Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शरद पवार की नई पार्टी को मिला चुनाव चिन्ह, ‘तुतारी’
    Breaking News Headlines राजनीति

    शरद पवार की नई पार्टी को मिला चुनाव चिन्ह, ‘तुतारी’

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    शरद पवार की नई पार्टी को मिला चुनाव चिन्ह, ‘तुतारी’
    चुनाव आयोग ने गुरुवार को शरद पवार के नेतृत्व वाले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी गुट को एक नया चुनाव चिन्ह आवंटित किया है. एनसीपी-शरदचंद्र पवार खेमे को नया चुनाव चिन्ह ‘तुरहा बजाता हुआ आदमी’ दिया गया है. जिसे महाराष्ट्र में इसे ‘तुतारी’ बोलते हैं. बीते 6 फरवरी को चुनाव आयोग ने अजित पवार गुट को असली एनसीपी करार दिया था. चुनाव आयोग ने पार्टी का नाम और सिंबल ‘घड़ी’ अजित पवार गुट को सौंप दिया था.

     

     

    पार्टी ने सोशल मीडिया एक्स पोस्ट में कहा “महाराष्ट्र के इतिहास में दिल्ली की गद्दी के कान खड़े करने वाले छत्रपति शिव राय का शौर्य आज ‘राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरद चंद्र पवार’ के लिए गौरव का विषय है. छत्रपति शिवाजी महाराज के प्रगतिशील विचारों के साथ महाराष्ट्र के आदर्श, फुले, शाहू, अम्बेडकर और ये ‘तुतारी’ शरद चंद्र पवार साहब के साथ दिल्ली का सिंहासन हिलाने के लिए एक बार फिर बिगुल बजाने को तैयार है!’

     

     

    पिछले साल जुलाई में अजित पवार की ओर से आठ विधायकों के साथ एकनाथ शिंदे सरकार में शामिल होने के बाद NCP विभाजित हो गई थी. इस महीने की शुरुआत में ईसीआई ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के नेतृत्व वाले गुट को ‘एनसीपी’ नाम और ‘घड़ी चुनाव चिह्न’ आवंटित किया था. भतीजे अजित को असली NCP का नाम और चुनाव चिह्न देने के चुनाव आयोग के फैसले पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए शरद पवार ने दावा किया कि यह कानून के खिलाफ था. ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था कि राजनीतिक पार्टी बनाने वालों को पार्टी से ही हटा दिया गया हो.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसंयुक्त किसान मोर्चा का देशभर में प्रदर्शन: किसान की मौत के विरोध में आज ब्लैक डे का ऐलान
    Next Article महाराष्ट्र के पूर्व सीएम मनोहर जोशी का हार्ट अटैक से निधन

    Related Posts

    पुणे: कैफे में तोड़फोड़ के बाद बवाल, वायरल CCTV फुटेज से पुणे सब-इंस्पेक्टर निलंबित

    July 3, 2026

    भारत ने रचा इतिहास: परमाणु तकनीक से हाइड्रोजन उत्पादन में बना विश्व का अगुआ

    July 3, 2026

    केंद्र में संभावित कैबिनेट फेरबदल: प्रदर्शन की कसौटी या राजनीतिक संतुलन का दांव?

    July 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मंत्रालय सचिव ने सराही पूर्वोत्तर की पारंपरिक शिल्प प्रदर्शनी: संस्कृति और कला का अद्भुत संगम

    दिल्ली में जीवंत हुई पूर्वोत्तर की पारंपरिक शिल्प: सचिव चंचल कुमार ने सराहा कला और संस्कृति का संगम

    पुणे: कैफे में तोड़फोड़ के बाद बवाल, वायरल CCTV फुटेज से पुणे सब-इंस्पेक्टर निलंबित

    भारत ने रचा इतिहास: परमाणु तकनीक से हाइड्रोजन उत्पादन में बना विश्व का अगुआ

    अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस: पर्यावरण और स्वास्थ्य पर प्लास्टिक का कहर

    केंद्र में संभावित कैबिनेट फेरबदल: प्रदर्शन की कसौटी या राजनीतिक संतुलन का दांव?

    विद्या ज्योति स्कूल गम्हरिया में इंटर स्कूल भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

    जमशेदपुर शहर की गिरती विधि-व्यवस्था के विरोध में कल होने वाले ‘जमशेदपुर बंद’ को कैट का समर्थन – सुरेश सोंथालिया

    बढ़ते अपराध के विरोध में भाजपा के गोलमुरी व बारीडीह मंडल का मशाल जुलूस, जमशेदपुर बंद के समर्थन में जनता से की अपील

    हत्या पर राजनीति नहीं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए आज बंद : सरयू राय

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.