Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिहार में महागठबंधन टूटने के बाद लालू-नीतीश के बीच पहली मुलाकात, दोनों ने पूछे हालचाल
    Breaking News Headlines बिहार

    बिहार में महागठबंधन टूटने के बाद लालू-नीतीश के बीच पहली मुलाकात, दोनों ने पूछे हालचाल

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 15, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    बिहार में महागठबंधन टूटने के बाद लालू-नीतीश के बीच पहली मुलाकात, दोनों ने पूछे हालचाल
    नीतीश कुमार के गठबंधन के अलग होने के बाद राजद और जदयू के बीच लंबे समय तक शह-मात का खेल देखने को मिला. विधानसभा में विश्वास मत के दौरान भी तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर निशाना साधा था. इन तमाम राजनीतिक घटनाक्रम के बीच पहली बार गुरुवार को लालू प्रसाद और नीतीश कुमार एक दूसरे के आमने-सामने हुए.  नीतीश कुमार लालू यादव से हाल चाल पूछे .
    लालू यादव के साथ उनके बेटे और बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव भी थे. हालांकि यह मुलाकात बहुत ही कम समय का रहा. लालू प्रसाद राज्यसभा चुनाव में अपने उम्मीदवारों के नामांकन कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे थे.

     

    राजद को 2 राज्यसभा सीटों पर जीत की उम्मीद
    राष्ट्रीय जनता दल  ने बिहार में राज्यसभा चुनाव के लिए मनोज कुमार झा और संजय यादव को अपना उम्मीदवार घोषित किया है. राज्य में राज्यसभा की कुल छह सीट रिक्त हुई है. पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज झा का राज्यसभा में लगातार दूसरा कार्यकाल होगा. पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राजद प्रमुख के बेटे तेजस्वी यादव के करीबी संजय यादव को पहली बार पार्टी से उम्मीदवार बनाया गया है. दोनों नेताओं ने आज गुरुवार को नामांकन पत्र दाखिल किया.

     

    बीजेपी और जदयू के उम्मीदवारों ने भी किया नामांकन
    बीजेपी प्रत्याशी धर्मशीला गुप्ता, भीम सिंह , जनता दल यूनाइटेड के संजय झा के अलावा कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर अखिलेश सिंह ने भी आज अपना नामांकन दाखिल किया. एनडीए प्रत्याशियों के नामांकन के समय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ ही बीजेपी के अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleश्रीराम मंदिर स्थापना के चतुर्थ वर्षगांठ पर सिदगोड़ा सूर्य मंदिर समिति के तत्वावधान में होगा संगीतमय श्रीराम कथा का भव्य आयोजन, मां दुर्गा, श्री राधा-कृष्ण और शिव परिवार की होगी पुनः प्राण प्रतिष्ठा, 20 फरवरी को कलश यात्रा के साथ 11 दिवसीय अनुष्ठान का होगा शुभारंभ, 22 फरवरी को भव्य शोभायात्रा सह नगर भ्रमण
    Next Article किसानों का बड़ा ऐलान, 16 को हरियाणा में टोल-फ्री, 17 फरवरी को ट्रैक्टर रैली

    Related Posts

    गरीब युवतियों को देह व्यापार में धकेलने वाली महिला एजेंट गिरफ्तार, दो पीड़िताएं रेस्क्यू

    September 9, 2026

    आत्महत्या: कारण, लक्षण और रोकथाम के उपाय

    September 9, 2026

    सफेदपोश गठजोड़ ने सांसद की सियासी राह में डाली अड़चन?

    September 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टंडवा में भूमि अधिग्रहण के उचित मुआवजे व रोजगार की मांग पर विधायक से मिले

    चतरा डीसी ने किया टंडवा का दौरा, प्रखंड-अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण

    रघुवर दास ने शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, ओलचिकी लिपि में संताली पठन सामग्री के प्रकाशन का आग्रह

    वर्दी की असली पहचान जनता का भरोसा

    जिंदल फाउंडेशन ने 10 OPSC सफल अभ्यर्थियों को किया सम्मानित

    चतरा उपायुक्त रवि आनंद ने किया प्रसिद्ध चुंदरू धाम का निरीक्षण

    भाजपा ओबीसी मोर्चा की संगठनात्मक बैठक में विस्तार और मजबूती पर मंथन

    एसपी के सख्ती के बाद भी क्या बागडेहरी थाना क्षेत्र में अवैध बालू उठाव का खेल चलता रहेगा?

    गरीब युवतियों को देह व्यापार में धकेलने वाली महिला एजेंट गिरफ्तार, दो पीड़िताएं रेस्क्यू

    आत्महत्या: कारण, लक्षण और रोकथाम के उपाय

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.