Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरायकेला नगर वासियों को सीएम चंपाई सोरेन ने दी 317 करोड़ 38 लाख 95 हजार रुपये की सौगात ,204 योजनाओं की रखी आधारशिला, बांटे 11, 617 लाभुकों के बीच 34 करोड़ 29 लाख 10 हजार 731 रुपये की परिसंपत्तियां
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    सरायकेला नगर वासियों को सीएम चंपाई सोरेन ने दी 317 करोड़ 38 लाख 95 हजार रुपये की सौगात ,204 योजनाओं की रखी आधारशिला, बांटे 11, 617 लाभुकों के बीच 34 करोड़ 29 लाख 10 हजार 731 रुपये की परिसंपत्तियां

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    सरायकेला नगर वासियों को सीएम चंपाई सोरेन ने दी 317 करोड़ 38 लाख 95 हजार रुपये की सौगात

    204 योजनाओं की रखी आधारशिला, बांटे 11, 617 लाभुकों के बीच 34 करोड़ 29 लाख 10 हजार 731 रुपये की परिसंपत्तियां

    गिनायी सरकार की उपलब्धियां, विपक्ष पर बोला हमला, लगाया राज्य को अस्थिर करने का आरोप

    मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने शनिवार को सरायकेला नगर वासियों को 317 करोड़ 38 लाख 95 हजार रुपये की सौगात दी है. मुख्यमंत्री ने सरायकेला के विकास के लिए 204 योजनाओं की आधारशिला रखा है. इस दौरान सीएम ने 11, 617 लाभुकों के बीच 34 करोड़ 29 लाख 10 हजार 731 रुपये की परिसंपत्तियों का भी वितरण किया. इस दौरान सिंहभूम सांसद गीता कोड़ा, खरसावां विधायक दशरथ गागराई, ईचागढ़ विधायक सबिता महतो के साथ तमाम प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे.

     

     

    इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक पब्लिक दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना कर राज्य के समृध्दि की कामना की. अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने सरायकेला नगर वासियों से जल्द ही सरायकेला को बदले स्वरूप में दिखने का भरोसा दिलाया. उन्होंने कहा कि जल्द ही सरायकेला छऊ अकादमी की शुरुआत की जाएगी. सरकार इसको लेकर गम्भीर है. उन्होंने कहा कि छऊ कलाकारों की वजह से सरायकेला को पहचान मिली है इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा. उन्होंने कहा कि सरायकेला को संवारना सरकार की प्राथमिकता है. धार्मिक स्थलों के स्वरूप को नई पहचान देने की बात उन्होंने कही. उन्होंने कहा कि जल्द ही सरायकेला में मार्केट कॉम्प्लेक्स बनेगा.

     

     

    इसमें स्थानीय भूमिपुत्रों की भागीदारी सुनिश्चित होगी. वहीं विपक्ष पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने राज्य को अशांत करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि हम केंद्रीय एजेंसियों का सम्मान करते हैं, मगर भेदभाव सही नहीं है. उन्होंने कहा कि हम ऐसा एजेंसी चाहते हैं जो आदिवासियों के जमीन की जांच करें. खरसावां में बंद पड़े अभिजीत कंपनी को लेकर मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा पर निशाना साधा हालांकि उन्होंने सीधे पूर्व मुख्यमंत्री का नाम नहीं लिया. उन्होंने कहा कि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विकास योजनाओं को विपक्ष पचा नहीं सकी और आज उन्हें सलाखों के पीछे भिजवा दिया. आने वाले दिनों में जनता इसका जवाब देगी. उन्होंने कहा कि 2027 तक राज्य में सबका पक्का आवास होगा. वहीं आयुष्मान कार्ड का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने उसे शोभा की वस्तु बताकर केंद्र सरकार की योजना पर निशाना साधा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदुमका जिला मुख्यालय सहित जिले के विभिन्न प्रखंड में झारखण्ड मुक्ति मोर्चा द्वारा निकाला न्याय यात्रा
    Next Article रांची मंडल में प्रधानमंत्री के द्वारा 26 लोकेशन में उद्घाटन कार्यक्रम होगा

    Related Posts

    22 अगस्त को होगा हिंदुस्तान मित्र मंडल का श्रावण महोत्सव, पुरानी कमेटी पर फिर जताया गया भरोसा

    July 20, 2026

    कॉजपा प्रतिनिधिमंडल से मिले जेपी नड्डा, मांगों पर शीर्ष नेतृत्व से चर्चा का दिया आश्वासन

    July 20, 2026

    संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले; कई घायल

    July 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    22 अगस्त को होगा हिंदुस्तान मित्र मंडल का श्रावण महोत्सव, पुरानी कमेटी पर फिर जताया गया भरोसा

    कॉजपा प्रतिनिधिमंडल से मिले जेपी नड्डा, मांगों पर शीर्ष नेतृत्व से चर्चा का दिया आश्वासन

    संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले; कई घायल

    नीट पेपर लीक, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग और ‘चढ़ावा चोरी’ के मुद्दे पर हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का पहला दिन

    जमशेदपुर: पुराने एमजीएम अस्पताल के पास दुकानदार से रंगदारी की मांग, विरोध करने पर चापड़ से हमला, एक युवक हिरासत में

    रीना सिंह के नेतृत्व में सेवा का उत्सव: ‘यात्रा’ संस्था ने वृद्धाश्रम में मनाया 6वाँ स्थापना दिवस*

    हिन्दू पीठ में तीन दिवसीय गणपति महोत्सव का होगा आयोजन- अरूण सिंह

    संसद पर प्रदर्शन व घेराव के दौरान प्रधानमंत्री पिछले दरवाजे से भाग गए : सुधीर कुमार पप्पू 

    नगरपालिकाओं की कार्यप्रणाली में बदलाव से ही सुलझेंगी जलजमाव और पेयजल की समस्याएं: सरयू राय

    रीना सिंह के नेतृत्व में सेवा का उत्सव: ‘यात्रा’ संस्था ने वृद्धाश्रम में मनाया 6वाँ स्थापना दिवस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.