Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शक्ति वंदन अभियान की सफलता के निमित्त भाजपा जमशेदपुर महानगर महिला मोर्चा की कार्यशाला 10 फरवरी को..
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    शक्ति वंदन अभियान की सफलता के निमित्त भाजपा जमशेदपुर महानगर महिला मोर्चा की कार्यशाला 10 फरवरी को..

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    शक्ति वंदन अभियान की सफलता के निमित्त भाजपा जमशेदपुर महानगर महिला मोर्चा की कार्यशाला 10 फरवरी को, प्रशिक्षण प्राप्त सदस्यगण महिलाओं से मिलकर उन्हें मोदी सरकार के कार्यों की देंगे जानकारी, आत्मनिर्भर बनाने के लिए करेंगे प्रोत्साहित

    जमशेदपुर। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने महिलाओं को जोड़ने का अभियान तेज कर दिया है। पार्टी शक्ति वंदन अभियान के माध्यम से स्वयं सहायता समूह, एनजीओ और मातृशक्ति से संपर्क स्थापित कर केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं एवं उपलब्धियों को आधी आबादी के बीच ले जाएगी और उन्हें योजनाओं से जोड़ेगी। अभियान की सफलता को लेकर सोमवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर महिला मोर्चा की साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में शनिवार, 10 फरवरी को कदमा के गीतांजलि क्लब कार्यशाला आयोजित करने पर रूपरेखा बनाई गई। मोर्चा जिलाध्यक्ष ज्योति अधिकारी के नेतृत्व में आयोजित बैठक में भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा एवं कार्यक्रम के संयोजक अनिल मोदी एवं प्रभारी सीमा मुंडा मुख्यरूप से शामिल हुए।

    बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने बताया कि कार्यशाला के माध्यम से केंद्र सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों पर सेल्फ हेल्प ग्रुप के सदस्यों को प्रशिक्षण मिलेगा। प्रशिक्षण प्राप्त महिला सदस्यगण विभिन्न क्षेत्रों के महिलाओं से मिलकर उन्हें सरकार के कार्यों की जानकारी देंगे और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रोत्साहित करेंगे।

    कार्यक्रम के संयोजक अनिल मोदी ने बताया कि कार्यशाला में प्रशिक्षण प्राप्त कार्यकर्ता बूथ स्तर तक की महिलाओं के बीच जाकर मोदी सरकार के द्वारा मातृशक्ति के हितार्थ चलाई जा रही विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने का काम करेंगे।

    बैठक के समापन के दौरान महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ज्योति अधिकारी ने कहा कि कार्यशाला के पश्चात हम सभी को मिलकर केंद्र सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का काम करना है।

    इस दौरान जिला परिषद सदस्य प्रदीप बेसरा, जिला उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा, राजीव सिंह, बिनोद सिंह, राजपति देवी, सीमा मुंडा, रीना चौधरी, सीमा जायसवाल, रानी ठाकुर, भारती कुमारी समेत अन्य मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleद गोलमुरी टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन ( नया नाम टाटा टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन ) के द्वारा द टिनप्लेट कंपनी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड के
    Next Article एक्सएलआरआइ में सामाजिक व व्यापारिक नैतिकता पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ समापन

    Related Posts

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    June 3, 2026

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    June 3, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.