Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिहार: नीतीश ने विश्वास मत हासिल किया, तेजस्वी यादव ने साधा निशाना, पीएम मोदी से मांगी गारंटी
    Breaking News Headlines बिहार राजनीति राष्ट्रीय

    बिहार: नीतीश ने विश्वास मत हासिल किया, तेजस्वी यादव ने साधा निशाना, पीएम मोदी से मांगी गारंटी

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 12, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    बिहार: नीतीश ने विश्वास मत हासिल किया, तेजस्वी यादव ने साधा निशाना, पीएम मोदी से मांगी गारंटी
    पटना. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 12 फरवरी को अंतत: विधानसभा में विश्वास मत हासिल कर लिया. उनके पक्ष में 15 विधायकों ने मतदान किया, जबकि विपक्षी दल के साथ 112 विधायक ही रहे.

    इससे पहले पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा है. नीतीश कुमार के बार-बार पाला बदलने पर तेजस्वी यादव ने विशेष रूप से चुटकी ली. उन्होंने कहा कि आप बिना बताए गवर्नर हाउस चले गए कम से कम पूछ तो लेते या बता तो देते, कोई कंफ्यूजन था तो. नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए तेजस्वी ने कहा कि आप 9 बार सीएम बने इसके लिए बधाई देता हूं लेकिन एक ही टर्म में 3 बार बने ये अद्भुत नजारा पहली बार देखा है मैंने. डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी पर निशाना साधते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि उन्होंने कहा कि बीजेपी मेरी मां है, लेकिन मैं तो कह रहा कि असली मां राजद हैं.

     

     

    विजय सिन्हा जी एक टर्म में स्पीकर, नेता प्रतिपक्ष और डिप्टी सीएम बने, इसके लिए बधाई. तेजस्वी यादव ने कहा कि सीएम आदरणीय थे हैं और रहेंगे. साथ में काम का मौका मिला और मैंने काम किया. उन्होंने कई बार कहा कि तेजस्वी मेरा बेटा जैसा है, मैंने भी उनको अभिभावक माना है. नीतीश कुमार ने कई बार सार्वजनिक रूप से कहा कि अब तेजस्वी ही आगे बढ़ेगा लेकिन शायद मेरे साथ वनवास वाली स्थिति हो. मैं मानता हूं कि कोई मजबूरी होगी लेकिन मैं इसे वनवास नहीं मानता. पहली बार भी जब नीतीश कुमार ने ऐसा किया था तो कहा था जो है वो क्लियर करिए आप तेजस्वी..

    तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश जी को मैं इज्जत देता हूं और आगे भी दूंगा. बिहार की जनता ये जानना चाहती है कि आप क्यों इधर उधर भागते हैं.. 2020 का चुनाव हम जीते. नीतीश जी ने कहा था कि मैं एनडीए को छोड़ रहा, मैं मर जाउंगा मिट जाउंगा. आपने ये कहा था कि हमलोगों का एक ही लक्ष्य है देश के विपक्षियों को गोलबंद करना है. सीएम जब सरकार गिराने गवर्नर हाउस गए तो कह दिए कि मन नहीं लग रहा. नीतीश जी ने जिस काम को असंभव कहा उसे कर दिखाया. तब नीतीश जी ने 2020 में कहा था कि पैसा कहां से लाएगा, पिताजी का नाम लेकर कहा, रोजगार कहां से देगा. तेजस्वी यादव ने कहा कि मुझे दुख इस बात की नहीं कि मैं विपक्ष में हूं मुझे गर्व है कि 17 महीने में मैंने काम किया जो रिकॉर्ड है.

     

     

     

    तेजस्वी ने कहा कि मैंने यहां तक कहा था कि मैं सरकार को बाहर से समर्थन दूंगा लेकिन 2024 में साथ होकर इंडिया अलायंस के लिए लड़ें. रामायण का जिक्र करते हुए तेजस्वी ने कहा कि दशरथ नहीं चाहते थे कि राम वनवास जाए लेकिन कैकई चाहती थी. आपको लंबी उम्र हो आप राजा रहें लेकिन कैकेयी को भी पहचानिए जो लोग साथ बैठे हैं. तेजस्वी ने अपने भाषण के दौरान सम्राट चौधरी की पगड़ी पर भी सवाल खड़ा किया. तेजस्वी यादव ने सदन में कहा कि क्या पीएम मोदी जी गारंटी लेंगे कि नीतीश जी पलटेंगे कि नहीं पलटेंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकांग्रेस को लगा बड़ा झटका: महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण ने दिया इस्तीफा
    Next Article जमशेदपुर लोकसभा चुनाव: कांग्रेस पार्टी का प्रबल दावेदार जितेंद्र सिंह ने आवेदन एवं बायोडाटा जमा किया

    Related Posts

    परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी समिति की आमसभा संपन्न, सर्वसम्मति से पुरानी कार्यकारिणी को मिला तीन वर्षों का नया कार्यकाल

    July 12, 2026

    बहरागोड़ा में डेढ़ करोड़ का 1.095 किलो पन्ना बरामद, तीन अंतरजिला तस्कर गिरफ्तार

    July 12, 2026

    मिथिला सांस्कृतिक परिषद की वार्षिक आमसभा संपन्न, 356 आजीवन सदस्यों की उपस्थिति में कई अहम प्रस्तावों पर हुई चर्चा

    July 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी समिति की आमसभा संपन्न, सर्वसम्मति से पुरानी कार्यकारिणी को मिला तीन वर्षों का नया कार्यकाल

    बहरागोड़ा में डेढ़ करोड़ का 1.095 किलो पन्ना बरामद, तीन अंतरजिला तस्कर गिरफ्तार

    मिथिला सांस्कृतिक परिषद की वार्षिक आमसभा संपन्न, 356 आजीवन सदस्यों की उपस्थिति में कई अहम प्रस्तावों पर हुई चर्चा

    मानगो की जनता पर की गयी टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण, विधायक सरयू राय मानगो की जनता से माफी मांगें : ईस्वर सिंह

    रीना सिंह की संवेदनशील पहल: असहाय बुजुर्ग महिला को मिला सुरक्षित आश्रय, मानवता की बनी मिसाल

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस jamshedpur

    विश्व जनसंख्या दिवस 2026: विकसित भारत के लिए जनसंख्या संतुलन क्यों है आवश्यक?

    अंधेरी में BEST बस का तांडव: अनियंत्रित बस ने कई वाहनों को मारी टक्कर, मची अफरा-तफरी

    यूरेनियम डील से ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

    क्या दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है? जानें इसके गंभीर परिणाम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.