Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » JAMSHEDPUR: शक्ति वंदन अभियान की सफलता को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर महिला मोर्चा की एकदिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, महिला एनजीओ और स्वयं सहायता समूह की महिलाएं हुई शामिल, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा- मातृशक्ति का सशक्तिकरण है पीएम मोदी की गारंटी
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति

    JAMSHEDPUR: शक्ति वंदन अभियान की सफलता को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर महिला मोर्चा की एकदिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, महिला एनजीओ और स्वयं सहायता समूह की महिलाएं हुई शामिल, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा- मातृशक्ति का सशक्तिकरण है पीएम मोदी की गारंटी

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 10, 2024Updated:February 10, 2024No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    JAMSHEDPUR: शक्ति वंदन अभियान की सफलता को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर महिला मोर्चा की एकदिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, महिला एनजीओ और स्वयं सहायता समूह की महिलाएं हुई शामिल, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा- मातृशक्ति का सशक्तिकरण है पीएम मोदी की गारंटी।

     

     

    जमशेदपुर। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने महिलाओं को जोड़ने का अभियान तेज कर दिया है। पार्टी शक्ति वंदन अभियान के माध्यम से स्वयं सहायता समूह, एनजीओ और मातृशक्ति से संपर्क स्थापित कर केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं एवं उपलब्धियों को आधी आबादी के बीच ले जाएगी और उन्हें योजनाओं से जोड़ेगी। जमशेदपुर में अभियान की व्यापक सफलता को लेकर शनिवार को शक्ति वंदन अभियान के तहत भाजपा जमशेदपुर महानगर महिला मोर्चा की जिला स्तरीय एकदिवसीय कार्यशाला कदमा भाटिया बस्ती स्थित पुष्पांजलि भवन में सम्पन्न हुई। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ज्योति अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में झारखंड प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह सिंह,

     

    पूर्व विधायक मेनका सरदार, प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, जिप उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, पूर्व जिलाध्यक्ष गुंजन यादव, अभियान के जिला प्रभारी गीता बलमुचू, जिला संयोजक अनिल मोदी, कदमा मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह समेत महिला मोर्चा की कार्यकर्ता, मोर्चा के पदाधिकारी व अन्य शामिल हुए। कार्यशाला में वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए सभी कार्यकर्ताओं से लोकसभा और विधानसभा की सभी सीटों पर विजयी पताका लहराने का आह्वान किया।

     

     

     

    कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा झारखंड प्रदेश के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने महिलाओं के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाओं से महिलाओं को सक्षम और सशक्त बनाने में प्रमुख भूमिका निभाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो सपना देखा था महिला सशक्तीकरण और स्वावलंबन का वह पूरा हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच है है कि महिलाओं एवं मातृ शक्ति का जब उत्थान होगा तो घर की दहलीज से लेकर राज्य ही नहीं बल्कि देश के पंचायत स्तर तक मे नारी शक्ति का बोलबाला होगा।

     

     

     

    आज समय बदल रहा है। देश के हर क्षेत्र में महिलाओं की बड़ी भागीदारी है। आज निश्चित रूप से समाज की सोच में भी परिवर्तन आया है। जितने स्वयं सहायता समूह हैं, उनके साथ मिलकर मातृशक्ति का उत्थान हो। इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शक्ति वंदन अभियान शुरू की गई है, जो एक अति महत्वकांक्षी योजना है।

    अभियान के जिला प्रभारी गीता बालमुचू ने अभियान को लेकर जिला से लेकर मंडल स्तर तक तैयार की गई कार्य योजना और रूपरेखा के बारे में बताया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशभर में दो करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। हमारा प्रयास होना चाहिए कि जमशेदपुर महानगर में लखपति दीदी योजना पूरे झारखंड में सबसे अव्वल रहे इसके लिए हम सभी को संयुक्त प्रयास करने होंगे।

    प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद ने कहा कि यह अभियान स्किल और उद्यमिता से जुड़ा हुआ अभियान है। जिससे परिवार और व्यक्ति के जीवन में बदलाव संभव है। अभियान की मूल धारणा गरीब की स्किल, आजीविका की क्षमताओं को उजागर करने के साथ उनके जीवन में व्यापक बदलाव लाना है।

