Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » को-ऑपरेटिव विधि महाविद्यालय में इस सत्र में नामांकन की प्रक्रिया बिना बिलम्ब शुरू हो: राजेश शुक्ल
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड राष्ट्रीय शिक्षा साहित्य

    को-ऑपरेटिव विधि महाविद्यालय में इस सत्र में नामांकन की प्रक्रिया बिना बिलम्ब शुरू हो: राजेश शुक्ल

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    को-ऑपरेटिव विधि महाविद्यालय में इस सत्र में नामांकन की प्रक्रिया बिना बिलम्ब शुरू हो: राजेश शुक्ल

    कोल्हान विश्वविद्यालय के अधिकारियों से राजेश शुक्ल ने बात की

    कोल्हान विश्वविद्यालय सिंडिकेट के संस्थापक सदस्य और जमशेदपुर को-ऑपरेटिव विधि महाविद्यालय के चेयरमैन श्री राजेश कुमार शुक्ल ने आज कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलसचिव, और परीक्षा नियंत्रक से बात की और बिना बिलम्ब के जमशेदपुर को-ऑपरेटिव विधि महाविद्यालय के इस सत्र में एल एल बी में नामांकन की प्रक्रिया शीघ्र शुरू कराने का अनुरोध किया।

     

     

     

    श्री शुक्ल जो झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन भी है ने विश्वविद्यालय के कुलसचिव और परीक्षा नियंत्रक से स्पष्ट रूप से कहा कि पिछले कई महीने पूर्व बार कौंसिल ऑफ इंडिया ने इस सत्र की संबद्धता का पत्र महाविद्यालय को मिल चुका है उसके बाद भी अबतक नामांकन की प्रक्रिया नही आरंभ कराने से विधि शिक्षा ग्रहण करने वाले चिंतित है।

     

     

    वरिष्ठ अधिवक्ता श्री शुक्ल ने कहा है कि विश्वविद्यालय को यह देखना चाहिए कि सत्र शुरू होने में अनावश्यक विलंब न हो और आधारभूत संरचना बढ़ाने के लिए ठोस कदम उठाए जाय ताकि इस विधि महाविद्यालय को स्थायी संबद्धता मिल सके। श्री शुक्ल ने महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ जीतेन्द्र कुमार से भी नामांकन प्रक्रिया शीघ्र शुरू कराने का आग्रह किया ताकि विधि शिक्षा ग्रहण करने वालो में निराशा न हो ।

     

     

     

    श्री शुक्ल ने पिछले दिनों कोल्हान विश्वविद्यालय के सिंडिकेट की बैठक में भी जमशेदपुर को-ऑपरेटिव विधि महाविद्यालय पर पूरा ध्यान देने का प्रस्ताव रखा था जिस पर सहमति बनी थी और आधारभूत संरचना बढ़ाने पर भी सहमति बनी थी। कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलपति और कोल्हान के आयुक्त श्री मनोज कुमार ने भी जमशेदपुर को-ऑपरेटिव विधि महाविद्यालय के उन्नयन पर शीघ्र कदम उठाने का निर्देश भी दिया था।

    श्री शुक्ल ने कहा है कोल्हान विश्वविद्यालय में यह एक मात्र अंगीभूत महाविद्यालय है जिसके उत्थान में राज्य सरकार को भी सहयोग करना चाहिए। इस संबंध में पूर्व में राजभवन से भी निर्देश दिए गए थे।

     

     

    श्री शुक्ल ने आशा व्यक्त किया है कि इस सत्र में नामांकन की प्रक्रिया जल्द शुरू हो जायेंगी। श्री शुक्ल से पिछले दिनों अधिवक्ताओं और विधि शिक्षा ग्रहण करने के इच्छुक छात्रों ने भेंटकर नामांकन शीघ्र शुरू कराने की मांग की थी जिसपर श्री शुक्ल ने आज विश्वविद्यालय अधिकारियों से बात की।

    को-ऑपरेटिव विधि महाविद्यालय में इस सत्र में नामांकन की प्रक्रिया बिना बिलम्ब शुरू हो: राजेश शुक्ल
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleJamshedpur: सूर्यधाम सिदगोड़ा में सुंदरकांड एवं श्रीराम जी के राज्याभिषेक से सात दिवसीय श्रीराम कथा का हुआ विधिवत विश्राम, फूलों से श्रद्धालुओं ने खेली होली, भक्तिमय भजन पर श्रद्धालु जमकर श्रद्धालु, कल 12 बजे से होगा विशाल भंडारा
    Next Article मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन की अध्यक्षता में 29 फरवरी 2024 को आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

    Related Posts

    गिरिडीह खटिया बनी एंबुलेंस, सड़क के बिना तड़पती रही गर्भवती, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के विधानसभा क्षेत्र में विकास की खुली पोल

    May 27, 2026

    जमशेदपुर में बिगड़ती कानून व्यवस्था चिंता का विषय : दिनेश कुमार

    May 27, 2026

    समस्तीपुर विवाद में न्याय नहीं मिला तो टावर पर चढ़कर किया हाई वोल्टेज

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गिरिडीह खटिया बनी एंबुलेंस, सड़क के बिना तड़पती रही गर्भवती, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के विधानसभा क्षेत्र में विकास की खुली पोल

    जमशेदपुर में बिगड़ती कानून व्यवस्था चिंता का विषय : दिनेश कुमार

    समस्तीपुर विवाद में न्याय नहीं मिला तो टावर पर चढ़कर किया हाई वोल्टेज

    सुत्रो की मुताबिक करीब 14 से 15 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला है

    धनबाद के बैंक मोड़ में भीषण आग, चौधरी स्वीट्स जलकर राख, लाखों का नुकसान

    जमशेदपुर के गोलमुरी में पांच घंटे के भीतर दो स्थानों पर फायरिंग, रंगदारी नहीं देने पर 20 लाख की धमकी; इलाके में दहशत

    गोलमुरी के नामदा बस्ती में फायरिंग से दहशत, युवक ने पड़ोसी पर लगाया जानलेवा हमले का आरोप

    भीषण गर्मी को देखते हुए शहर में पियाऊ की व्यवस्था, प्रशासन अलर्ट

    जनता दरबार में उमड़ी फरियादियों की भीड़, समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश

    ईद-उल-जोहा को लेकर जामताड़ा प्रशासन अलर्ट, संयुक्त आदेश जारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.