Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बेगूसराय में अपराधी बेखौफ, युवक को घर से बुलाकर मारी गोली
    Breaking News Headlines अपराध बिहार

    बेगूसराय में अपराधी बेखौफ, युवक को घर से बुलाकर मारी गोली

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    बेगूसराय में अपराधी बेखौफ, युवक को घर से बुलाकर मारी गोली
    बेगूसराय: बिहार में सत्ता परिवर्तन और बेगूसराय में पुलिस पदाधिकारी के तबादले के बीच अपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों ने एक बार फिर युवक को घर से बुलाकर बगीचे में गोली मारकर हत्या कर दी और शव को छोड़कर फरार हो गया।

     

     

    बताया जाता है कि बरियारपुर पश्चिम पंचायत के वार्ड नंबर चार निवासी नागेश्वर महतो का 18 वर्षीय बेटे प्रहलाद कुमार को रात 9:30 बजे फोन कर गांव के दोस्त बुलाया था। उसके बाद वह वापस नहीं लौटा। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिजन खोजबीन कर रहे थे, लेकिन उसका कोई अता-पता नहीं चला। मंगलवार सुबह जब बगीचे में कुछ लोग गए तो प्रह्लाद कुमार का बगीचे में शव पड़ा हुआ था। बदमाशों ने प्रहलाद कुमार की गोली मार का निर्मम तरीके से हत्या की है। घटना की सूचना मिलते ही सैकड़ो की संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे हैं और घटना की सूचना खोदावंदपुर थाना पुलिस को दी गई।

     

     

    सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची है और पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। घटना स्थल से चार कारतूस और एक खोखा पुलिस ने बरामद किया है। आशंका जताई जा रही है कि दोस्तों ने ही फोन कर बुलाया और उसके बाद बगीचे में किसी बात को लेकर विवाद के बाद उसकी गोली मार कर हत्या कर दी गई है।बताया जाता है कि मृतक प्रहलाद कुमार अपने पिता के साथ मजदूरी का काम करता था हालांकि हत्या किस वजह से की गई है यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हुआ है पुलिस मौके पर मौजूद है और परिजनों से पूछताछ कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है । घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। लगातार बदमाश बेगूसराय में आपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रखी है अब एक बार फिर घर से बुलाकर युवक की हत्या गोली मारकर कर दी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article2045 तक दोगुनी हो जाएगी भारत की ऊर्जा जरूरतें, ‘इंडिया एनर्जी वीक’ के उद्घाटन कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी
    Next Article कांग्रेस ने नेहरू की आलोचना को लेकर भाजपा पर पलटवार, कहा- हीनभावना से ग्रस्त हैं पीएम मोदी

    Related Posts

    नशे के सौदागरों पर शिकंजा: विरार में 17 हजार के ‘गांजा’ के साथ 18 साल का मुन्ना भाई गिरफ्तार!

    September 11, 2026

    मतदाता सूची में विदेशी नागरिकों के नाम, लोकतंत्र की विश्वसनीयता पर बड़ा सवाल

    September 11, 2026

    पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था समेत लंबित मांगों को लेकर देशव्यापी हड़ताल, जमशेदपुर में भी बैंकिंग सेवाएं प्रभावित

    September 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पुलिस पर पथराव मामले में पूर्व मुखिया समेत दो गिरफ्तार, भेजे गए जेल

    कपाली में अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई, बालू-चिप्स लदे दो वाहन जब्त

    आदिवासी शमशान भूमि पर कचड़े की अंबार होने से झामुमो महिला नेत्री बाली मार्डी ने जताया आक्रोश

    कपाली में अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई, बालू-चिप्स लदे दो वाहन जब्त

    मतदाता सूची में विदेशी नागरिकों के नाम, लोकतंत्र की विश्वसनीयता पर बड़ा सवाल

    नशे के सौदागरों पर शिकंजा: विरार में 17 हजार के ‘गांजा’ के साथ 18 साल का मुन्ना भाई गिरफ्तार!

    हृदय में बस गई दतिया की वह सुबह: एक अविस्मरणीय यात्रा वृत्तांत

    पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था समेत लंबित मांगों को लेकर देशव्यापी हड़ताल, जमशेदपुर में भी बैंकिंग सेवाएं प्रभावित

    भादो अमावस्या पर राणी सती दादीजी का मंगल पाठ, भक्ति में डूबा गोलमुरी शिव मंदिर

    SIR-2026: डीसी ने दावा-आपत्ति सुनवाई व होम टू रोल वेरिफिकेशन का लिया जायजा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.