Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जम्मू-कश्मीर के दौरे पर पीएम मोदी, कई विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    जम्मू-कश्मीर के दौरे पर पीएम मोदी, कई विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 20, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जम्मू-कश्मीर के दौरे पर हैं। उन्होंने जम्मू में साढ़े 32 हजार करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास किया। ये परियोजनाएं स्वास्थ्य, शिक्षा, रेल, सड़क, विमानन, पेट्रोलियम, नागरिक बुनियादी ढांचे सहित कई क्षेत्रों से संबंधित हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए डोगरी में कहा कि उन्हें जम्मू में एक बार फिर आकर बहुत अच्छा लगा। पीएम मोदी ने कहा कि मेरा यहां से 40 साल से भी ज्यादा पुराना नाता रहा है। बहुत कार्यक्रम किए हैं, बहुत बार आया हूं… जम्मू-कश्मीर के लोगों का प्यार हम सभी के लिए बहुत बड़ा आशीर्वाद है।

     

    जम्मू-कश्मीर विकसित संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “हम विकसित जम्मू-कश्मीर बनाकर ही रहेंगे। 70 वर्षों से अधूरे आपके सपने आने वाले कुछ ही सालों में मोदी पूरे करेगा। एक वह दिन थे जब जम्मू-कश्मीर से सिर्फ निराशा की खबरें आती थी। बम, बंदूक, अपहरण, अलगाव ऐसी ही बातें जम्मू-कश्मीर का दुर्भाग्य बना दी गई थी लेकिन आज जम्मू-कश्मीर विकसित होने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है।”
    परिवारवाद की राजनीति का शिकार रहा जम्मू-कश्मीर
    जम्मू-कश्मीर बहुत दशकों तक परिवारवाद की राजनीति का शिकार रहा है। परिवारवाद की राजनीति करने वालों ने हमेशा सिर्फ अपना स्वार्थ देखा है, आपके हितों की चिंता नहीं की है। परिवारवाद की राजनीति का सबसे ज्यादा अगर कोई नुकसान उठाता है, तो हमारे युवा उठाते हैं। सिर्फ अपने परिवार की सोचने वाले लोग कभी आपके परिवार की चिंता नहीं करेंगे।” अब प्रदेश परिवाद के चंगुल से बाहर निकल रहा है।

     

     

    NDA को 400 पार कर दीजिए
    पीएम मोदी ने आर्टिकल 370 का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश के विकास में सबसे बड़ी दीवार अनुच्छेद 370 की थी। इस दीवार को भाजपा की सरकार ने ढहा दिया है। पीएम मोदी ने देशवासियों को कहा है कि अगले चुनाव में भाजपा को 370 दीजिए और NDA को 400 पार कर दीजिए। अब प्रदेश का कोई भी इलाका पीछे नहीं रहेगा, सब मिलकर आगे बढ़ेंगे।
    इलेक्ट्रिक ट्रेन को हरी झंडी दिखाई
    पीएम मोदी ने कश्मीर घाटी में पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन को बारामुला-श्रीनगर-बनिहाल-संगलदान हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधानमंत्री ने जम्मू-कश्मीर में बनिहाल-खड़ी-सुंबड़-संगलदान और नव विद्युतीकृत बारामुला-श्रीनगर-बनिहाल-संगलदान खंड (185.66 किलोमीटर) के बीच नई रेल लाइन सहित विभिन्न रेल परियोजनाओं का लोकार्पण किया।

     

     

    जम्मू कश्मीर में नया अध्याय का आरंभ हुआ
    एमए स्टेडियम में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा, ”प्रधानमंत्री मोदी के सत्ता में आने के बाद तुष्टीकरण की राजनीति खत्म हो गई। कश्मीरी पंडितों, जम्मू-कश्मीर की बेटियों, पहाड़ियों और अन्य लोगों को उनके अधिकार मिले। धारा 370 हटाकर आपने साबित कर दिया कि मोदी है तो मुमकिन है।” उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल का निर्माण हुआ। प्रदेश के दो एम्स, आईआईटी, आईआईएम को जम्मू कश्मीर को मिले। जम्मू कश्मीर में सामाजिक न्याय के नया अध्याय का आरंभ हुआ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleBIHAR :जन विश्वास यात्रा के दौरान बोले तेजस्वी यादव “राजद सिर्फ MY की नहीं,BAAP की भी पार्टी है”
    Next Article बजट सत्र को लेकर बिधानसभा अध्यक्ष रविन्द्र महतो ने किए वरीय पदाधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक ,बैठक में कई पदाधिकारी हुए शामिल

    Related Posts

    डोबो पुल पर युवती ने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश, स्थानीय युवकों की सतर्कता से बची जान

    June 4, 2026

    मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग, आईसीयू में भर्ती चार मरीजों की मौत

    June 4, 2026

    झामुमो की बड़ी बैठक: Mandar में SIR और BLA-2 पर खास फोकस

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    डोबो पुल पर युवती ने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश, स्थानीय युवकों की सतर्कता से बची जान

    मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग, आईसीयू में भर्ती चार मरीजों की मौत

    झामुमो की बड़ी बैठक: Mandar में SIR और BLA-2 पर खास फोकस

    बंगाल में सियासी हलचल: रिताब्रता नेता प्रतिपक्ष, 58 बागी TMC विधायक संग

    मालवीय नगर में आग: होटल त्रासदी में 21 की मौत

    मुख्यमंत्री शिवकुमार विधानसौध की सीढ़ियों पर श्रद्धापूर्वक नतमस्तक

    बिहार में जून से चलेंगी 200 इलेक्ट्रिक बसें: हरित परिवहन को बढ़ावा

    प्रधानमंत्री ने लॉन्च की प्रथम विश्व योगासन खेल चैम्पियनशिप

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.