Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » परिसर के अन्य बंद तहखानों का ASI से सर्वेक्षण कराने की याचिका दायर, अदालत आज करेगी सुनवाई
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    परिसर के अन्य बंद तहखानों का ASI से सर्वेक्षण कराने की याचिका दायर, अदालत आज करेगी सुनवाई

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 6, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    परिसर के अन्य बंद तहखानों का ASI से सर्वेक्षण कराने की याचिका दायर, अदालत आज करेगी सुनवाई
    वाराणसी जिला न्यायाधीश की अदालत में एक महिला ने सोमवार को याचिका दाखिल कर ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में बंद अन्य सभी तहखानों का भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण से सर्वेक्षण कराने की मांग की है। जिला अदालत ने अर्जी पर सुनवाई के लिए 6 फरवरी यानी आज की तारीख तय की है। विश्व वैदिक सनातन संघ की संस्थापक सदस्य और मां श्रृंगार गौरी मामले में एक पक्षकार राखी सिंह ने यह याचिका दाखिल की है, जिनकी पहले की एक याचिका पर एएसआई सर्वेक्षण हुआ था।

     

     

    ज्ञानवापी परिसर के अन्य बंद तहखानों का ASI सर्वेक्षण कराने की याचिका दायर
    मिली जानकारी के मुताबिक, राखी सिंह के अधिवक्‍ता अनुपम द्विवेदी ने बताया कि सोमवार को दाखिल की गई याचिका में अनुरोध किया गया है कि ज्ञानवापी परिसर में बंद सभी तहखानों एएसआई से सर्वेक्षण कराया जाए। उन्होंने बताया कि आवेदन में बंद भूतल का नक्शा भी शामिल किया गया है। अर्जी में कहा गया है कि तहखानों के अंदर गुप्त तहखाने हैं, जिनका सर्वेक्षण करना जरूरी है ताकि ज्ञानवापी का पूरा सच सामने आ सके। पांच महिलाओं की पूर्व याचिका के आधार पर, एएसआई ने काशी विश्वनाथ मंदिर के बगल में ज्ञानवापी मस्जिद परिसर का सर्वेक्षण किया था। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर ज्ञानवापी मस्जिद का तहखाना खोल दिया गया और ‘काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट’ के पुजारियों ने पूजा शुरू कर दी है।

     

     

    ज्ञानवापी मस्जिद के ‘साइन बोर्ड’ पर मंदिर का स्टिकर चिपकाने के आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
    वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद के ‘साइन बोर्ड’ पर मस्जिद की जगह कथित तौर पर मंदिर का स्टिकर चिपकाने वाले ‘हिंदू समाज पार्टी’ के प्रदेश सचिव पर धार्मिक भावनाएं भड़काने सहित अन्य मामलों में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। वाराणसी पुलिस आयुक्‍तालय की सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) प्रज्ञा पाठक ने बताया कि एक अदालत के आदेश के बाद ज्ञानवापी परिसर स्थित व्यास जी के तहखाने में पूजा पाठ शुरू होने के बाद एक वीडियो सामने आया था।

     

     

    उन्होंने कहा कि इस वीडियो में एक व्यक्ति ज्ञानवापी मस्जिद के ‘साइन बोर्ड’ पर मस्जिद की जगह मंदिर का स्टिकर चिपकाते हुए देखा गया था। पाठक ने बताया कि उस व्यक्ति की पहचान ‘हिंदू समाज पार्टी’ के प्रदेश सचिव रोशन पांडेय के रूप में हुई है। पुलिस ने रोशन पांडेय पर धारा 153 ए (दो समूहों के बीच धार्मिक भावनाएं भड़काने), 505(दो) (किसी धार्मिक समूह के बारे में उल्टी सीधी खबर फैलाना), 295(ए) (जानबूझकर धार्मिक भावनाएं भड़काना) सहित आईटी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। एसीपी ने कहा कि पुलिस आरोपी रोशन पांडेय की तलाश कर रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकेजरीवाल के सीनियर नेताओं के घर ED की रेड, मनी लॉन्ड्रिंग केस में एक्शन
    Next Article उत्तराखंड विधानसभा में पेश हुआ समान नागरिक संहिता विधेयक

    Related Posts

    NEET-2026 में ऑल इंडिया रैंक 15,600 लाकर इशिका पोद्दार ने बढ़ाया जमशेदपुर का मान, दिनेश कुमार ने किया सम्मानित

    July 21, 2026

    जमशेदपुर में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई मां विपदतारिणी पूजा, विधायक मंगल कालिंदी ने की पूजा-अर्चना

    July 21, 2026

    जामताड़ा। झारखंड आंदोलनकारी की बैठक

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    NEET-2026 में ऑल इंडिया रैंक 15,600 लाकर इशिका पोद्दार ने बढ़ाया जमशेदपुर का मान, दिनेश कुमार ने किया सम्मानित

    जमशेदपुर में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई मां विपदतारिणी पूजा, विधायक मंगल कालिंदी ने की पूजा-अर्चना

    जामताड़ा। झारखंड आंदोलनकारी की बैठक

    रामगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, 3 वाहन चोर गिरफ्तार; 7 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद।।

    चतरा में एसपी आवास के सामने दिनदहाड़े फायरिंग, प्राइवेट गार्ड की मौत

    पाकुड़ पुलिस का एक्शन, अवैध विदेशी शराब के कारोबार का खुलासा

    – लापता युवक की हत्या का खुलासा

    बीएसएल कर्मी की मौत पर बवाल

    टाटा मोटर्स के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित पीएफ भुगतान का मुद्दा उठा, एआईटीयूसी ने पीएफ कमिश्नर को सौंपा मांगपत्र

    पाकुड़ पुलिस का एक्शन, अवैध विदेशी शराब के कारोबार का खुलासा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.