Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर लोकसभा सीट पर चुनावी कार्यालय के उद्घाटन से भाजपा करेगी मिशन 2024 का शंखनाद, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी बुधवार को करेंगे कार्यालय का विधिवत उद्घाटन, पार्टी की तैयारियां हुई पूरी
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति राष्ट्रीय

    जमशेदपुर लोकसभा सीट पर चुनावी कार्यालय के उद्घाटन से भाजपा करेगी मिशन 2024 का शंखनाद, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी बुधवार को करेंगे कार्यालय का विधिवत उद्घाटन, पार्टी की तैयारियां हुई पूरी

    News DeskBy News DeskFebruary 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर लोकसभा सीट पर चुनावी कार्यालय के उद्घाटन से भाजपा करेगी मिशन 2024 का शंखनाद, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी बुधवार को करेंगे कार्यालय का विधिवत उद्घाटन, पार्टी की तैयारियां हुई पूरी

    झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के जमशेदपुर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने परिसदन में किया भव्य स्वागत, बुधवार को जमशेदपुर लोकसभा संसदीय कार्यालय का करेंगे उद्घाटन*

    जमशेदपुर। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी द्वारा बुधवार 14 फरवरी को सुबह 9 बजे जमशेदपुर लोकसभा संसदीय चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया जाएगा। साकची जुबिली पार्क के समीप स्थित क्रिस्टल कावेरी अपार्टमेंट में बनाये गए जमशेदपुर लोकसभा के संसदीय चुनावी कार्यालय का विधिवत उद्घाटन झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के द्वारा किया जाएगा। उक्त जानकारी जमशेदपुर लोकसभा के संयोजक सह प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद ने दी।

     

     

    वे मंगलवार को साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में प्रेस को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान जमशेदपुर लोकसभा के सह संयोजक सह पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा एवं जिला महामंत्री राकेश सिंह मौजूद रहे। प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए नंदजी प्रसाद ने बताया कि पार्टी द्वारा लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। कार्यालय के उद्घाटन के बाद पार्टी की गतिविधियां

     

     

     

    अब चुनावी कार्यालय से चलेंगी। कहा कि लोकसभा चुनाव में अब कुछ ही दिन शेष है और लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी पूरी तरह तैयार है। हम सभी कार्यकर्ताओं को जमशेदपुर लोकसभा सीट पर भाजपा की बड़ी जीत के लिए कार्य करना है। कहा कि चुनावी कार्यालय से संगठन की गतिविधि और तेजी से संचालित होगी।

    *झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के जमशेदपुर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने परिसदन में किया भव्य स्वागत, बुधवार को जमशेदपुर लोकसभा संसदीय कार्यालय का करेंगे उद्घाटन*

    जमशेदपुर। झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी का आगमन मंगलवार को जमशेदपुर में हुआ। विभिन्न सांगठनिक कार्यक्रम एवं जमशेदपुर में भाजपा के लोकसभा संसदीय चुनावी कार्यालय के उद्घाटन हेतु जमशेदपुर आये बाबूलाल मरांडी का

     

     

    जमशेदपुर परिसदन में भाजपा महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंटकर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। जमशेदपुर परिसदन में पार्टी के वरीय नेताओं के संग जिला पदाधिकारी, मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    जमशेदपुर लोकसभा सीट पर चुनावी कार्यालय के उद्घाटन से भाजपा करेगी मिशन 2024 का शंखनाद पार्टी की तैयारियां हुई पूरी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के प्रथम शहर आगमन पर कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबागबेड़ा के नव नियुक्त , थाना प्रभारी पी सी सिन्हा के द्वारा दिनांक 13.2 24 को दोपहर 11:00 थाना परिसर में सरस्वती पूजा से संबंधित एक मीटिंग का आयोजन किया
    Next Article मुख्यमंत्री  चम्पाई सोरेन ने दुमका जिला के जामा प्रखंड स्थित कमारदुधानी में आयोजित अबुआ आवास योजना कार्यक्रम में दुमका, जामताड़ा एवं देवघर के 25385 लाभुकों को सौंपा स्वीकृति पत्र, डीबीटी के माध्यम से पहली किस्त की राशि के रूप में 76 करोड़ 15 लाख रुपए का किया हस्तांतरण

    Related Posts

    भीषण गर्मी को देखते हुए शहर में पियाऊ की व्यवस्था, प्रशासन अलर्ट

    May 27, 2026

    जनता दरबार में उमड़ी फरियादियों की भीड़, समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश

    May 27, 2026

    ईद-उल-जोहा को लेकर जामताड़ा प्रशासन अलर्ट, संयुक्त आदेश जारी

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भीषण गर्मी को देखते हुए शहर में पियाऊ की व्यवस्था, प्रशासन अलर्ट

    जनता दरबार में उमड़ी फरियादियों की भीड़, समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश

    ईद-उल-जोहा को लेकर जामताड़ा प्रशासन अलर्ट, संयुक्त आदेश जारी

    साकची में स्टेट टास्क फोर्स ऑन टीबी की बैठक, उन्मूलन को लेकर बनी रणनीति

    चर्चित हत्या कांड में फरार चार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

    पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

    जुगसलाई यूनिक कलेक्शन फायरिंग कांड का खुलासा, मनीष सिंह गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार

    एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में सोलर बैटरी में लगी आग, मची अफरा-तफरी

    मनपीटा तालाब में डूबने से 7 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मातम

    पीएम आवास के लाभुक फिर पहुंचे सरयू राय के पास, 31 मई तक चाबी नहीं मिलने पर अनशन की चेतावनी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.