Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ‘दिल्ली चलो’ मार्च दो दिनों के लिए स्थगित, 1 प्रदर्शनकारी सहित 3 पुलिसकर्मियों की मौत
    Breaking News Headlines राजनीति

    ‘दिल्ली चलो’ मार्च दो दिनों के लिए स्थगित, 1 प्रदर्शनकारी सहित 3 पुलिसकर्मियों की मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 22, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    ‘दिल्ली चलो’ मार्च दो दिनों के लिए स्थगित, 1 प्रदर्शनकारी सहित 3 पुलिसकर्मियों की मौत
    नई दिल्ली. पंजाब-हरियाणा सीमा पर दो प्रदर्शन स्थलों में से एक खनौरी सीमा पर झड़प में एक प्रदर्शनकारी की मृत्यु, वहीं करीब 12 पुलिसकर्मियों के घायल होने के बाद किसान नेताओं ने बुधवार को ‘दिल्ली चलो’ मार्च दो दिनों के लिए स्थगित कर दिया. किसान नेता सरवन सिंह पंधेर के अनुसार, वे शुक्रवार शाम को आगे की रणनीति को तय करने वाले हैं. आपको बता दें कि दो दिन की शांति के बाद तीन केंद्रीय मंत्रियों के एक दल के साथ रविवार रात को चौथे दौर की वार्ता हुई. यह बैठक भी बेनतीजा साबित हुई. खनौर और शंभू में पंजाब के किसानों ने सुबह दोबारा से आंदोलन शुरू कर दिया.

     

     

     

    बुधवार को हरियाणा पुलिस के सब-इंस्पेक्टर विजय कुमार की मौत हो गई. विजय कुमार टोहाना बॉर्डर पर ड्यूटी पर तैनात थे. इस बीच उनकी अचानक से तबीयत खराब हो गई और फिर कुछ देर बाद उनकी मृत्यु हो गई. अभी तक इस किसान आंदोलन में तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो चुकी है. इस घटना को लेकर पुलिस महानिदेशक ने दुख जाहिर किया है.

    हरियाणा पुलिस ने बुधवार को बताया कि खनौरी सीमा पर प्रदर्शनकारियों ने उन पर पथराव किया. इस दौरान लाठी और गंडासे का उपयोग किया गया. इस हमले में करीब 12 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए. हरियाणा पुलिस की प्रवक्ता मनीषा चौधरी के अनुसार, हरियाणा के दाता सिंह खनौरी सीमा पर प्रदर्शनकारियों ने पराली में मिर्च पाउडर को डालकर पुलिस को हर तरफ से घेर लिया था. उन्होंने प्रदर्शनकारियों से शांति की अपील की है. इससे पहले हरियाणा पुलिस ने शंभू और खनौरी सीमाओं पर किसानों को अवरोधकों की ओर बढ़ने से रोकने को लेकर बुधवार को उन पर आंसू गैसे के गोले दागे गए.

     

     

    फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कानूनी गारंटी देने की मांग कर रहे किसानों ने ऐलान किया था कि वे इस मुद्दे को हल करने को लेकर किसानों के साथ चौथे चरण की चर्चा विफल होने के बाद बुधवार सुबह 11 बजे अपना प्रदर्शन दोबारा से आरंभ करेंगे.

    कई किसानों ने हरियाणा में अंबाला के समीप शंभू में कई चरणों में लगाए अवरोधकों की बढ़ने का प्रयास किया. इसके बाद पुलिस ने उन्हें हटाने को लेकर आंसू गैस के गोल दागे. थोड़ी देर के विराम के बाद ​दोबारा ऐसी घटना सामने आई. शंभू सीमा के करीब ऊपर एक ड्रोन भी देखा गया. पंजाब-हरियाणा सीमा पर खनौरी में भी ऐसे हालात देखे गए हैं. इस दौरान हरियाणा पुलिस ने अवरोधकों की ओर बढ़ने के प्रयास कर रहे किसानों को हटाने के लिए आंसू गैस के कई गोले छोड़ दिए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकिरू हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट को लेकर जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के घर CBI का छापा
    Next Article ईडी ने सीएम केजरीवाल को भेजा 7वां समन, अब 26 फरवरी को पूछताछ के लिए बुलाया

    Related Posts

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    June 3, 2026

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    June 3, 2026

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    अत्याधुनिक सुविधायुक्त बनेगा कांड्रा स्टेशन, डीआरएम तरुण होरिया ने कांड्रा स्टेशन का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

    आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम में 500 लोगो के बीच किया पौधा वितरण

    भाटिन माइंस में सुरक्षा चूक पर यूसील की बड़ी कार्रवाई, अधिकारी हटाए गए, सुरक्षा व्यवस्था और सख्त

    हरिणा मेला की बंदोबस्ती बहाल करने की मांग, मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने उपायुक्त को लिखा पत्र

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    मुखिया अनीता मुर्मू की पहल से पेयजल संकट से राहत, 13 चापाकलों की हुई मरम्मत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.