Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिहार: राज्य की जेलों में ताबड़तोड़ छापेमारी, पटना से आरा तक मचा हड़कंप
    Breaking News Headlines बिहार

    बिहार: राज्य की जेलों में ताबड़तोड़ छापेमारी, पटना से आरा तक मचा हड़कंप

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 19, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    पटना. बिहार के कई जेलों में छापेमारी हुई है.स्थानीय जिला प्रशासन और पुलिस की टीम ने कई जेलों में छापेमारी की है,जिसके बाद संबंधित जेल में हड़कंप मचा गया है. मिली जानकारी के अनुसार पटना जिले के बाढ़ उपकारा में छापेमारी हुई है. एसडीएम शुभम कुमार पुलिस अधिकारियों के साथ मंडल उपकारा में अचानक छापेमारी की. इस दौरान सभी वार्डो की सघन तलाशी ली गई लेकिन किसी भी प्रकार की कोई आपत्तिजनक समान वार्ड से बरामद नहीं हुआ है.

     

    अचानक तलाशी से जेल के अंदर हड़कंप मच गया.छापेमारी के दौरान स्थानीय थानेदार प्रदीप कुमार के साथ ही भारी संख्या में पुलिस बल तैनात थे. वहीं सारण के छपरा कारागार में भी छापेमारी की सूचना है.जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के अधिकारियों ने जेल के विभिन्न वार्डों की तलाशी ली है.वहीं सासाराम जेल में भी डीएम और एसपी ने छापेमारी की है.

     

     

    छापेमारी आरा मंडल कारा में भी हुई. अहले सुबह हुई छापेमारी से कैदियों के बीच हड़कंप मच गया, मंडल कारा में कैदी अभी नींद के आगोश में ही थे अचानक भोजपुर के जिलाधिकारी राजकुमार के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम जेल के अंदर पहुंच गई और छापेमारी शुरू कर दी उनके साथ पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार सहायक पुलिस अधीक्षक सदर अनुमंडल पदाधिकारी समेत कई थानों की पुलिस बल मौजूद थी इस दौरान जेल के एक-एक वार्डों की सघन तलाशी ली गई इस दौरान जेल में अफऱा तफरी मच गई और कैदी कुछ समझ पाते तब तक प्रशासन ने वार्ड की तलाशी शुरू कर दी जेल में अचानक हुई छापेमारी से सनसनी फैल गई जेल में की गई छापेमारी मैं काफी संख्या में पुलिस के जवान भी मौजूद थे अधिकारियों ने सभी वार्डो का एक-एक कर सघन तलाशी ली इस संदर्भ में भोजपुर के जिलाधिकारी राजकुमार ने बताया कि यह रूटीन के तहत छापेमारी की गई है 2 घंटे चली छापेमारी में कुछ आपत्तिजनक सामान जेल से बरामद नहीं हुआ है वहीं हर वार्ड और बैरक की चेकिंग की गई जेल के हॉस्पिटल का भी जांच किया गया सब कुछ सामान्य है कहीं से कुछ बरामद नहीं किया गया है.

    सासाराम मंडल कारा में डीएम नवीन कुमार तथा एसपी विनीत कुमार ने सुबह साढ़े पांच बजे पहुंचकर छापामारी किया.करीब 3 घंटे मंडल कारा सासाराम में चली छापामारी में आपत्तिजनक सामान अंदर से बरामद नहीं हुआ. मंडल कारा सासाराम के एक एक वार्ड बैरक हॉस्पिटल में गहन छापामारी किया गया.छापामारी में डीएम तथा एसपी के अलावा एसडीएम आशुतोष रंजन तथा एसडीपीओ दिलीप भी मौजूद रहे.क ड़ी चौकसी के बीच इस छापामारी से बंदियों में हड़कंप मचा रहा.डीएम नवीन कुमार ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए तथा रूटीन जांच किया गया.

    जिलाधिकारी नवीन कुमार ने कहा कि मंडल कारा सासाराम में स्थित अस्पताल बैरक एक-एक वार्ड की जांच के साथ ही सीसीटीवी कैमरा भी जांच किया गया?. उन्होंने कहा कि इस छापामारी में आपत्तिजनक सामान नहीं मिले हैं लेकिन तंबाकू मिलने पर कई तरह के निर्देश दिए गए हैं. वहीं मंडल कारा के गाइडलाइन के अनुसार अन्य व्यवस्था का भी जांच के साथ आवश्यक निर्देश दिए गए हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराजकोट टेस्ट: भारत ने इंग्लैंड को हराया, टेस्ट सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त, यशस्वी की डबल सेंचुरी
    Next Article ब्रह्मर्षि समाज, हजारीबाग का वनभोज़- सह- मिलन समारोह 22 फरवरी होगा आयोजित

    Related Posts

    हिमांशु सिंह हत्याकांड और बढ़ते अपराध के विरोध में भाजपा का मशाल जुलूस, 3 जुलाई के जमशेदपुर बंद को सफल बनाने की अपील

    July 2, 2026

    बढ़ते अपराध पर सिंहभूम चैंबर सख्त, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

    July 2, 2026

    बोकारो के पेटरवार प्रखंड का प्रधान सहायक रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, ACB ने 8000 रुपए के साथ केमिकल लगे नोटों के साथ रंगे हाथ पकड़ा

    July 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हिमांशु सिंह हत्याकांड और बढ़ते अपराध के विरोध में भाजपा का मशाल जुलूस, 3 जुलाई के जमशेदपुर बंद को सफल बनाने की अपील

    बढ़ते अपराध पर सिंहभूम चैंबर सख्त, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

    बोकारो के पेटरवार प्रखंड का प्रधान सहायक रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, ACB ने 8000 रुपए के साथ केमिकल लगे नोटों के साथ रंगे हाथ पकड़ा

    जमशेदपुर बंद आज: पुलिस हाई अलर्ट पर, शहरभर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

    डीडी बार हत्याकांड: हिमांशु सिंह के परिजनों से मिले एडीजी-डीआईजी-एसएसपी, जल्द गिरफ्तारी का भरोसा

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने , आज स्वयं भरा एसआईआर(SIR) प्रपत्र

    बोकारो पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, अंतरराज्यीय चेन स्नैचिंग गैंग का भंडाफोड़

    बोकारो वायरल वीडियो मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई आरक्षी पुलिस कर्मी को किया गया निलंबित।

    हथियार के साथ गिरफ्तार

    पाकुड़ शहीद एसपी अमरजीत बलिहार को पाकुड़ में भावभीनी श्रद्धांजलि, परिजनों का किया गया सम्मान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.