Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लोकप्रिय CM की लिस्ट में बीजेपी का कोई नेता नंबर वन पर नहीं, दूसरे नंबर पर योगी, यह है लिस्ट
    Breaking News Headlines

    लोकप्रिय CM की लिस्ट में बीजेपी का कोई नेता नंबर वन पर नहीं, दूसरे नंबर पर योगी, यह है लिस्ट

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    नई दिल्ली. भारत के किस मुख्यमंत्री को लोग कितना पसंद करते हैं. यह जानने के लिए हाल ही में एक सर्वे हुआ है. सर्वे में कई दिलचस्प बातें सामने आईं हैं. टॉप टेन लोकप्रिय मुख्यमंत्री की लिस्ट में पहला स्थान भाजपा के किसी मुख्यमंत्री को नहीं मिला है.

    पहले स्थान पर ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक आए हैं. उन्हें सबसे अधिक 52.7 फीसदी लोगों ने अच्छे नेता और सीएम के रूप में स्वीकार किया है. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं. उन्हें सर्वे में शामिल 51.3 फीसदी लोगों ने पसंद किया है. तीसरे नंबर पर असम के सीएम हेमंत बिस्वा सरमा हैं. उन्हें 48.6 फीसदी लोगों ने पसंद किया है. चौथे स्थान पर गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल हैं. उन्हें 42.6 फीसदी लोगों ने पसंद किया है.

     

    5वें स्थान पर आए माणिक साहा

    नेताओं की स्वीकार्यता के मामले में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा पांचवें स्थान पर हैं. इन्हें 41.4 फीसदी लोगों ने लोकप्रिय माना है. त्रिपुरा के लोगों ने सीएम साहा की सादगी, समर्पण, ईमानदारी और नेतृत्व की तारीफ की है. उन्हें आम लोगों के सुख-दुख में शामिल होने वाला नेता बताया गया है.

     

    त्रिपुरा के एक दुकानदार ने बताया कि मुख्यमंत्री साहा बहुत ईमानदार हैं. वह हमेशा जमीनी स्तर पर काम करते हैं. जहां भी कोई समस्या होती है वह उसके हल के लिए आगे आते हैं. एक अन्य दुकानदार देबब्रत चक्रवर्ती ने का कि साहा की सरकार त्रिपुरा में अच्छा काम कर रही है. काशीपुर में एक दुकान के मालिक दीपक देबनाथ ने कहा, मुख्यमंत्री माणिक साहा के नेतृत्व में हम बहुत अच्छी स्थिति में हैं. उनके मार्गदर्शन में त्रिपुरा विकास कर रहा है.

     

    अगरतला के एक व्यवसायी बासुदेब चक्रवर्ती ने कहा कि सीएम साहा त्रिपुरा के लोगों के विकास के लिए काम कर रहे हैं. अगरतला के जगन्नाथ मंदिर के पुजारी कमल संत महाराज ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री माणिक साहा बहुत मेहनत कर रहे हैं. वह हमेशा खुश और भगवान के प्रति समर्पित रहते हैं. वह राज्य के हर व्यक्ति का ख्याल रखते हैं. वह ईमानदार हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराजस्थान : ईडी के नाम पर प्रोफेसर महिला से 7.50 करोड़ की ठगी, यह है पूरा मामला
    Next Article राजकोट टेस्ट: भारत ने इंग्लैंड को हराया, टेस्ट सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त, यशस्वी की डबल सेंचुरी

    Related Posts

    डीडी बार हत्याकांड: हिमांशु सिंह के परिजनों से मिले एडीजी-डीआईजी-एसएसपी, जल्द गिरफ्तारी का भरोसा

    July 2, 2026

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने , आज स्वयं भरा एसआईआर(SIR) प्रपत्र

    July 2, 2026

    बोकारो पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, अंतरराज्यीय चेन स्नैचिंग गैंग का भंडाफोड़

    July 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    डीडी बार हत्याकांड: हिमांशु सिंह के परिजनों से मिले एडीजी-डीआईजी-एसएसपी, जल्द गिरफ्तारी का भरोसा

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने , आज स्वयं भरा एसआईआर(SIR) प्रपत्र

    बोकारो पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, अंतरराज्यीय चेन स्नैचिंग गैंग का भंडाफोड़

    बोकारो वायरल वीडियो मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई आरक्षी पुलिस कर्मी को किया गया निलंबित।

    हथियार के साथ गिरफ्तार

    पाकुड़ शहीद एसपी अमरजीत बलिहार को पाकुड़ में भावभीनी श्रद्धांजलि, परिजनों का किया गया सम्मान

    परसुडीह में बच्ची की आड़ में चोरी, ग्रामीणों ने दबोचीं दो महिलाएं, 45 मिनट तक नहीं पहुंची पुलिस

    शहर में गिरती कानून व्यवस्था के विरोध में 3 जुलाई को जमशेदपुर बंद, भाजपा ने किया आह्वान

    बसंती को मनाने टावर पर चढ़ा वीरू, पत्नी को ससुराल बुलाने के लिए युवक का हाई-वोल्टेज ड्रामा, 3 घंटे तक चला हंगामा

    पदभार संभालते ही एक्शन में एसपी मनोज स्वर्गियारी, अपराधियों को दी सख्त चेतावनी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.