Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिल्ली: ‘आप’ और ‘भाजपा’ का एक-दूसरे के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, सुरक्षा कड़ी, अतिरिक्त पुलिसबल तैनात
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    दिल्ली: ‘आप’ और ‘भाजपा’ का एक-दूसरे के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, सुरक्षा कड़ी, अतिरिक्त पुलिसबल तैनात

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

     दिल्ली: ‘आप’ और ‘भाजपा’ का एक-दूसरे के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, सुरक्षा कड़ी, अतिरिक्त पुलिसबल तैनात
    राजधानी दिल्ली में आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस अलर्ट है। पुलिस ने प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी है। पुलिस को दिल्ली के कई इलाकों और पंजाब से भी आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के आने की सूचना मिली है। उधर, दिल्ली बीजेपी ने भी आज ही ‘आप’ मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन की घोषणा की है। पुलिस ने उन्हें भी अनुमति देने से इनकार कर दिया है। हालात के मद्देनजर दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिकबलों के करीब 1000 जवान तैनात रहेंगे।

     

     

    दरअसल, चंडीगढ़ मेयर चुनाव में कथित धांधली के खिलाफ शुक्रवार को दिल्ली में भाजपा मुख्यालय के पास आम आदमी पार्टी प्रदर्शन कर रही है। ‘आप’ संयोजक अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में प्रदर्शन होगा। इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहेंगे। ‘आप’ का आरोप है कि भाजपा देश के लोकतंत्र और चुनावी व्यवस्था को खत्म कर रही है। चंडीगढ़ मेयर चुनाव में हुई धांधली और धक्काशाही इसका ताजा उदाहरण है।

     

     

    ‘आप’ ने कहा कि देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए भाजपा को हराना बेहद जरूरी है। जिस तरह से भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारें लोकतांत्रिक व्यवस्था पर हमला कर रही है, अगर वह 2024 में फिर सत्ता में आ गई तो वे चुनावी प्रक्रिया को ही खत्म कर देंगे।

     

     

    चंडीगढ़ में हुए मेयर चुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज की थी। कांग्रेस से हाथ मिलाने के बावजूद आम आदमी पार्टी को वहां मात खानी पड़ी थी क्‍योंकि पीठासीन अधिकारी ने 8 वोट अवैध करार दे दिए थे। अरविंद केजरीवाल ने इसे बेईमानी बताया था और कहा था कि वोटों की गिनती के दौरान दिनदहाड़े बेईमानी करके भाजपा को जिता दिया गया। लोकतंत्र के लिए यह बेहद खतरनाक है। केजरीवाल ने वोटों की चोरी होने का आरोप लगाया था, आम आदमी पार्टी ने इसके पीछे भाजपा की साजिश बताई थी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचंपई सोरेन के मुख्यमंत्री बनाए जाने की खबर से ,गाँव जिलिंग गोड़ा में जश्न का महौल
    Next Article झारखंड : पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की मुश्किलें बढ़ीं, कोर्ट ने पांच दिन की ईडी हिरासत में भेजा

    Related Posts

    पत्रकारिता दिवस: कलम की धार रहे तेज, लोकतंत्र का चौथा स्तंभ मजबूत

    May 30, 2026

    त्रिभाषा फार्मूला: भारतीय शिक्षा का नया अध्याय

    May 30, 2026

    हिंदी पत्रकारिता दिवस: चुनौतियाँ और संगठनों की भूमिका

    May 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पत्रकारिता दिवस: कलम की धार रहे तेज, लोकतंत्र का चौथा स्तंभ मजबूत

    त्रिभाषा फार्मूला: भारतीय शिक्षा का नया अध्याय

    हिंदी पत्रकारिता दिवस: चुनौतियाँ और संगठनों की भूमिका

    आदित्यपुर वार्ड-13 में लगे साइन बोर्ड, पार्षद शांतनु घोष की पहल से लोगों को मिलेगी राहत

    सेल नौकरी मिलने पर ठाकुरा गांव के मुंडा पद से हटाए गए दामु चाम्पिया, ग्राम सभा में सर्वसम्मति से फैसला

    चाईबासा सदर अस्पताल की व्यवस्था सुधारने में जुटा प्रशासन, उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश

    खरसावां में पीडीएस घोटाले का बड़ा खुलासा, हजारों किलो अनाज गायब होने पर FIR दर्ज

    पार्षद नीतू शर्मा के हस्तक्षेप से टला बड़ा बवाल, प्रभात पार्क अतिक्रमण विवाद पर भड़के फुटपाथी दुकानदार

    मजदूरों की सेहत से खिलवाड़! आदित्यपुर ESIC अस्पताल की बदहाल व्यवस्था पर INTUC का फूटा गुस्सा

    चांडिल डैम का बढ़ा जलस्तर, दर्जनों गांवों की रबी धान फसल बर्बाद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.