सीक्वेंस पर खर्च हो गए 50 करोड़
    Next Article सरायकेला : 20 वें एसपी मनीष टप्पो ने किया पदभार ग्रहण , एसपी डॉ विमल कुमार ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया

    Related Posts

    एलएनएमयू में ‘एपीआई पोर्टल’ का शुभारंभ, विश्वविद्यालय के विकासात्मक कार्य होंगे डिजिटल रूप से सशक्त

    May 27, 2026

    मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मिले विधायक संजीव सरदार, हरिणा मेला को राजकीय मेला घोषित करने की रखी मांग

    May 27, 2026

    ईद अल-अजहा को लेकर कुंडहित व बागडेहरी में निकाला गया फ्लैग मार्च

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नारायण प्राइवेट आईटीआई में पंडित जवाहरलाल नेहरू को भावभीनी श्रद्धांजलि

    एलएनएमयू में ‘एपीआई पोर्टल’ का शुभारंभ, विश्वविद्यालय के विकासात्मक कार्य होंगे डिजिटल रूप से सशक्त

    मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मिले विधायक संजीव सरदार, हरिणा मेला को राजकीय मेला घोषित करने की रखी मांग

    ईद अल-अजहा को लेकर कुंडहित व बागडेहरी में निकाला गया फ्लैग मार्च

    ईद-उल-जुहा पर उपायुक्त ने जिलेवासियों को दी शुभकामनाएं

    आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक में योजनाओं के प्रभावी संचालन पर जोर

    मोहरदा पीएम आवास योजना निर्माण स्थल का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, मूलभूत सुविधाएं जल्द बहाल करने के निर्देश

    उपायुक्त की अध्यक्षता में सहकारिता विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित

    वर्षों से अलग रह रहे दंपति ने भुलाए गिले-शिकवे, मेडिएशन सेंटर में हुआ समझौता

    नौतपा में शर्बत सेवा से गुप्ता ऑटोमोबाइल ने जीता दिल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.