Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टाटा मेमोरियल सेंटर का दावा, कैंसर से बचाएगी ‘100 रुपए’ की टैबलेट
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    टाटा मेमोरियल सेंटर का दावा, कैंसर से बचाएगी ‘100 रुपए’ की टैबलेट

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 28, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    टाटा मेमोरियल सेंटर का दावा, कैंसर से बचाएगी ‘100 रुपए’ की टैबलेट
    एक गंभीर बीमारी है, जो किसी को भी अपना शिकार बना सकती है। यह बीमारी दुनियाभर में कई लोगों को प्रभावित करती है और कई लोगों की मौत का कारण भी बनती है। हालांकि, अब इस गंभीर और जानलेवा बीमारी को लेकर एक उम्मीद जगाने वाली खबर सामने आई है। हाल ही में टाटा के एक शोध में यह दावा किया गया है कि उन्होंने कैंसर की संभावित दवा ढूंढ ली है, जो न सिर्फ कैंसर सेल्स को फिर से बढ़ने से रोक सकती है, बल्कि इसकी कीमत भी काफी किफायती है।
    कैंसर को रोकेगी ये टैबलेट
    टाटा मेमोरियल सेंटर के डायरेक्टर डॉ. राजेंद्र बडवे ने एनडीटीवी के साथ एक इंटरव्यू में बताया कि टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल ने अपने नए शोध के जरिए कैंसर ट्रीटमेंट थेरेपी के दुष्प्रभावों को कम करने के साथ-साथ कैंसर के दोबारा बढ़ने या होने से रोकने के लिए एक टैबलेट विकसित की है, जिसकी कीमत मात्र 100 रुपए है। उन्होंने कहा कि टाटा के डॉक्टर्स इस टैबलेट पर करीब एक दशक से काम कर रहे हैं। इस दवा को जून-जुलाई में फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया से मंजूरी मिलने की संभावना है।

     

     

    दोबारा कैसे होता है कैंसर?

    डॉक्टर ने आगे कहा कि एक बार मंजूरी मिलने के बाद यह टैबलेट कीमोथेरेपी जैसे ट्रीटमेंट के बुरे प्रभावों को 50 प्रतिशत तक कम करने और कैंसर के दोबारा होने की संभावना को 30% तक कम करने में मददगार साबित हो सकती है। यह संस्थान के अनुसार अब तक का सबसे सस्ता और सबसे प्रभावी कैंसर ट्रीटमेंट है। इस शोध अध्ययन में पाया गया कि मरने वाले कैंसर सेल्स कीमोथेरेपी और रेडियोथेरेपी के बाद सेल-फ्री क्रोमैटिन पार्टिकल छोड़ते हैं, जो हेल्दी सेल्स को कैंसर में बदल सकते हैं।

    ऐसे कैंसर से बचाएगी टैबलेट
    ऐसे में इस समस्या का समाधान खोजने के लिए, डॉक्टर्स ने चूहों को रेस्वेराट्रोल और कॉपर (R+Cu) के साथ प्रो-ऑक्सीडेंट टैबलेट दीं। R+Cu ऑक्सीजन रेडिकल प्रोड्यूस करता है, जो इन क्रोमैटिन पार्टिकल को नष्ट कर देता है।

    जब मौखिक रूप से इस टैबलेट को दिया गया तो पेट में इससे ऑक्सीजन रेडिकल्स प्रोड्यूस हुए, जो ब्लड सर्कुलेशन में प्रवेश करने के लिए जल्दी से अवशोषित हो जाते हैं। ऑक्सीजन रेडिकल्स सर्कुलेशन में जारी क्रोमैटिन पार्टिकल को नष्ट कर देते हैं और ‘मेटास्टेसिस’ को रोकते हैं – कैंसर कोशिकाओं को शरीर के एक हिस्से से दूसरे हिस्से में ले जाना। शोधकर्ताओं ने दावा किया कि R+Cu कीमोथेरेपी टॉक्सिसिटी को भी रोकता है।

     

     

    कब तक होगी दवा?
    डॉक्टर ने आगे यह भी बताया कि, “कैंसर ट्रीटमेंट के दुष्परिणामों पर असर का परीक्षण चूहों और इंसानों दोनों पर किया गया, लेकिन इसकी रोकथाम का परीक्षण अभी सिर्फ चूहों पर किया गया। इसके लिए मानव परीक्षण यानी ह्यूमन ट्रायल पूरा करने में लगभग पांच साल लगेंगे। ऐसे में इस नए उपचार का लाभ उठाने के लिए लोगों को कुछ वर्षों तक इंतजार करना पड़ सकता है। इससे पहले हाल ही में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी घोषणा की थी कि रूसी वैज्ञानिक कैंसर के टीके विकसित करने के करीब हैं, जो जल्द ही रोगियों के लिए उपलब्ध होंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर:टकलू लोहार हत्याकांड मामले के दो आरोपी गिरफ्तार , देसी कट्टा, कारतूस, दो मोबाइल और मोटरसाईकिल बरामद
    Next Article हिमाचल प्रदेश विधानसभा स्पीकर ने पूर्व सीएम जयराम ठाकुर सहित 15 विधायकों को निलंबित किया

    Related Posts

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    June 3, 2026

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    June 3, 2026

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    अत्याधुनिक सुविधायुक्त बनेगा कांड्रा स्टेशन, डीआरएम तरुण होरिया ने कांड्रा स्टेशन का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

    आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम में 500 लोगो के बीच किया पौधा वितरण

    भाटिन माइंस में सुरक्षा चूक पर यूसील की बड़ी कार्रवाई, अधिकारी हटाए गए, सुरक्षा व्यवस्था और सख्त

    हरिणा मेला की बंदोबस्ती बहाल करने की मांग, मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने उपायुक्त को लिखा पत्र

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.