Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ‘खालिस्तानी’ मामले पर करवाई नहीं होने पर सीजीपीसी बंगाल में करेगी धरना प्रदर्शन: शैलेन्द्र सिंह
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    ‘खालिस्तानी’ मामले पर करवाई नहीं होने पर सीजीपीसी बंगाल में करेगी धरना प्रदर्शन: शैलेन्द्र सिंह

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 22, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    ‘खालिस्तानी’ मामले पर करवाई नहीं होने पर सीजीपीसी बंगाल में करेगी धरना प्रदर्शन: शैलेन्द्र सिंह

    सीजीपीसी ने उपायुक्त के माध्यम से ममता बनर्जी को भेजा ज्ञापन
    पश्चिम बंगाल कोलकाता में एक आईपीएस सिख अधिकारी सरदार जसप्रीत सिंह को खालिस्तानी कहे जाने वाला मामला तुल पकड़ता जा रहा है। गुरुवार को सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी ने सरदार शैलेंद्र सिंह ने नेतृत्व में घटना के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है, यदि कार्यवाई नहीं होती है तो सीजीपीसी पश्चिम बंगाल जाकर न्याय के लिए धरना प्रदर्शन करेगी।
    इस बाबत पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नाम एक ज्ञापन गुरुवार को उपायुक्त के कार्यालय में सौंपा गया है। सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चेयरमैंन सरदार शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन कहा गया है कि पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखली का दौरा करने से रोकने के लिए दमखाली में तैनात आईपीएस सिख अधिकारी सरदार जसप्रीत सिंह को भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी एवं अन्य द्वारा ‘खालिस्तानी’ कहा गया, यह बहुत निंदनीय है और भारत की संवैधानिक सीमाओं का उल्लंघन है। सीजीपीसी के चेयरमैन सरदार शैलेन्द्र सिंह ने तल्ख़ तेवर दिखाते हुए कहा इस घटना से केवल सिख ही नहीं, पश्चिम बंगाल राज्य की जनता के साथ-साथ पुर देश शर्मसार है। शैलेंदर सिंह ने बोला कि इससे केवल सिखों का ही नहीं बल्कि देश की नौकरशाही का भी अपमान हुआ है।

     

     

    ज्ञापन में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से इस प्रकरण के दोषियों को तत्काल कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए उचित कार्रवाई करने की मांग की है और यह भी कहा गया है कि अगर दोषियों पर कानूनी कार्यवाही नहीं की जाती है तो झारखंड एवं जमशेदपुर के सभी गुरुद्वारा कमेटियों के प्रतिनिधि पश्चिम बंगाल के रहने वाले सिखों के साथ मिलकर कोलकाता में धरना प्रदर्शन करेंगे।
    साथ में यह भी कहा गया है इस दौरान अगर कोई अप्रिय घटना घटती है तो उसकी जिम्मेदारी पश्चिम बंगाल सरकार की होगी सीजीपीसी के चेयरमैंन सरदार शैलेंद्र सिंह ने कहा कि सिख एक देशभक्त कौम है जिसका उदाहरण के रूप में उन्होंने बताया कि पंजाब के हर घर से नौजवान एवं युवतियां फौज में कार्यरत है। उन्होंने प्रधानमंत्री से ऐसी हरकतें करने वाले नेताओं को पार्टी से निकालना एवं कड़ी कानूनी कार्रवाई करने का भी अनुरोध किया है। महासचिव अमरजीत सिंह ने देश के सभी नौजवानों से चाहे वह किसी धर्म विशेष से हो उनसे अपील कि वे सोची समझी आपसी भाईचारे को खत्म करने वाली साजिश से सचेत रहें।

     

    ज्ञापन सोपने वाले प्रतिनिधिमंडल में सीजीपीसी के चेयरमैंन सरदार शैलेंद्र सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह, कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह बेदी, सुखदेव सिंह बिट्टू, हरजिंदर सिंह, सरबजीत सिंह ग्रेवाल, लखविंदर सिंह, रविंदर सिंह, परविंदर सिंह सोहल, कुलविंदर सिंह पन्नू, सुखवंत सिंह सुखु, सुरजीत सिंह, जगतार सिंह नागी, हरविंदर सिंह गुल्लू, सेंट्रल नौजवान सभा के प्रधान अमरीक सिंह, सेंट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा की प्रधान रविंदर कौर, बलजीत कौर, बलविंदर कौर, मनजीत कौर, इंद्रजीत कौर समेत कई लोग शामिल थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article जम्मू-कश्मीर: गुलमर्ग में हिमस्खलन की चपेट में आने से एक पर्यटक की मौत, कई लोग फंसे
    Next Article शहर के उत्कृष्ट विद्यालय बीपीएम बर्मामाइंस में नामांकन प्रक्रिया आरंभ

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.