Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कांग्रेस ने नेहरू की आलोचना को लेकर भाजपा पर पलटवार, कहा- हीनभावना से ग्रस्त हैं पीएम मोदी
    Breaking News Headlines राजनीति

    कांग्रेस ने नेहरू की आलोचना को लेकर भाजपा पर पलटवार, कहा- हीनभावना से ग्रस्त हैं पीएम मोदी

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    कांग्रेस ने नेहरू की आलोचना को लेकर भाजपा पर पलटवार, कहा- हीनभावना से ग्रस्त हैं पीएम मोदी
    कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की आलोचना किए जाने को लेकर मंगलवार को उन पर पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि मोदी ‘‘असुरक्षा और हीनभावना से ग्रस्त हैं।’ पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सोमवार को लोकसभा में ‘‘पूरी तरह बेतुकी और बकवास बातें’’ कीं।प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लोकसभा में लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए अतीत के कुछ प्रसंगों का उल्लेख करते हुए कांग्रेस और प्रथम प्रधानमंत्री की आलोचना की थी।

     

     

    उन्होंने जम्मू-कश्मीर और कुछ अन्य मुद्दों को लेकर देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की आलोचना करते हुए कहा था कि देश के लोगों को उनकी गलतियों की बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ी। रमेश ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘प्रधानमंत्री कल लोकसभा में बिल्कुल बेतुकी और बकवास बातें करते रहे। सदन में उनका यह सबसे निम्न स्तर था। आज राज्यसभा में भी वह इसे निस्संदेह दोहराएंगे। वह गहरी असुरक्षा और हीनभावना से ग्रस्त हैं। इसी वज़ह से वह नेहरू पर सिर्फ़ राजनीतिक ही नहीं, बल्कि बेहद घटिया ढंग से व्यक्तिगत हमले भी करते हैं।’’

     

     

    उन्होंने कहा, ‘‘ वाजपेयी और आडवाणी ने कभी ऐसा नहीं किया, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी, जिन्हें लगता है कि वह बहुत चालाक हैं, दरअसल ऐसा करके वह जिस पद पर हैं, उसका अपमान करते हैं।’’ कांग्रेस महासचिव ने कहा, ‘‘अहंकार की पराकाष्ठा और ‘नेहरूफोबिया’ एक ख़तरनाक मिश्रण है जो भारत में लोकतंत्र की हत्या का कारण बन रहा है।’’रमेश ने दावा किया कि भारत के लोगों और विशेष रूप से युवाओं ने निर्णय लिया है कि प्रधानमंत्री के रूप में यह मोदी जी का लोकसभा में अंतिम भाषण होगा। उन्होंने कहा, ‘‘पिछले दस साल का अन्याय काल जल्द ही समाप्त होगा।’’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबेगूसराय में अपराधी बेखौफ, युवक को घर से बुलाकर मारी गोली
    Next Article उत्तराखंड UCC: विवाह के सभी कानून और प्रथाएं निष्प्रभावी, विवाह का पंजीकरण न कराने पर सजा व जुर्माना

    Related Posts

    चार दिवसीय चक्का जाम स्थगित, तीन युवकों को नौकरी का लिखित आश्वासन

    November 9, 2026

    निर्भय सिंह के निधन पर अभय सिंह के आवास पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, जताया शोक

    November 9, 2026

    आदित्यपुर काली पूजा पंडाल के पास सोनू की गोली मारकर हत्या

    November 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चार दिवसीय चक्का जाम स्थगित, तीन युवकों को नौकरी का लिखित आश्वासन

    निर्भय सिंह के निधन पर अभय सिंह के आवास पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, जताया शोक

    आदित्यपुर काली पूजा पंडाल के पास सोनू की गोली मारकर हत्या

    वात्सल्य बालिका गृह में बच्चियों संग मना दीपोत्सव

    आनंद मार्ग आश्रम में आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनी दीपावली

    वर्षों से कायम है अनूठी परंपरा, बिना चंदा मांगे होती है काण्ड्रा स्टेशन की काली पूजा

    विद्यालय के गेट पर हंगामा, मारपीट और महिलाओं से अभद्रता का आरोप

    झामुमो नेता सन्नी सिंह की मां अमृत कौर का निधन

    छठ घाटों की तैयारियों को लेकर मुखिया ने की बैठक

    दीपावली की रात बंद घर का ताला तोड़कर पोटका में 2.50 लाख की चोरी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.