Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/ तुलसी भवन द्वारा आयोजित  दो दिवसीय “वसंतोत्सव” कार्यक्रम का शुभारंभ
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड शिक्षा साहित्य

    सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/ तुलसी भवन द्वारा आयोजित  दो दिवसीय “वसंतोत्सव” कार्यक्रम का शुभारंभ

    News DeskBy News DeskFebruary 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/ तुलसी भवन द्वारा आयोजित  दो दिवसीय “वसंतोत्सव” कार्यक्रम का शुभारंभ

     

     

     

    शनिवार, १७फरवरी २०२४ को संध्या ६ : ०० बजे से सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/ तुलसी भवन द्वारा आयोजित संस्थान के मुख्य सभागार में दो दिवसीय “वसंतोत्सव” कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ । इस अवसर पर पहले दिन नगर के सुप्रसिद्ध सुर साधिका श्रीमती नूपुर गोस्वामी को ” सारस्वत कला साधक शिरोमणि सम्मान – २०२४ ” से सम्मानित किया गया । जिसके अन्तर्गत पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र, श्रीफल, सम्मान पत्र, स्मृति चिन्ह एवं ११०००/- (ग्यारह हजार) की नगद राशि प्रदान की गई । श्रीमती गोस्वामी का जीवन परिचय डॉ रागिणी भूषण ने प्रस्तुत किया।

     

     

    कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष श्री सुभाष चन्द्र मुनका तथा संचालन मानद महासचिव डाॅ० प्रसेनजित तिवारी ने की । जबकि स्वागत वक्तव्य संस्थान के न्यासी श्री अरुण कुमार तिवारी एवं धन्यवाद ज्ञापन साहित्य समिति के उपाध्यक्ष श्री अशोक पाठक ‘स्नेही’ द्वारा किया गया । मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ , जमशेदपुर महानगर कार्यवाह श्री रवीन्द्र नारायण सिंह उपस्थित रहे ।

     

    कार्यक्रम का आरंभ माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन, पुष्पार्पण तथा श्रीमती माधवी उपाध्याय के सरस्वती वंदना से हुई ।

    तत्पश्चात् कार्यक्रम के दुसरे सत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रम के अन्तर्गत ‘ सुधा दीप नृत्य अकादमी ‘ के बच्चो द्वारा रंगारंग नृत्य प्रस्तुति से सभागार वसंतोत्सव के रंग में रंग गया ।

     

     

    नृत्य प्रस्तुति में सरस्वती वंदना, तराना, राधा कृष्ण रास हुआ। नृत्य प्रस्तुत करने वालो में गुरु मां सुधा दीप एवं सिमरन, विशाखा, रिद्धि, आद्या, मानविका,
    परिधि पंडित, परी महतो, उर्वसी देवांगन, अन्वेषा महतो, श्रेया कुमारी, तमन्ना रेड्डी प्रमुख रहे । कार्यक्रम के अंतिम सत्र में डाॅ० सनातन दीप एवं प्रो० पंकज झा ने संयुक्त रुप से गजल संध्या के अन्तर्गत अपनी प्रस्तुति से उपस्थित लोगो का मन मोह लिया ।

     

     

    इस अवसर पर मुख्य रुप से सर्वश्री मुरलीधर केडिया, विमल जालान, डाॅ० अजय कुमार ओझा, डाॅ० रागिनी भूषण, वीणा पाण्डेय ‘भारती’ , सुरेश चन्द्र झा , ममता सिंह, वसंत जमशेदपुरी, बलबिन्दर सिंह , मंजू ठाकुर, ममता कर्ण, विन्ध्यवासिनी तिवारी, वसंत जमशेदपुरी,सोनी सुगंधा, डाॅ० उदय प्रताप हयात, उपासना सिन्हा, बबिता तिवारी, नीलाम्बर चौधरी, सहित शताधिक साहित्यकारों व संगीत प्रेमियों की उपस्थिति रही ।

     

     

    सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/ तुलसी भवन द्वारा आयोजित  दो दिवसीय "वसंतोत्सव" कार्यक्रम का शुभारंभ
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleघाटशिला बार एसोसिएशन और घाटशिला महाविद्यालय ने राजेश शुक्ल का भव्य अभिनंदन किया
    Next Article JAMSHEDPUR: अयोध्याधाम जाने वाले श्रद्धालुओं को भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिला कार्यालय से मिलेगा आस्था स्पेशल ट्रेन का टिकट व खास परिचय पत्र, सोमवार को 1332 श्रद्धालुओं को टाटानगर रेलवे स्टेशन से सम्मानपूर्वक अयोध्याधाम विदा करेंगे भाजपा नेता

    Related Posts

    पुरानी परंपराओं को न भूलें आज के लोगःआशुतोष राय

    August 23, 2026

    पट्टीका ने बोला झूठ: राजनगर में कागज पर सड़क, जमीन पर नाला

    August 23, 2026

    महिला मतदाताओं की बढ़ती भागीदारी: सत्ता की निर्णायक शक्ति बनीं

    August 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पुरानी परंपराओं को न भूलें आज के लोगःआशुतोष राय

    पट्टीका ने बोला झूठ: राजनगर में कागज पर सड़क, जमीन पर नाला

    महिला मतदाताओं की बढ़ती भागीदारी: सत्ता की निर्णायक शक्ति बनीं

    धर्म स्वतंत्रता अधिनियम, 2026: प्रेम पर पहरा नहीं, छल पर शिकंजा – महाराष्ट्र कानून का विश्लेषण

    बारिश में गरीब का मिट्टी का घर ढहा, परिवार के सामने छत का संकट

    जाम भरे दिन बीते रे भैया, पितकी ओवरब्रिज से जाम का झंझट खत्म, आवागमन हुआ सुगम

    जीप सदस्य पर हमले की भाजपा की बैठक में घोर निंदा, सोमवार को एसएसपी से मिलेंगे भाजपाई

    क्षतिग्रस्त पुल के मरम्मती के लिए डीसी को ज्ञापन

    डीएभी पब्लिक स्कूल मे फायर मॉक ड्रिल एवं अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण आयोजित

    जेवियर स्कूल गम्हरिया में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.