Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पीएम किसान योजना की 16वीं किस्त जारी, पीएम मोदी बोले- कांग्रेस की सरकार होती तो लूट जाते 18 हजार करोड़
    Headlines राष्ट्रीय

    पीएम किसान योजना की 16वीं किस्त जारी, पीएम मोदी बोले- कांग्रेस की सरकार होती तो लूट जाते 18 हजार करोड़

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 29, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    पीएम किसान योजना की 16वीं किस्त जारी, पीएम मोदी बोले- कांग्रेस की सरकार होती तो लूट जाते 18 हजार करोड़
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को महाराष्ट्र के यवतमाल पहुंचे. उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं किस्त जारी की है. 21 हजार करोड़ रुपए से अधिक पैसा पीएम किसान योजना के लाभार्थियों के बैंक अकाउंट में भेजा गया है.

    जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, मैं 2019 में फरवरी के महीने में ही यवतमाल आया था. तब भी आप ने हमपर खूब प्रेम बरसाया, एनडीए को 350 पार करा दिया. आज जब 2024 के चुनाव से पहले मैं विकास के उत्सव में शामिल होने आया हूं तब पूरे देश में एक ही आवाज गूंज रही है, अबकी बार 400 पार.पीएम मोदी ने कहा, हम देश बनाने और देश के लोगों का जीवन बदलने के लिए मिशन लेकर निकले हैं. बीते 10 साल में जो कुछ किया है वो आने वाले 25 वर्ष की नींव है. मैंने भारत के कोने-कोने को विकसित बनाने का संकल्प लिया है. इस संकल्प की सिद्धि के लिए शरीर का कण-कण, जीवन का क्षण-क्षण समर्पित है.

     

     

     

    उन्होंने कहा, भारत को विकसित बनाने के लिए चार सबसे बड़ी प्राथमिकता है- गरीब, किसान, नौजवान और नारीशक्ति. ये चारों सशक्त हो गए तो हर समाज, हर वर्ग और देश का हर परिवार सशक्त हो जाएगा. जब कांग्रेस की सरकार थी तब दिल्ली से 1 रुपया निकलता था तो 15 पैसा पहुंचता था. आज मैंने एक बटन दबाया और 21 हजार करोड़ रुपए सीधे लाभार्थियों के बैंक अकाउंट में पहुंच गए. अगर कांग्रेस की सरकार होती तो आज जो आपको 21 हजार करोड़ रुपए मिले हैं उसमें से 18 हजार करोड़ रुपए बीच में ही लूट लिए जाते. भाजपा सरकार में गरीब का पूरा पैसा मिल रहा है. मोदी की गारंटी है- हर लाभार्थी को पूरा हक, पाई-पाई बैंक खाते में.

     

     

     

     

    महाराष्ट्र के लोगों को दिया 4,900 करोड़ का तोहफा

    लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बजने से पहले पीएम मोदी विभिन्न राज्यों का दौरा कर रहे हैं और विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास कर रहे हैं. इसी क्रम में उन्होंने बुधवार को यवतमाल में महाराष्ट्र के लोगों को 4,900 करोड़ रुपए से अधिक की विकास परियोजनाओं का तोहफा दिया. उन्होंने रेल, सड़क और सिंचाई से संबंधित कई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन किया.

    नरेंद्र मोदी ने यवतमाल में एसएचजी के सम्मेलन में महाराष्ट्र के 5.5 लाख महिला स्वयं सहायता समूहों को 825 करोड़ रुपए का रिवॉल्विंग फंड दिया. पीएम ने महाराष्ट्र में 1,300 करोड़ रुपए से अधिक की रेल परियोजनाओं का उद्घाटन किया. इनमें वर्धा-कलांब ब्रॉड गेज लाइन और न्यू अष्टी-अमलनेर ब्रॉड गेज लाइन शामिल हैं. नई ब्रॉड गेज लाइनें विदर्भ और मराठवाड़ा क्षेत्रों की कनेक्टिविटी में सुधार करेंगी. इससे विकास को गति मिलेगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और वॉल्ट डिज्नी 70,352 करोड़ रुपये का हुआ ऐतिहासिक मर्जर
    Next Article पश्चिम बंगाल: संदेशखाली केस का मास्टरमाइंड शाहजहां शेख गिरफ्तार, 55 दिन से थी तलाश

    Related Posts

    एलएनएमयू में ‘एपीआई पोर्टल’ का शुभारंभ, विश्वविद्यालय के विकासात्मक कार्य होंगे डिजिटल रूप से सशक्त

    May 27, 2026

    मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मिले विधायक संजीव सरदार, हरिणा मेला को राजकीय मेला घोषित करने की रखी मांग

    May 27, 2026

    मोहरदा पीएम आवास योजना निर्माण स्थल का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, मूलभूत सुविधाएं जल्द बहाल करने के निर्देश

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    महिला पतंजलि योग समिति द्वारा पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन

    गम्हरिया स्थित वात्सल्य बालिका गृह से दो बच्चियां फरार, प्रशासनिक महकमे में हड़कंप

    कपाली नगर परिषद क्षेत्र में अवैध गोवंशीय पशु कारोबार के खिलाफ छापेमारी

    अमृत भारत योजना: जुलाई तक चांडिल स्टेशन का सौंदर्यीकरण कार्य होगा पूरा : संजय सेठ

    चांडिल में नवपदस्थापित एसडीओ नितिन शिवम गुप्ता का स्वागत

    जादूगोड़ा में ईद उल जोहा (बकरीद) को लेकर जादूगोड़ा पुलिस अलर्ट, शांतिपूर्ण बकरीद मानने को लेकर जादूगोड़ा पुलिस व झारखंड होम गार्ड के जवानों ने सड़कों पर निकाली फ्लैग मार्च

    78 साल बाद भी सड़क से वंचित खड़ियाकोचा, बीमारों को खटिया पर ढोने को मजबूर ग्रामीण

    बड़ा तालसा गांव में मासिका महोत्सव आयोजित, केरूआडूंगरी पंचायत बना झारखंड का पहला “मेंस्ट्रुअल वेस्ट फ्री पंचायत”

    अब एआई बताएगा हाथियों की हलचल, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    मासिका महोत्सव में बना इतिहास, केरूवाडूंगरी पंचायत बना झारखंड का पहला मेंस्ट्रुअल वेस्ट फ्री पंचायत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.