Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » युवा ने मनाया सामाजिक न्याय दिवस डायन के नाम पर महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के प्रति लोगों को किया जागरूक
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    युवा ने मनाया सामाजिक न्याय दिवस डायन के नाम पर महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के प्रति लोगों को किया जागरूक

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 20, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *

     

    युवा ने मनाया सामाजिक न्याय दिवस
    डायन के नाम पर महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के प्रति लोगों को किया जागरूक*
    जमशेदपुर।
    सामाजिक संस्था यूथ यूनिटी फॉर वॉलंटरी एक्शन( युवा) के तत्वावधान में पोटका प्रखंड के गंगाडीह पंचायत भवन के सामने में विश्व सामाजिक न्याय दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम का संचालन गर्ल्स फर्स्ट फंड परियोजना की प्रोजेक्ट कॉ ऑर्डिनेटर ज्योति हेंब्रम ने किया। इस कार्यक्रम में वकील प्रीति मुर्मू, गंगाडीह मुखिया कार्तिक मुर्मू, उपमुखिया कुसनु मुर्मू , पंचायत समिति उर्मिला सरदार, तेंतला की वार्ड सदस्य अबंती सरदार, वार्ड सदस्य सुभाष सरदार और किशोरी लीडर निरोल सरदार उपस्थित हुए ।कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए ज्योति हेंब्रम ने विश्व सामाजिक न्याय दिवस क्यों मनाते है। उसके बारे में बताते हुए कहा कि हर साल विश्वभर में 20 फरवरी को सामाजिक न्याय दिवस मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य सामाजिक अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना और गरीबी, बहिष्कार,शारीरिक भेदभाव, अशिक्षा, लैंगिक असमानता, बेरोजगारी, मानवाधिकार का हनन और सामाजिक असुरक्षा जैसे मुद्दों को खत्म करने के लिए विभिन्न समुदायों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक साथ लाना और लोगों को सामाजिक न्याय के सिध्दांतों के बारे में जागरूक करना है ताकि सामाजिक रूप से एकीकृत समाज बनाया जा सके।

     

     

    आज सामाजिक न्याय के लिए डायन प्रथा का मुद्दा लिया गया है,जिसमे रिसोर्स पर्सन प्रीति मुर्मू ने कहा कि डायन के नाम पर महिलाओं के साथ तरह तरह के अत्याचार होते हैं । महिलाओं के साथ मारपीट की जाती है ।मलमूत्र पिलाया जाता है।निर्वस्त्र कर उसके साथ दुराचार किया जाता है ।सामाजिक तौर पर उसे बहिष्कृत किया जाता है । पीड़िता अगर विधवा या निसंतान हैं, तो उसे डायन बोल कर संबोधित करते है। अशिक्षा के कारण अंध विश्वास में लोग ओझा गुणी के पास झाड़ फुंक के लिए जाते हैं, और वे ओझा गुणी गांव के किसी विधवा महिला या निसंतान दंपति का नाम बताते है कि उन लोगों ने जादू टोना किया हैं ।गुस्से में लोग उसे महिला या निसंतान दंपति को प्रताड़ित करते है।

     

     

    यहां तक कि उनकी हत्या कर दी जाती हैं। इसमें दोषी बनाने वाले पुरुष होते हैं और महिलाओं को इसमें शामिल करते है जो आसानी से लोग विश्वास करने लगते है। कभी भी एक पुरुष को डायन बोल कर नहीं बोलते है, हमेशा महिलाओं को ही डायन बोलते है। गंगाडीह के मुखिया कार्तिक मुर्मू ने कहां कि विश्व सामाजिक न्याय दिवस के अवसर पर डायन प्रथा को लेकर जागरूक करने की जरूरत और अशिक्षा को दूर करना है जिसे अच्छे समाज का निर्माण हो सके। समाज में जागरूक करने के लिए पथ के कलाकार नुक्कड़ नाटक के माध्यम से डायन प्रथा को लेकर जागरूक किए।अंजना देवगम ने सभी को धन्यवाद दे कर आज का कार्यक्रम को समाप्त किया गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article23 फरवरी को साकची गुरुद्वारा में शाम को सजेगा विशेष कीर्तन दीवान, पंजाब के रागी अमनप्रीत सिंह और अमनदीप सिंह करेंगे संगत को निहाल
    Next Article परसुडीह : कल्पना मेडिकल में शॉर्ट सर्किट से आग लगने से अपरा-तफरी का माहौल

    Related Posts

    जमशेदपुर में कथित अवैध वसूली: तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    July 24, 2026

    डिमना लेक में बड़ा हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टर डूबे

    July 24, 2026

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में कथित अवैध वसूली: तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    डिमना लेक में बड़ा हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टर डूबे

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.