Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी
    Breaking News झारखंड

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 16, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी,अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारी के साथ आसन्न लोक सभा निर्वाचन 2024 की तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित की गयी।

    बैठक को संबोधित करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त ने कहा कि सभी एईआरओ अपने अपने क्षेत्र के संवेदनशील मतदान केंद्रों की मैपिंग जल्द से जल्द करना सुनिश्चित करें।वैसे मतदान केंद्र जहाँ मतदान दिवस के दिन विधि व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हुई हो या हिंसा हुई हो इसकी सूची तैयार कर अविलंब जिला निर्वाचन कार्यालय को समर्पित करें।

    उन्होंने निदेश दिया प्रखंड विकास पदाधिकारी,अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारी बैठक कर अपने अपने क्षेत्र में शांतिपूर्ण चुनाव कराने को लेकर सभी आवश्यक तैयारी पूर्ण कर लें।

    उन्होंने कहा कि अगर किसी मतदान केंद्र का भवन परिवर्तन करना है तो इसका प्रस्ताव तैयार कर जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराएं ताकि राजनैतिक दल के साथ बैठक कर उक्त प्रस्ताव पर नियमानुसार अग्रेतर कार्रवाई की जा सके।पीवीटीजी वोटर्स वेरिफिकेशन से संबंधित कार्य कर ली जाय।

    मतदान केंद्र पर न्यूनतम मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध रहे इसकी जांच कर सभी व्यवस्था सुनिश्चित की जाय।अगर किसी मतदान केंद्र पर न्यूनतम मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं है तो इसकी सूची तैयार कर आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करें।

    उन्होंने कहा कि सीनियर सिटीजन एवं पीडब्ल्यूडी वोटर को मतदान केंद्र लाने के लिए विशेष व्यवस्था रहेगी।निदेश दिया कि अपने अपने क्षेत्र के सीनियर सिटीजन एवं पीडब्ल्यूडी वोटर्स को चिन्हित करने का कार्य सुनिश्चित करें।

    इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सुरक्षा बल की प्रतिनियुक्ति से संबंधित आवश्यक कार्रवाई कर लें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहिजला में संपूर्ण मेला अवधि के दौरान तीन पालियों में सुरक्षा बल एवं मजिस्ट्रेट की रहेगी प्रतिनियुक्ति…
    Next Article बिहार के बालिका गृह कांड से प्रेरित फिल्म- भक्षक

    Related Posts

    बंद घरों को निशाना बनाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवरात व नकदी बरामद

    May 28, 2026

    महिला पतंजलि योग समिति द्वारा पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन

    May 27, 2026

    गम्हरिया स्थित वात्सल्य बालिका गृह से दो बच्चियां फरार, प्रशासनिक महकमे में हड़कंप

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बंद घरों को निशाना बनाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवरात व नकदी बरामद

    शिक्षा-स्वास्थ्य का बाजारीकरण: आम आदमी पर गंभीर असर

    गोरखपुर में हिंदी पत्रकारिता दिवस: पत्रकार व प्रेमा मौसी का सम्मान

    राहुल गांधी की दक्षिण में नई रणनीति: कांग्रेस का सियासी किला मजबूत

    बिहार में पर्यटन को बढ़ावा: वाल्मीकिनगर-कैमूर में बनेंगे हेलीपोर्ट

    महिला पतंजलि योग समिति द्वारा पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन

    गम्हरिया स्थित वात्सल्य बालिका गृह से दो बच्चियां फरार, प्रशासनिक महकमे में हड़कंप

    कपाली नगर परिषद क्षेत्र में अवैध गोवंशीय पशु कारोबार के खिलाफ छापेमारी

    अमृत भारत योजना: जुलाई तक चांडिल स्टेशन का सौंदर्यीकरण कार्य होगा पूरा : संजय सेठ

    चांडिल में नवपदस्थापित एसडीओ नितिन शिवम गुप्ता का स्वागत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.