Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एक सप्ताह के अंदर अनाधिकृत रूप से बनाए गए अवैध स्पीड ब्रेकर को हटाएं; स्पीड ब्रेकर नियमानुसार लगाए जाएं, इसे सुनिश्चित करें – उपायुक्त
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    एक सप्ताह के अंदर अनाधिकृत रूप से बनाए गए अवैध स्पीड ब्रेकर को हटाएं; स्पीड ब्रेकर नियमानुसार लगाए जाएं, इसे सुनिश्चित करें – उपायुक्त

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 21, 2024No Comments6 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न

    *◼️ अच्छी गुणवत्ता के हेलमेट का उपयोग करें- उपायुक्त*

    एक सप्ताह के अंदर अनाधिकृत रूप से बनाए गए अवैध स्पीड ब्रेकर को हटाएं; स्पीड ब्रेकर नियमानुसार लगाए जाएं, इसे सुनिश्चित करें – उपायुक्त

    *◼️ नेक नागरिक (गुड सेमेरिटन) के तहत नागरिकों को पुरस्कृत करें एवं इसका प्रचार प्रसार करें – उपायुक्त*

    *◼️सड़क सुरक्षा की अनदेखी करने वाले 191 वाहनों पर हुई कार्रवाई, दंड राशि वसूले गए*

    आज दिनांक 21.02.2024 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आहूत की गई।

    बैठक में समीक्षा के दौरान विगत बैठक में दिए गए निर्देश के आलोक में की गई कार्रवाई की समीक्षा के अलावा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने, ओवर स्पीडिंग रोकने, रोड साइनेज लगाने, नो हेलमेट नो पेट्रोल का अनुपालन, गुड सेमेरिटन का प्रचार प्रसार, हिट एंड रन के लंबित मामले का निष्पादन, अनफिट वाहनों का चालान करने सहित विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा किया।

    *नो हेलमेट नो पेट्रोल का कड़ाई से हो अनुपालन, परिवहन नियमों के पालन हेतु लोगों को करें अवेयर*

    बैठक में समीक्षा के दौरान जिले में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता अभियान, वाहन जांच अभियान, पेट्रोल पंपों पर नो हेलमेट नो पेट्रोल का कड़ाई से पालन करने हेतु जिले के सभी पेट्रोल पंप संचालकों को दिए निर्देश के अनुपालन की समीक्षा की। बताया गया कि बिना हेलमेट के 25 एवं बिना सीट बेल्ट के 04 वाहनों पर एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। सभी पेट्रोल पंपों में नो हेलमेट नो पेट्रोल का बोर्ड लगाया है, लेकिन अनुपालन ठीक से नहीं हो रहा है, इसे देखें। लोगों में परिवहन नियमों के प्रति जागरूकता लाना बहुत जरूरी है। लोगों को बताएं की अच्छी क्वालिटी का हेलमेट यूज करें, सिर्फ चालक ही नहीं पीछे बैठने वाले भी जरूर लगाएं।

    *सड़क सुरक्षा नियम का पालन करें लोग, अवेयरनेस फैलाएं*

    वहीं उपायुक्त ने क्षेत्र में नियमित रूप से वाहन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि वाहन जांच के दौरान आम लोगों को बताएं कि हेलमेट, ट्रिपल राइड, सीट बेल्ट बहुत जरूरी है। ओवर स्पीडिंग गलत साइड में वाहन चलाना सुरक्षात्मक एवं कानूनी दोनो दृष्टिकोण से गलत है एवं यह अपराध है। लोगों की जान कीमती है, ऐसे में उन्हें जागरूक करने तथा लापरवाह वाहन चालकों के विरुद्ध वाहन जांच अभियान के दौरान कार्रवाई करें। उन्होंने अपील कर कहा कि सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा से जुड़ा है, इसका उद्देश्य आप सबों की सुरक्षा है, ताकि लोग सभी नियमों का अनुसरण करें एवं दुर्घटना नगण्य हो सके। वहीं उपायुक्त ने समीक्षा के दौरान कहा कि लोगों में जागरूकता फैलाएं। इसके लिए बैनर पोस्टर, साइनेज आदि का प्रयोग करें। उन्होंने सड़क सुरक्षा को लेकर प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर जनप्रतिनिधियों आदि को भी अवेयर करने का निर्देश दिया। बताया गया कि दिनांक 15 जनवरी से 14 फरवरी 2024 तक सड़क सुरक्षा माह के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया।

    इसके अलावा उन्होंने सभी विद्यालयों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन करने को निर्देश दिया एवं कहा कि शिक्षकों को, अभिभावकों को भी अवेयर करें, उन्हें सड़क सुरक्षा की जानकारी दें। वहीं उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी को इस संदर्भ में निर्देश दिया कि सभी विद्यालय प्रबंधन को अपने स्तर से निर्देशित करें तथा स्कूली बच्चों को लाने ले जाने वाले वाहनों का सुरक्षा मानकों के तहत जांच किया जाय।

