Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नशा मुक्ति के बिना स्वस्थ समाज का निर्माण संभव नहीं … पुलिस उपाधीक्षक
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    नशा मुक्ति के बिना स्वस्थ समाज का निर्माण संभव नहीं … पुलिस उपाधीक्षक

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 21, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नशा मुक्ति के बिना स्वस्थ समाज का निर्माण संभव नहीं … पुलिस उपाधीक्षक
    जमशेदपुर नशा मुक्ति अभियान के तहत पुलिस जनता समन्वय समिति के द्वारा आज भालूबासा चौक पर नशा मुक्ति अभियान का आगाज किया गया! सभा में जिले के वरीय पुलिस उपाधीक्षक भोला प्रसाद सिंह ने कहा कि स्वस्थ समाज के लिए आवश्यक है कि अपने बीच नशा मुक्त समाज का निर्माण किया जाए! अपने संबोधन में उन्होंने ने कहा कि आज नशा मुक्ति अभियान के तहत चलाए जा रहे हैं इस कार्यक्रम से लोगों में जागरूकता आयेगी ऐसा मेरा विश्वास हैं। और आने वाली पीढ़ियों के लिए ये सुनिश्चित हो पाएगा कि हम कैसे समाज में जीना चाहते हैं ।नशा आज समाज के लिए कोढ़ बनता जा रहा हैं । इससे सबसे ज्यादा प्रभावित हमारे नौनिहाल बच्चे है!जो सबसे बड़ी चिंता का विषय हैं। आज समाज को जरूरत है कि इस संदर्भ में आगे बढ़कर संवाद करें। आज स्कूल जाने वाले बच्चे तक नशे का शिकार हो रहे हैं और हम ऐसी स्थिति में मुक दर्शक बनकर नहीं रह सकते! भालूबासा चौक पर आयोजित इस महती सभा में नागरिक पुलिस समन्वय के तहत नागरिक सुरक्षा समिति के तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता शिव पूजन सिंह ने की। जिसमें में प्रशासन की तरफ से वरीय पुलिस उपाधीक्षक भोला प्रसाद सिंह के अतिरिक्त सीताराम डेरा थाना प्रभारी श्री अंजनी कुमार तिवारी के साथ ही नगर के कई वरिष्ठ समाजसेवी उपस्थित थे! जहां जंबो अखाड़ा के अध्यक्ष श्री बंटी सिंह ने पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र देकर अपनी टीम के साथ सभी का अभिनंदन किया! सभा को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के संयोजक डी डी त्रिपाठी ने कहा कि आज युवा पीढ़ी नशा के चुंगल में है जो हमारे लिए सबसे बड़ी चुनौती है कि हम अपने भविष्य को किस तरह देखना चाहते हैं ।अवैध मादक द्रव्यों की बिक्री और सेवन ने इस शहर को उड़ते पंजाब की श्रेणी में ला खड़ा किया है ।जो समाज में बढ़ते अपराध और आत्महत्या जैसे चुनौतियों के कारक बन रहें है। हमें मिलकर संघर्ष करना होगा। उपस्थित सभा को संबोधित करते हुए अपने अध्यक्षीय संबोधन में शिवपूजन सिंह ने कहा कि हम आज उसे मोड पर खड़े हैं जहां निर्णय में एक चुक पूरे समाज को बर्बाद कर देगा और हम हाथ मलने के सिवा कुछ नहीं कर पायेंगे।आज की ये सच्चाई है कि जो बच्चे आज राष्ट्र के भविष्य हैं वही नशा के चूंगल में फंसते चले जा रहे है तो वैसे में उस देश का भविष्य क्या होगा यह चिंतन का विषय है ।सभा को रमेश कुंवर, रेणु सिंह ,गौतम दूबे,मुन्ना चौबे श्रीनिवास तिवारी घनश्याम पांडेय ,बिरेंद्र सिंह, राजकुमार वर्मा ,पूर्व पुलिस निरीक्षक आर के उपाध्याय आदि ने भी संबोधित किया कार्यक्रम का संयोजन बंटी सिंह ने किया इस अवसर पर मुख्य रूप से शशि शेखर तिवारी ,श्री ललित मोहन पांडेय रमेश कुमार रेनू सिंह ,अंजना सिंह , श्रीनिवास तिवारी; मुन्ना चौबे, आर के उपाध्याय (पूर्व पुलिस निरीक्षक); रणधीर मंडल घनश्याम पांडे ;वीरेंद्र सिंह जी; ललित पांडेय,राजकुमार वर्मा, संजीव श्रीवास्तव ,शशि शेखर तिवारी ,रमेश कुमार, रेनू सिंह अंजना सिंह और चंदेश्वरी प्रसाद सिंह के अतिरिक्त भारी संख्या में महिला और पुरुष उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरेडियो की आवाज अमीन सयानी का 91 की उम्र में हुआ निधन
    Next Article जमशेदपुर झारखंड राज्य दफादार चौकीदार पंचायत शाखा पूर्वी सिंहभूम जिला का एक दिवसीय जिला सम्मेलन का आयोजन आज अतिथि भवन भुईयाडीह जमशेदपुर में हुआ

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.