Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हल्द्वानी: हिंसा पर एक्शन में CM धामी, मास्टरमाइंड की संपत्ति कुर्क, उपद्रवियों के पोस्टर जारी
    Breaking News Headlines

    हल्द्वानी: हिंसा पर एक्शन में CM धामी, मास्टरमाइंड की संपत्ति कुर्क, उपद्रवियों के पोस्टर जारी

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    हल्द्वानी: हिंसा पर एक्शन में CM धामी, मास्टरमाइंड की संपत्ति कुर्क, उपद्रवियों के पोस्टर जारी
    हल्द्वानी. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धानी हल्द्वानी के बनभूलपुरा में हुई हिंसा को लेकर कहा है कि ‘देवभूमि उत्तराखंड में अशांति फैलाने वालों पर ऐसी कार्रवाई करेंगे कि पीढ़ियां याद रखेंगी…’ इस बीच इस हिंसा के मामले में फरार चल रहे मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक और उसके बेटे पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. पुलिस ने अब्दुल मलिक और उसके बेटे अब्दुल मोईद की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई शुरू कर दी है. कुर्की के दौरान पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद रही.

     

     

    पुलिस ने बताया कि बनभूलपुरा हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक और उसके बेटे अब्दुल मोईद के बनभूलपुरा स्थित घर की कुर्की की गई. इस हिंसा में हुए नुकसान की भरपाई के लिए यह कार्यवाही की जा रही है. नगर निगम ने इसके लिए पहले ही अब्दुल मलिक के खिलाफ नोटिस जारी कर दिया था. कोर्ट ने भी कुर्की के आदेश दिए थे. इस मौके पर हल्द्वानी के एसपी-सिटी हरबंस सिंह, सीओ-लालकुआं संगीता, हल्द्वानी के तहसीलदार सचिन कुमार, प्रभारी निरीक्षक डी.आर.वर्मा, नंदन सिंह रावत, थानाध्यक्ष कालाढूंगी समेत पुलिस व प्रशासन की टीमें मौजूद रहीं.

     

     

    उधर बनभूलपुरा हिंसा के मुख्य आरोपियों के पोस्टर नैनीताल पुलिस ने जारी कर दिए हैं. पुलिस ने हल्द्वानी हिंसा के 9 उपद्रवियों की पहचान कर ली है, जिनमें अब्दुल मलिक (मास्टरमाइंड), तस्लीम, वसीम उर्फ हप्पा, अयाज अहमद, अब्दुल मोईद, रईस उर्फ दत्तू, शकील अंसारी, मौकिन सैफी और जिया उल रहमान के नाम शामिल हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदेश में फैल रही नफरत के पीछे डर और डर का कारण अन्याय : राहुल गांधी
    Next Article जमशेदपुर : आंध्र भक्त श्री राम मंदिर के नये कमिटी के चयन हेतु 18 फ़रवरी कों होगा चुनाव

    Related Posts

    रथयात्रा 2026: आस्था, परम्परा और विवाद का विराट उत्सव

    July 15, 2026

    लोकतांत्रिक मूल्यों का अवमूल्यन: विरोध की मर्यादा पर आनंद सिंह का विश्लेषण

    July 15, 2026

    जगन्नाथ की रथयात्रा: आस्था, परम्परा और विवाद का विराट उत्सव

    July 15, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रथयात्रा 2026: आस्था, परम्परा और विवाद का विराट उत्सव

    लोकतांत्रिक मूल्यों का अवमूल्यन: विरोध की मर्यादा पर आनंद सिंह का विश्लेषण

    जगन्नाथ की रथयात्रा: आस्था, परम्परा और विवाद का विराट उत्सव

    लोकतंत्र में विरोध की मर्यादा: सरयू राय प्रकरण ने उठाए गंभीर सवाल

    ओशिवरा इलाके में एक हत्या: पुलिस ने एक घंटे में आरोपी को दबोचा

    बिरसानगर थाना में शांति समिति की बैठक, कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत पुलिस-जन संवाद पर जोर

    पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की जुगसलाई शाखा का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न

    जमशेदपुर पूर्वी में स्ट्रीट लाइट, सफाई और बुनियादी सुविधाओं को लेकर विधायक पूर्णिमा दास साहू ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक

    मानवाधिकार सहयोग भारत का स्थापना दिवस मनाया गया, जमशेदपुर की चप्पलबाजी घटना की निंदा

    दंगा-रोधी मॉक ड्रिल में परखी गई जमशेदपुर पुलिस की तैयारी गोलमुरी पुलिस केंद्र में भीड़ नियंत्रण व आपात स्थिति से निपटने का किया गया अभ्यास

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.