Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कांग्रेस में कलह चरम सीमा पर एआईसीसी पूरे मामले पर गंभीर
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति राष्ट्रीय

    कांग्रेस में कलह चरम सीमा पर एआईसीसी पूरे मामले पर गंभीर

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 17, 2024Updated:February 17, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कांग्रेस में कलह चरम सीमा पर एआईसीसी पूरे मामले पर गंभीर

     

    राष्ट्र संवाद के दिल्ली सूत्र ने दिन में ही खबर दी थी कि आलाकमान की नजर पूरे घटनाक्रम पर है हो सकता है कभी भी इन्हें दिल्ली बुलाया जा सकता है और देर शाम होते-होते इसकी पुष्टि हो चुकी है एक बार फिर राष्ट्र संवाद के दिल्ली सूत्र की विश्वसनीयता रही बरकरार

    सूत्रों से मिल रही खबर के अनुसार एआईसीसी आंतरिक रूप से मुखर हो रहे विधायक अनूप सिंह डॉक्टर इरफान अंसारी और दीपिका पांडे सिंह की जांच करवा रही है

     

     

    कांग्रेस में कलह चरम सीमा पर है प्रभारी के साथ प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के हाथों से भी बात निकलती दिख रही है परंतु यह तय माना जा रहा है कि इस बगावत के पीछे बड़ी राजनीति हो रही है पर्दे के पीछे से बड़ा खेल हो रहा है किस तरह से विधायकों ने झारखंड छोड़ने की धमकी आलाकमान को दी है वह चुनौती पूर्ण है हालांकि दिल्ली सूत्रों से मिल रही खबर के अनुसार आला कमान ने गेंद विधायकों के पाले में डाल दी है और यह कह दिया है कि आप लोग ही नाम तय कर दें इसके बाद से ही राजनीतिक माहौल और गर्म हो गया है सभी विधायकों की चाहत है मंत्री बनने की इसी बीच मंत्री वसंत सोरेन विधायकों को मनाने पहुंचे और कहा कि विधायकों की नाराजगी खत्म हो चुकी है

     

     

    ज्ञात हो कि चंपई मंत्रिमंडल के विस्तार से पहले ही प्रदेश कांग्रेस में छिड़े आंतरिक घमासान को आर-पार की शक्ल देने की तैयारी शुरू कर दी गई है. कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने साफ शब्दों में कहा है कि अगर कांग्रेस कोटे के चारों मंत्रियों को नहीं हटाया गया तो कांग्रेस के 12 विधायक किसी भी हद तक जा सकते हैं. उनका कहना है कि आज ही बेंगलुरु के लिए रवानगी होगी. हालांकि यह कार्यक्रम रद्द हुआ और सभी विधायक दिल्ली के लिए रवाना हो रहे हैं दो विधायक कल दिल्ली जाएंगे

     

     

     

    इरफान अंसारी का कहना है कि यह नाराजगी झारखंड सरकार या कांग्रेस आलाकमान के प्रति नहीं है बल्कि यह नाराजगी कांग्रेस कोटे से शपथ लेने वाले चारों मंत्रियों को लेकर है.

     

     

     

    महगामा से कांग्रेस की विधायक दीपिका पांडे सिंह ने कहा है कि सभी विधायकों ने प्रभारी को लिखित में अपनी भावना से अवगत करा दिया है. उनका कहना है कि कांग्रेस कोटे के चारो मंत्रियों को बदलना चाहिए. दीपिका पांडेय ने कहा कि नाराज विधायकों के दूसरे स्टेट में जाने और बजट सत्र के बहिष्कार का ऑप्शन खुला हुआ है, लेकिन यह इस बात पर निर्भर करता है कि आलाकमान क्या फैसला लेता है.रांची के खिजरी से कांग्रेस विधायक राजेश कच्छप ने कहा है कि उनके साथ छलावा हुआ है. उनका कहना है कि जिस दिन एससी कोटे से 12वें मंत्री को शपथ दिलाई जाए,

     

     

     

    उसी दिन कांग्रेस कोटे के चारों मंत्रियों को हटाकर नए मंत्री बनाए जाने चाहिए. उनका कहना है कि क्षेत्र में लोगों का सामना करना मुश्किल हो रहा है. प्रदेश प्रभारी को लिखित में सभी बिंदुओं से अवगत करा दिया गया है. अब उनकी कोशिश है कि यह मामला राहुल गांधी और केसी वेणुगोपाल तक पहुंचे.

    बहरहाल मामले की गंभीरता को देखते हुए कांग्रेस वाला कमान भी झारखंड पर नजर रख रही है मंत्री बनने वालों विधायकों की कार्यशैली की भी जांच शुरू हो चुकी है सूत्रों के अनुसार मुखर हो रहे विधायक को कभी भी आला कमान दिल्ली तलब कर सकते हैं

     

     

     

    लेकिन उन्हें बताना होगा की उनकी बातों से अन्य विधायक सहमत हैं और उन्हें यह भी बताना होगा कि किस मंत्री का परफॉर्मेंस कमजोर है या फिर विधायक किसी के बहकावे में आकर सरकार और कांग्रेस की छवि बिगड़ने की कोशिश कर रहे है सूत्रों से मिल रही खबर के अनुसार एआईसीसी आंतरिक रूप से मुखर हो रहे विधायक अनूप सिंह डॉक्टर इरफान अंसारी और दीपिका पांडे सिंह की जांच करवा रही है

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleब्राह्मण अंतराष्ट्रीय संगठन के युवा प्रकोष्ठ का कार्यकारी अध्यक्ष बने आदित्य तिवारी
    Next Article स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने स्वास्थ्य विभाग का संभाला कार्यभार

    Related Posts

    प्रजा का हाल जानने रथ पर निकले जगत के नाथ, श्रद्धालुओं ने खींची डोर, मौसीबाड़ी पहुंचे महाप्रभु

    July 16, 2026

    मधुआबेड़ा गाँव में भगवान जगन्नाथ का रथ खींचने के लिए सैकड़ों श्रद्धालु उमड़े*

    July 16, 2026

    सनातन संस्कृति की पहचान है भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा : दिनेश कुमार

    July 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    प्रजा का हाल जानने रथ पर निकले जगत के नाथ, श्रद्धालुओं ने खींची डोर, मौसीबाड़ी पहुंचे महाप्रभु

    मधुआबेड़ा गाँव में भगवान जगन्नाथ का रथ खींचने के लिए सैकड़ों श्रद्धालु उमड़े*

    सनातन संस्कृति की पहचान है भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा : दिनेश कुमार

    भव्य रथयात्रा में शामिल हुए बन्ना गुप्ता मेयर सुधा गुप्ता, महाप्रभु जगन्नाथ का रथ खींचकर की सेवा

    आदित्यपुर में रेलवे की जमीन पर बने अतिक्रमण क्षेत्र में हंगामा, मारपीट के बाद दुकानों में तोड़फोड़

    मानगो-ओलीडीह में 12 दुकानों में चोरी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; चोरी के औजार और सामान बरामद

    केस वापस लेने का दबाव! पीड़ित के घर आधी रात हमला, तोड़फोड़ और धमकी; कार्रवाई नहीं होने का आरोप

    सरायकेला झोलाछाप डॉक्टर ने ली जान

    श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में नवग्रह वाटिका का शिलान्यास, सरयू राय ने लगाया पीपल का पौधा

    सरायकेला के लखनासिंह घाटी में भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक गंभीर घायल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.