एन एस यू आई और झारखंड छात्र मोर्चा ने संयुक्त रूप से राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के गिरफ्तारी के विरोध में जमशेदपुर स्थित विभिन्न कॉलेजों को बंद कर कर अपना विरोध प्रदर्शन जाहिर किया
ईडी से पूछताछ के बाद अचानक झारखंड की राजनीति में भूचाल आ गया, राज्य के मुख्यमंत्री के मुख्यमंत्री ने जहां एक तरफ राज्यपाल को इस्तीफा सौंफ़ा तो वहीं दूसरी तरफ ईडी ने मुख्यमंत्री को हिरासत में ले लिया, मुख्यमंत्री को हिरासत में लिए जाने से आक्रोशित आदिवासी संगठनों ने आज झारखंड बंद का ऐलान किया,
इधर जमशेदपुर में एनएसयूआई और् झारखंड छात्र मोर्चा ने अपने आक्रोश को जाहिर करते हुए जमशेदपुर स्थित विभिन्न कॉलेजों को बंद करवा दिया,बंद का नेतृत्व कर रहे छात्र नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा राज्य के मुख्यमंत्री को परेशान किया जा रहा है जिसे कतई बर्दाश्त नही किया जाएगा