अखिल झारखण्ड प्राथमिक शिक्षक संघ जामताड़ा के शिष्टमंडल के सदस्यों ने नव पदस्थापित जिला शिक्षा अधीक्षक राजेश कुमार पासवान से शिष्टाचार मुलाकात किया।
शिष्टमंडल के सदस्यों ने पुष्पगुच्छ और डायरी देकर सम्मानित किया गया। जिला शिक्षा अधीक्षक ने शिक्षक प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि शिक्षकों के सभी कार्य समय पर होगें।
इन्होंने जिले के सभी शिक्षकों से कहा है कि अपने विद्यालयों को साफ़ सफ़ाई के साथ साथ बच्चों को शिक्षित करना सुनिश्चित करें।
इस शिष्टाचार मुलाकात में संघ के प्रमंडलीय
राज्य उपाध्यक्ष बाल्मीकि कुमार,जिला अध्यक्ष महेश्वर घोष, जिला महासचिव हरि प्रसाद राम, संगठन मंत्री द्वारिका राम, वरीय उपाध्यक्ष राकेश कांत रौशन, उपाध्यक्ष विजय कुमार सिंह, कार्यालय सचिव रविकांत शर्मा, संयुक्त सचिव अमरनाथ दास, राजेश कुमार सिन्हा, सुधीर कुमार, प्रेस प्रवक्ता दिनेश करमाली, जय कांत तिवारी, बासुदेव यादव, धर्मवीर भारती, पूर्व संगठन मंत्री विद्या सागर , अजय कुमार सिंह, विमल कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे।

