Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पाकिस्तान में आम चुनाव: मोबाइल-इंटरनेट सेवा बंद, पूर्व पीएम शहबाज ने डाला वोट
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय राजनीति

    पाकिस्तान में आम चुनाव: मोबाइल-इंटरनेट सेवा बंद, पूर्व पीएम शहबाज ने डाला वोट

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 8, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    पाकिस्तान में आम चुनाव: मोबाइल-इंटरनेट सेवा बंद, पूर्व पीएम शहबाज ने डाला वोट
    इस्लामाबाद: पाकिस्तान में आज आम चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है. सुबह 8 बजे से वोटिंग की शुरुआत हुई है. आम चुनाव के मद्देनजर देश के कई शहरों में मोबाइल-इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया है. पाकिस्तान में आम चुनाव के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. साढ़े छह लाख सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है.शाम साढ़े 5 बजे तक मतदान चलेगा. इस चुनाव में 5121 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. इनमें से 4,806 पुरुष, 312 महिलाएं और दो ट्रांसजेंडर उम्मीदवार हैं.

     

     

    आर्थिक तंगी से जूझ रहे पाकिस्तान में 12.85 करोड़ वोटर्स नई सरकार चुनेंगे. इसके लिए तीन पार्टियों पीटीआई, पीएमएन-एल और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के बीच महामुकाबला है. आम चुनाव के लिए 9,07,675 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. इस चुनाव में नवाज शरीफ की नजर रिकॉर्ड चौथी बार प्रधानमंत्री बनने पर होगी. वहीं, पीपीपी की तरफ से बिलावल भुट्टो-जरदारी प्रधानमंत्री पद का चेहरा हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या जेल से बंद इमरान खान क्या नवाज शरीफ को दे पाएंगे मात?

     

     

    पाकिस्तान के मुख्य चुनाव आयुक्त सिकंदर सुल्तान राजा ने कहा है कि इंटरनेट, मोबाइल सेवाएं बंद करना कानून एवं व्यवस्था एजेंसियों का निर्णय है. मुझे उम्मीद है कि चुनाव प्रक्रिया स्वतंत्र और निष्पक्ष होगी और सुरक्षित रूप से संपन्न होगी. उन्होंने कहा कि इंटरनेट और मोबाइल सेवाओं को बंद करना या अनुमति देना ईसीपी के अधिकार क्षेत्र से बाहर है. जेल में बंद इमरान खान ने अडियाला जेल डाक मतपत्र के माध्यम से अपना वोट डाला. वहीं, जेल में बंद अन्य प्रमुख राजनीतिक हस्तियों ने भी पोस्टल बैलट से मतदान किया. पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी परवेज इलाही, अवामी मुस्लिम लीग के प्रमुख शेख राशिद और पूर्व सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने भी डाक मतपत्र के माध्यम से वोटिंग की.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन के बीच झगड़ा खत्म
    Next Article नई दिल्ली: सर्द हवाओं से कांप रहा दिल्ली-एनसीआर समेत पूरा उत्तर भारत, दिल्ली की हवा साफ

    Related Posts

    22 अगस्त को होगा हिंदुस्तान मित्र मंडल का श्रावण महोत्सव, पुरानी कमेटी पर फिर जताया गया भरोसा

    July 20, 2026

    कॉजपा प्रतिनिधिमंडल से मिले जेपी नड्डा, मांगों पर शीर्ष नेतृत्व से चर्चा का दिया आश्वासन

    July 20, 2026

    संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले; कई घायल

    July 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    22 अगस्त को होगा हिंदुस्तान मित्र मंडल का श्रावण महोत्सव, पुरानी कमेटी पर फिर जताया गया भरोसा

    कॉजपा प्रतिनिधिमंडल से मिले जेपी नड्डा, मांगों पर शीर्ष नेतृत्व से चर्चा का दिया आश्वासन

    संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले; कई घायल

    नीट पेपर लीक, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग और ‘चढ़ावा चोरी’ के मुद्दे पर हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का पहला दिन

    जमशेदपुर: पुराने एमजीएम अस्पताल के पास दुकानदार से रंगदारी की मांग, विरोध करने पर चापड़ से हमला, एक युवक हिरासत में

    रीना सिंह के नेतृत्व में सेवा का उत्सव: ‘यात्रा’ संस्था ने वृद्धाश्रम में मनाया 6वाँ स्थापना दिवस*

    हिन्दू पीठ में तीन दिवसीय गणपति महोत्सव का होगा आयोजन- अरूण सिंह

    संसद पर प्रदर्शन व घेराव के दौरान प्रधानमंत्री पिछले दरवाजे से भाग गए : सुधीर कुमार पप्पू 

    नगरपालिकाओं की कार्यप्रणाली में बदलाव से ही सुलझेंगी जलजमाव और पेयजल की समस्याएं: सरयू राय

    रीना सिंह के नेतृत्व में सेवा का उत्सव: ‘यात्रा’ संस्था ने वृद्धाश्रम में मनाया 6वाँ स्थापना दिवस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.