Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सत्तालोलुप नीतीश ने बिहार एवं लोकतंत्र को कलंकित किया : सुधीर पप्पू
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    सत्तालोलुप नीतीश ने बिहार एवं लोकतंत्र को कलंकित किया : सुधीर पप्पू

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 12, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    सत्तालोलुप नीतीश ने बिहार एवं लोकतंत्र को कलंकित किया : सुधीर पप्पू
    जमशेदपुर। शहर के वरीय अधिवक्ता एवं राष्ट्रीय जनता दल नेता सुधीर कुमार पप्पू ने कहा कि बिहार के सत्ता लोलुप मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार, लोकतंत्र एवं समाजवाद को कलंकित किया है। उनकी कथनी-करनी सबसे अविश्वसनीय है और सत्ता में बने रहने की उनकी लालसा ने पूरे भारत और दुनिया में बिहार को मजाक बना दिया है।
    अब किसी को झूठा या मुकरने वाला कहना होता है तो उसके लिए नीतीश संज्ञा दी जाती है।

     

    नीतीश कुमार ने बीती रात लोकतंत्र की हत्या करने की कोशिश की। विधायक चेतन आनंद राष्ट्रीय जनता दल से संबंधित है और पार्टी के नेता तेजस्वी यादव के यहां बैठक में शामिल होना स्वाभाविक है। दिन भर टीवी में चल भी रहा था कि विधायक दल नेता तेजस्वी यादव के आवास पर चेतन आनंद बैठकर गिटार बजा रहे हैं और गाना गा रहे हैं। लेकिन भाई द्वारा यह कहना कि सात के बाद से मोबाइल स्विच ऑफ है और उसे ढूंढा जाए। पटना के एसपी एसडीएम पहले रात नौ बजे नेता विधायक दल नेता तेजस्वी यादव के आवास जाते हैं। वहां तसल्ली से जवाब मिलता है और लौट जाते हैं। फिर रात के अंधेरे में पुलिस बल के साथ जाकर वहां से विधायक चेतन आनंद को निकाल रहे हैं। असल में विधानसभा में बहुमत साबित करने में नीतीश कुमार असफल है और इसलिए उन्होंने धमकाने की राजनीति की है।

     

     

    इस स्तर पर तो कोई गैर लोकतांत्रिक मुख्यमंत्री भी नहीं उतरा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दुहाई देते हैं कि वे समाजवादी हैं लोकतंत्र के समर्थक हैं और लोकनायक जयप्रकाश के शिष्य हैं। उनके इन शब्दों में ढोंग है। लोकनायक जयप्रकाश ने तो लोकशाही की स्थापना के लिए देश की सबसे शक्तिशाली और अपनी प्रिय प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी के खिलाफ भी जाने से परहेज नहीं किया। यह जेपी की देन है कि देश तानाशाही से बच गया और लोकशाही दोबारा कायम हुई। लेकिन नीतीश कुमार देश के तानाशाह के कदमों में बैठे नहीं है बल्कि लोटानिया मार रहे हैं। शायद उन्हें इनकम टैक्स, सीबीआई और ईडी का भय है। तभी तो इस बार बिना कारण भारतीय जनता पार्टी के साथ खड़े हो गए। जिस भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं प्रधानमंत्री ने उनके डीएनए पर सवाल खड़े किए, गृह मंत्री ने सार्वजनिक रूप से कहा कि दरवाजे बंद हो गए हैं, बीजेपी के एक नेता ने तो मुख्यमंत्री की कुर्सी से उन्हें उतारने के लिए अपने शीश पर मुरैठा बांध लिया, वे उन्हें पलटू राम की संज्ञा दे रहे थे। अब आलम यह है कि नीतीश कुमार उन्हीं की कदमबोशी कर रहे हैं। समाजवादी डरते नहीं है और कुर्सी का लालच नहीं करते हैं। ऐसे में साफ है कि नीतीश कुमार समाजवादी हो ही नहीं सकते हैं हां कुर्सी प्रेमी है और अब बिहार की जनता को आने वाले चुनाव में नीतीश कुमार और उनकी पार्टी को सबक सिखाना चाहिए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकतर में फांसी की सजा पाए 8 भारतीय नागरिक रिहा, भारत सरकार ने किया फैसले का स्वागत
    Next Article भुइयांडीह बस्ती में बिजली मिस्त्री कालिया दास ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    Related Posts

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस jamshedpur

    July 12, 2026

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    July 12, 2026

    यूरेनियम डील से ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

    July 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस jamshedpur

    विकसित भारत की राह में जनसंख्या संतुलन का प्रश्न: ललित गर्ग का विशेष विश्लेषण

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    यूरेनियम डील से ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

    क्या दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है? जानें इसके गंभीर परिणाम

    सत्ता का संघर्ष: क्या राजनीतिक दलों के भीतर का असंतोष लोकतंत्र को कमजोर कर रहा है?

    जामताड़ा पार्ट-2 बनता घाटशिला! जंगल, ढाबों और हाईवे से चल रहा साइबर ठगी का काला कारोबार

    रंगाटांड़ के मजदूर की चेन्नई में मौत, पसरा मातम, शव के पहुंचते ही रांगाटांड़ गांव में ग्रामीणों की भीड़

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और एसआईआर अभियान पर विशेष जोर

    13 करोड़ की योजनाओं का क्रियान्वयन हफ्ते भर में शुरु करवाएं अपर नगर आयुक्तःसरयू राय

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.