Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बहरागोड़ा में अष्टम सामूहिक विवाह समारोह हेतु सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में डाॅ गोस्वामी ने किया भूमि पूजन
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    बहरागोड़ा में अष्टम सामूहिक विवाह समारोह हेतु सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में डाॅ गोस्वामी ने किया भूमि पूजन

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बहरागोड़ा में अष्टम सामूहिक विवाह समारोह हेतु सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में डाॅ गोस्वामी ने किया भूमि पूजन

    *19 फरवरी को शाखा मैदान में 24 जोड़ी वर- कन्या लेंगे 7 फेरे*

    19 फरवरी को आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह समारोह हेतु आज बहरागोड़ा के शाखा मैदान में भूमि पूजन सम्पन्न हुआ । पं सुमन मिश्रा के मंत्रोच्चार के साथ सामूहिक विवाह समारोह के संरक्षक तथा भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाॅ दिनेशानंद गोस्वामी ने सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में विवाह समारोह की सफलता हेतु भूमि पूजन किया । इस अवसर पर सभी वर-कन्या तथा उनके माता-पिता उपस्थित हुए । इस विवाह समारोह में सम्मिलित होने हेतु 50 हजार अतिथिओं को आमंत्रित किया जा रहा है । भूमि पूजन समारोह के पश्चात आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए डाॅ गोस्वामी ने कहा कि 19 फरवरी को सामूहिक विवाह समारोह सामाजिक समरसता का उत्कृष्ट उदाहरण बनेगा । इस विवाह समारोह में समाज के अत्यंत गरीब तबके के लोगों की सुपुत्रियों का विवाह होगा । वर एवं कन्याओं के गाँवों में ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा जहाँ ग्रामीणों की उपस्थिति में वर जीवन भर नशीले पदार्थों के सेवन न करने तथा घरेलू हिंसा में शामिल न होने का शपथ लेंगे । इस विवाह समारोह में प्लास्टिक एवं पोलीथिन का उपयोग नहीं होगा । अतिथिओं को शाकाहारी भोजन परोसा जाएगा । डाॅ गोस्वामी ने कहा कि विगत 7 वर्षों में अब तक 167 गरीब कन्याओं का विवाह बहरागोड़ा में सम्पन्न कराया जा चुका है । भूमि पूजन समारोह में विशेष रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष चंडी चरण साव, अर्धेन्दु प्रहराज, मनोज गिरि, वरीय भाजपा नेता रंजीत बाला, बाप्टु साव, निर्मल दुबे, सुमन कल्याण मंडल,श्रीबत्स घोष,मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर ,आसिष महापात्र, अर्जुन पूर्ति, मिंटू पाल,भक्ति श्री पंडा, उत्पल पैड़ा,सत्येन माइती,तपन पांडा, राखोहरी मुखी, काजल महाकुड़,बिना पात्र, कृष्णा पाल,शुक्ला घोष,मामोनी दास,हैमोबोती बेरा,मोनालिसा माइती,शकुंतला महतो,बिरोजा लोहार,मंजुला पोलाई, कमलकांत सिंह, ललिता कर,रंजीत कारेक, मानिक दास, मिथुन जाना,मुना पाल,निरंजन धवड़िया, कबिन्द्रनाथ कुंडु, कौशिक माइति, समीर नंदी,प्रबोध साव,दिलीप साव,दीपंकर साव,मिंटू नायक,स्वरूप पाणिग्रही, रूपेश सिंह, चंदन सीट,अपूर्व दास,बिमान जाना,राधागोविंद भोक्ता,कुणाल सीट,उनल कामिला, अमल बेरा, अशोक मुंडा,फेंटू राणा, आदि मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजातिभेद से ऊपर उठना साधक के लिए प्रारंभिक कार्य है, निराकार ब्रह्म ही जीव का ध्येय है
    Next Article विद्यादायनी मां सरस्वती के पूजा पंडाल के पट खुले, दिनेश ने किया उद्घाटन

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    November 7, 2026

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    November 7, 2026

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    November 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    मरीजों को तेज और परेशानी मुक्त सेवाएं देने के लिए टीएमएच ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया

    Live Casino bei Gamblezen mit Blackjack und Roulette im Browser

    नाटक-झांकी में जीवंत हुई छठ की महिमा, बच्चों ने मंच पर उतारी लोकआस्था की परंपरा

    छठ की आस्था, परंपरा और भक्ति का मंच पर दिखा अद्भुत संगम, बच्चों ने जीवंत किया महापर्व

    विद्यालय में दीपोत्सव के आयोजन कर हरित दीपावली का दिया संदेश

    विद्यालय में छात्राओं ने बिखेरे कला और लोक संस्कृति के रंग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.