Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अहमदाबाद :रिकॉर्ड 2 करोड़ की बिक्री के साथ हुआ 15 वां दिव्य कला मेला का भव्य समापन
    Breaking News Headlines झारखंड राष्ट्रीय

    अहमदाबाद :रिकॉर्ड 2 करोड़ की बिक्री के साथ हुआ 15 वां दिव्य कला मेला का भव्य समापन

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 26, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    अशोक शर्मा अहमदाबाद
    रिकॉर्ड 2 करोड़ की बिक्री के साथ हुआ 15 वां दिव्य कला मेला का भव्य समापन
    मेले में आयोजित रोजगार मेले में 14 दिव्यांगजन को मिला नोकरी के लिए पत्र
    मेले में सबसे अधिक खरीदने वाले हुए बेस्ट बायर से सम्मानित
    दिव्यांग कलाकारों को उनकी कला-कौशल के लिए किया गया पुरुस्कृत
    19 राज्यों के लगभग 100 दिव्यांगजन कारीगरों और उद्यमियों ने भाग लिया

     

    केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्रारा आयोजित 15वा दिव्य कला मेले का अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट पर भव्य समापन हुआ। देश के 19 राज्यों से आये लगभग 100 दिव्यांगजन ने 10 दिन तक चले इस मेले में लगभग 2 करोड़ का डिब्यजनो द्वारा बनाया गया सामान बिक्री हुआ । मेले में दिव्यांगजन कारीगर और उद्यमियों को उनके कला, प्रदर्शन, बिक्री और उद्यमिता के लिए अलग अलग श्रेणी में सम्मानित किया गया। तेलंगाना की करनाटी पांडुगाना को कपड़े से बने उत्पाद के लिए बेस्ट सेलर, मध्यप्रदेश के सुखदेव कनाडे को मिट्टी से बने बर्तन के लिए इनोवेटिव प्रोडक्ट, अहमदाबाद गुजरात की श्रीमति सरिता कुमारी को बेस्ट वूमेन इंटरप्रेन्योर, राजकोट गुजरात के चावडा गौरांग दिनेशभाई को आर्टिफिशियल ज्वेलरी के लिए बेस्ट डिसप्ले, अहमदाबाद के समृद्ध कुमार की मधुर आवाज़ के लिए बेस्ट दिव्यांग आर्टिस्ट के लिए पुरुस्कृत किया गया। मेले में सबसे अधिक खरीदारी करने के लिए नीपा कपाड़िया, दिप्ती शाह, एम.एम. बुख़ारी और एस.आई. बुखारी को बेस्ट बायर के लिए सम्मानित किया गया। समापन समारोह में 19 फरवरी को आयोजित रोज़गार मेले में शॉर्टलिस्टेड 14 दिव्यांगजन को जॉब ऑफर लेटर भी प्रदान किया गया। इस रोज़गार मेले में 11 कंपनियों ने भाग लिया था।

     

    समापन समारोह में गणमान्य अथिति के रुप में पधारे गुजरात स्टेट हैंडीकैप्ड फाइनेंस एंड डेवलपमेंट कार्पोरेशन के प्रबंध निदेशक श्री भागीरथ अहिर, सीआरसी अहमदाबाद की लेक्चरर श्रीमती प्रियंका सिंह चौहान, ब्लाइंड पीपस्स एसोसिएशन के डॉ भूषण पुनानी, स्कूल फॉर डीफ-म्यूट सोसाइटी अहमदाबाद के कैम्पस डायरेक्टर श्री वासराम भाई ने दिव्यांगजन को सम्मानित किया। इस अवसर पर एनडीएफडीसी के आर.के.मिश्रा, गोपाल सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद थे। 16 से 25 फरवरी तक आयोजित इस मेले में स्वादिष्ट व्यंजन के साथ प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आकर्षण का केंद्र रहे।

     


    गौरतलब है कि पीएम, श्री नरेन्द्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास पर आधारित दिव्य कला मेले का उद्घाटन गुजरात के राज्यपाल श्री आचार्य देवव्रत ने 16 फरवरी को केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार की गरिमामयी उपस्थिति में किया। दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा दिव्यांगजन कारीगरों और उद्यमियों को बड़ा मंच और बाजार देने के लिए पूरे देश में दिव्य कला मेले का आयोजन कर रहा है जिसका उद्देश्य दिव्यांगजन को आत्मनिर्भर बनाने के साथ समाज के मुख्य धारा से जोड़ना है। भारत सरकार के निगम नेशनल दिव्यांगजन फाइनैंस एंड डिवैल्पमेंट कार्पोरेशन ने इस मेले का आयोजन के लिए नोडल एजेंसी के रूप में कार्य किया ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleSARAIKELA:पीएम मोदी ने दी देश को रेलवे की बड़ी सौगात , देशभर के 551 रेलवे स्टेशनों का जीर्णोद्धार एवं 1500 रेलवे ओवरब्रिज का किया ऑनलाइन शिलान्यास एवं उद्घाटन
    Next Article गिरिडीह पुलिस का बड़ा खुलासा :छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के कारण मधुबन के मंजय को महिला और उसके पति ने मिलकर किया हत्या

    Related Posts

    22 अगस्त को होगा हिंदुस्तान मित्र मंडल का श्रावण महोत्सव, पुरानी कमेटी पर फिर जताया गया भरोसा

    July 20, 2026

    कॉजपा प्रतिनिधिमंडल से मिले जेपी नड्डा, मांगों पर शीर्ष नेतृत्व से चर्चा का दिया आश्वासन

    July 20, 2026

    संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले; कई घायल

    July 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    22 अगस्त को होगा हिंदुस्तान मित्र मंडल का श्रावण महोत्सव, पुरानी कमेटी पर फिर जताया गया भरोसा

    कॉजपा प्रतिनिधिमंडल से मिले जेपी नड्डा, मांगों पर शीर्ष नेतृत्व से चर्चा का दिया आश्वासन

    संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले; कई घायल

    नीट पेपर लीक, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग और ‘चढ़ावा चोरी’ के मुद्दे पर हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का पहला दिन

    जमशेदपुर: पुराने एमजीएम अस्पताल के पास दुकानदार से रंगदारी की मांग, विरोध करने पर चापड़ से हमला, एक युवक हिरासत में

    रीना सिंह के नेतृत्व में सेवा का उत्सव: ‘यात्रा’ संस्था ने वृद्धाश्रम में मनाया 6वाँ स्थापना दिवस*

    हिन्दू पीठ में तीन दिवसीय गणपति महोत्सव का होगा आयोजन- अरूण सिंह

    संसद पर प्रदर्शन व घेराव के दौरान प्रधानमंत्री पिछले दरवाजे से भाग गए : सुधीर कुमार पप्पू 

    नगरपालिकाओं की कार्यप्रणाली में बदलाव से ही सुलझेंगी जलजमाव और पेयजल की समस्याएं: सरयू राय

    रीना सिंह के नेतृत्व में सेवा का उत्सव: ‘यात्रा’ संस्था ने वृद्धाश्रम में मनाया 6वाँ स्थापना दिवस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.