    *जांच के दौरान कई वाहनों पर हुई कार्रवाई*

    वहीं जिला परिवहन पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि जिला अन्तर्गत सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने हेतु निदेशानुसार जिला परिवहन पदाधिकारी, जामताड़ा, मोटरयान निरीक्षक एवं सड़क सुरक्षा टीम जामताड़ा के द्वारा संयुक्त वाहन जाँच अभियान चलाया गया जिसमें हेलमेट / ट्रिपल राइड/ सीट बेल्ट / ओवरस्पीड आदि का जाँच किया गया। जिला अन्तर्गत सभी थानों में वाहन जाँच कर 191 वाहनों से कुल 2 लाख 32 हजार रुपए दण्ड राशि वसूल की गई है।

    *अनाधिकृत गति अवरोधक को जल्द से जल्द हटाएं*

    उपायुक्त ने ग्रामीण मुख्य सड़कों पर अनावश्यक रूप से बनाए गए गति अवरोधकों को हटाने के लिए किए विगत बैठक में दिए निर्देश की समीक्षा करते हुए एक सप्ताह के अंदर सभी अवैध स्पीड ब्रेकरों को हटाने का निर्देश दिया। कहा कि स्पीड ब्रेकर नियमानुसार होने चाहिए।

    *सड़क किनारे संचालित होटलों/ढाबों में अवैध शराब बिक्री पर लगाएं रोक*

    बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिला अंतर्गत गोविंदपुर साहेबगंज एडीबी रोड, मिहिजाम जामताड़ा दुमका पथ, नाला दुमका पथ पर संचालित होटलों/ढाबों में शराब बिक्री पर रोक हेतु नियमित छापेमारी करने का निर्देश दिया।

    *जर्जर/अनफिट डम्फरों को सीज करने का निर्देश*

    वहीं बैठक के दौरान ईसीएल चितरा प्रबंधन अंतर्गत परिवहन में लगे सभी वाहनों में रिफ्लेक्टिव टैप, हेड एंड रियर लाइट, फिटनेस, विजिबिलिटी के साथ प्रदर्शित होने वाले नंबर प्लेट, व्हीकल ट्रैकिंग डिवाइस आदि के जांच की समीक्षा की। वहीं कोयला ढुलाई में लगे जर्जर/अनफिट डम्फरों को सीज करने के लिए मोटर यान निरीक्षक को निर्देश दिया गया। बताया गया कि अब तक 32 वाहनों पर कार्रवाई की गई है।

    *गुड सेमेरिटन को करें चिन्हित, उन्हें प्रोत्साहन दें*

    इसके अलावा उपायुक्त ने सभी थाना प्रभारी, चिकित्सक एवं निजी अस्पतालों आदि से आपसी समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया। साथ ही गुड सेमेरिटन के प्रोत्साहन एवं जागरूकता हेतु पोस्टर बैनर लगाने का निर्देश दिया। इसके अलावा एंबुलेंस सेवा के तहत सरकारी एवं निजी एम्बुलेंस चालकों एवं दुर्घटना के क्रम में क्विक रिस्पॉन्स हेतु निर्देश दिया गया।

    *हिट एंड रन से जुड़े सभी मामलों का शीघ्र करें निष्पादन*

    उपायुक्त ने बैठक में इसकी समीक्षा करते हुए कहा कि जिले में हिट एंड रन से जुड़े 05 मामले लंबित हैं, जिसमे से 2 अंतिम चरण में है एवं अन्य 3 पर कार्रवाई की जा रही है। उपायुक्त ने शत प्रतिशत मामलों का शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया।

    *आईआरएडी से संबंधित डेटाबेस को ससमय पोर्टल में करें अपलोड*

    उपायुक्त द्वारा आईआरएडी से संबंधित जिला अंतर्गत घटित सड़क दुर्घटनाओं की समीक्षा के पश्चात डीआरएम को घटित दुर्घटनाओं के डाटा को सीएचसी से समन्वय स्थापित कर समय पर पोर्टल में अपलोड करने का निर्देश दिया गया।

    *इनकी रही उपस्थिति*

    इस मौके पर वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री बनकर अजिंक्य देवीदास (भा०व०से०), उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनंत कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री मनोज कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी डॉ गोपाल कृष्ण झा सहित सड़क सुरक्षा टीम के सदस्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में अवैध खनन एवं अवैध खनिज परिवहन तथा व्यापार की रोकथाम हेतु जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स आहूत बैठक संपन्न
    Next Article लोकसभा आम चुनाव 2024 के निमित्त मतदाताओं में ईवीएम वीवीपैट संबंधी जागरूकता मोबाइल प्रदर्शन वैन के जरिए ईवीएम डिमॉन्सट्रेशन अभियान चलाया जा रहा है

    Related Posts

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    November 8, 2026

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Slotsgallery-play.com and the Short-Burst Playstyle: Making Quick Sessions Count

    Legit99 Casino: Short Mobile Sessions and Quick Decisions for Players on the Go

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.