Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बॉयफ्रेंड मैथियास बो संग शादी करने जा रहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू
    Headlines सिनेमा

    बॉयफ्रेंड मैथियास बो संग शादी करने जा रहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 28, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    बॉयफ्रेंड मैथियास बो संग शादी करने जा रहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू
    नई दिल्ली: इन दिनों बॉलीवुड में शादियों का सीजन चल रहा है. हाल ही में रुकल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी शादी के बंधन में बंधे हैं. वहीं ऐसा भी कहा जा रहा है कि मार्च में पुलकित सम्राट-कृति खरबंदा भी शादी करने वाले हैं. इसी बीच अब तापसी पन्नू को लेकर भी कुछ ऐसी ही खबर आ रही है. एक रिपोर्ट के अनुसार तापसी और उनके बॉयफ्रेंड मैथियास बोए ने भी शादी करने का फैसला किया है.

     

     

    बताया जा रहा है कि दोनों की शादी अगले महीने यानी मार्च में होगी. ये कार्यक्रम उदयपुर में होगा. कहा जा रहा है कि दोनों सिख और ईसाई धर्म के रीति-रिवाज के अनुसार शादी के बंधन में बंधेंगे. हालांकि इस बारे में अभी तक तापसी और उनके बॉयफ्रेंड मैथियास दोनों में से किसी की तरफ से कुछ भी नहीं गया है. रिपोर्ट में ये भी बताया जा रहा है कि दोनों की शादी सिर्फ परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में होगी. इस शादी में किसी भी बड़े बॉलीवुड स्टार्स की शिरकत नहीं होने वाली है. बता दें कि दोनों एक दूसरे को लगभग पिछले 10 सालों से डेट कर रहे हैं. एक दफा एक पॉडकास्ट में तापसी ने बताया था कि जब वो बॉलीवुड डेब्यू कर रही थीं, उसी दौरान मैथियास से उनकी मुलाकात हुई थी.

     

     

    जानकारी दे दें कि मैथियास बोए डेनमार्क के रहने वाले हैं. बतौर बैडमिंटन खिलाड़ी वो ओलम्पिक मेडलिस्ट और यूरोपियन चैंपियन हैं. हालांकि साल 2020 में उन्होंने संन्यास ले लिया था. बहरहाल, अगर बात तापसी के करियर की करें तो वो साल 2013 से बॉलीवुड में काम कर रही हैं. उनकी पहली हिंदी फिल्म चश्मे बद्दूर थी. वहीं पिछली बार वो शाहरुख खान के साथ ‘डंकी’ में नजर आई हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडॉ सुधा नंद झा ज्योतिषी मिथिला मनोकामना ज्योतिष केंद्र द्वारा प्रस्तुत राशिफल
    Next Article एंडी मरे की हार्डकोर्ट पर 500वीं जीत, दुबई चैंपियनशिप में शापोवालोव को हराया

    Related Posts

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    July 18, 2026

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    July 18, 2026

    निर्माणाधीन पीएम आवास की नौवीं मंजिल से गिरकर 14 वर्षीय किशोर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    निर्माणाधीन पीएम आवास की नौवीं मंजिल से गिरकर 14 वर्षीय किशोर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज दवा के लिए भटक रहे*

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: मरीजों को नहीं मिल रही दवा, KK फार्मा पर गंभीर आरोप

    जमशेदपुर: गोलमुरी सब्जी मार्केट में हवाई फायरिंग से दहशत, रंगदारी एंगल पर पुलिस की जांच तेज

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज परेशान

    यूसीएल के अस्पताल में दवा की किल्लत: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बावजूद मरीज बेहाल

    एनआईटी जमशेदपुर एवं सोना देवी विश्वविद्यालय के मध्य ऐतिहासिक एमओयू सम्पन्न

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.