Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गुजरात के मेहसाणा में बोले पीएम मोदी , “विकास व विरासत के बीच टकराव पैदा किया गया है”
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    गुजरात के मेहसाणा में बोले पीएम मोदी , “विकास व विरासत के बीच टकराव पैदा किया गया है”

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 22, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    गुजरात के मेहसाणा में बोले पीएम मोदी , “विकास व विरासत के बीच टकराव पैदा किया गया है”
    मेहसाणा:  इन दिनों प्रधानमंत्री गुजरात दौरे पर है. इस बीच पीएम मोदी अहमदाबाद के बाद मेहसाणा पहुंचे. यहां उन्होंने रोड शो किया, फिर जनसभा में करोड़ों की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेहसाणा के विसनगर तालुक में वलीनाथ धाम मंदिर में पूजा की. इस मौके पर पीएम ने कहा कि भारत में आजादी के बाद विकास और विरासत के बीच टकराव पैदा किया गया.

     

     

     

    प्रधानमंत्री श्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि आज से ठीक एक महीने पहले 22 जनवरी को मैं अयोध्या में प्रभु राम के चरणों में था. वहां मुझे प्रभु रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक आयोजन में शामिल होने का सौभाग्य मिला. उसके बाद 14 फरवरी वसंत पंचमी को अबु धाबी में खादी देशों के पहले हिंदू मंदिर के लोकार्पण का मुझे अवसर मिला है. अभी 2-3 दिन पहले मुझे उत्तर प्रदेश के संभल में कल्कि धाम के शिलान्यास का भी मौका मिला. अब आज मुझे यहां तरभ में इस भव्य, दिव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद पूजा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है. उन्होने कहा कि भारत की विकास यात्रा में ये एक अद्भुत कालखंड है.

     

     

    ये एक ऐसा समय है जब देवकाज हो या फिर देश काज, दोनों तेज गति से हो रहे हैं. देवसेवा भी हो रही है और देशसेवा भी हो रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि आज मैं इस पवित्र धरती पर एक दिव्य ऊर्जा महसूस कर रहा हूं. ये ऊर्जा हजारों वर्ष से चली आ रही उस आध्यात्मिक चेतना से हमें जोड़ती है जिसका संबंध भगवान कृष्ण से भी है और महादेव से भी है. सैंकड़ों वर्ष पुराना ये मंदिर आज 21वीं सदी की भव्यता और पुरातन दिव्यता के साथ तैयार हुआ हैण् ये मंदिर सैंकड़ों शिल्पकारों, श्रमजीवियों के वर्षों के अथक परिश्रम का भी परिणाम है. हमारे यहां मंदिर सिर्फ देवालय या पूजा पाठ करने की जगह नहीं बल्कि ये हमारी हजारों वर्ष पुरानी संस्कृति और परंपरा के प्रतीक हैं. हमारे यहां मंदिर देश और समाज को अज्ञान से ज्ञान की तरफ ले जाने के माध्यम रहे हैं. आज देश सबका साथ-सबका विकास के मंत्र पर चल रहा है. ये भावना हमारे देश में कैसे रची-बसी है. इसके दर्शन भी हमें वालीनाथ धाम में होते हैं. मोदी की गारंटी का लक्ष्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े देशवासी का भी जीवन बदलना है. इसलिए एक तरफ देश में देवालय भी बन रहे हैं और करोड़ों गरीबों के पक्के घर भी बन रहे हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article2024 में फिर से केंद्र में मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाना है ताकि हमारा विकसित भारत का सपना साकार हो:मालती गिलवा
    Next Article लुप्त हो रही भाषाओं को ढूंढ़ने और संरक्षित करने की जरूरत है- डॉ. सच्चिदानंद जोशी

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.