     

     

    जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू ने अभियान की सफलता के निमित्त बूथ स्तर तक कार्ययोजना बनाकर स्वयं सहायता समूह एवं एनजीओ के प्रमुखों से मिलकर केंद्र सरकार की उपलब्धियों को बताने की बात कही।

     

     

     

    भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि शक्ति वंदन अभियान के माध्यम से महिलाओं के विकास के साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा। इस अभियान के तहत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर आत्मनिर्भर महिलाओं का सम्मान भी किया जाएगा।

     

     

    कार्यशाला को पूर्व विधायक मेनका सरदार एवं जिला संयोजक अनिल मोदी ने भी संबोधित किया। वहीं, मंच संचालन मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रीना चौधरी जी द्वारा और धन्यवाद ज्ञापन कदमा मंडल महिला मोर्चा अध्य्क्ष कृषणा देवी के द्वारा किया गया।

     

     

    कार्यशाला के दौरान महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष कल्याणी शरण, पूर्व प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, जिप सदस्य कुसुम पूर्ति, प्रदीप बेसरा, सूरज मंडल, जिला महामंत्री राकेश सिंह, जिला मंत्री नीलू मछुआ, कदमा मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह, प्रीति सिन्हा, राजपति देवी, लखी सिंह राजपूत, कार्यक्रम प्रभारी नीनू कुकड़ा, सीमा मुंडा, रानी ठाकुर, मीरा सिंह,सुशिला, लक्ष्मी मिर्धा, रीना चौधरी, लीना चौधरी, सीमा जायसवाल, शुक्ला हलदर,, दुर्गावती देवी समेत सैकड़ों अन्य महिला कार्यकर्ता मौजूद रहे

     

    झारखंड प्रदेश के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह के लौहनगरी आगमन पर जमशेदपुर महानगर के कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप चौक पर किया भव्य स्वागत।

    जमशेदपुर। शनिवार को भाजपा झारखंड प्रदेश के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह के जमशेदपुर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वगात एवं अभिनंदन किया। इस दौरान मरीन ड्राइव स्थित महाराणा प्रताप चौक पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ, फूलमाला एवं अंगवस्त्र भेंटकर संगठन महामंत्री का भव्य स्वागत किया। इस दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम और भाजपा जिंदाबाद के नारे का कार्यकर्ताओं ने उद्घोष कर भावनाएं व्यक्त की। महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने पुस्तक भेंटकर उनका स्वागत किया। इस दौरान संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने स्वागत एवं सम्मान के लिए सभी का आभार जताया।

    झारखंड प्रदेश के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह के लौहनगरी आगमन पर जमशेदपुर महानगर के कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप चौक पर किया भव्य स्वागत।

     

    इस दौरान भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व अध्यक्ष गुंजन यादव, नीरज सिंह, संजीव सिन्हा, राकेश सिंह, राजीव सिंह, प्रेम झा, ज्ञान प्रकाश, धर्मेंद्र प्रसाद, अमित अग्रवाल, अमरजीत सिंह राजा, बिनोद राय, अभिमन्यु सिंह चौहान, अभिषेक डे, दिलीप पासवान, तेजेन्द्र सिंह जॉनी, संजीत प्रसाद चौरसिया समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

     

     

     

    JAMSHEDPUR: शक्ति वंदन अभियान की सफलता को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर महिला मोर्चा की एकदिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा- मातृशक्ति का सशक्तिकरण है पीएम मोदी की गारंटी महिला एनजीओ और स्वयं सहायता समूह की महिलाएं हुई शामिल
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएक्सएलआरआई द्वारा आयोजित जमशेदपुर का सबसे बड़ा कैरियर परामर्श मेला
    Next Article JAMSHEDPUR:अच्छे प्रतिशत लाने के लिए अध्यन लगन और परिश्रम जरूरी:दिनेश कुमार

    Related Posts

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    June 3, 2026

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    June 3, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.