Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रांची :सीएम आवास पर ईडी, मोरहाबादी मैदान में पारंपरिक हथियार के साथ जुटे झामुमो कार्यकर्ता
    Breaking News Headlines झारखंड रांची

    रांची :सीएम आवास पर ईडी, मोरहाबादी मैदान में पारंपरिक हथियार के साथ जुटे झामुमो कार्यकर्ता

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 31, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    रांची :सीएम आवास पर ईडी, मोरहाबादी मैदान में पारंपरिक हथियार के साथ जुटे झामुमो कार्यकर्ता
    रांची: लैंड स्कैम मामले में प्रवर्तन निदेशालय की टीम मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके आवास पर पूछताछ कर रही है. सुरक्षा के मद्देनजर सीएम आवास के सामने से कांके और रातू रोड की तरफ जाने वाली सड़क को ब्लॉक कर दिया गया है. बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है. सीएम आवास और राजभवन के 100 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लगा दिया गया है. दूसरी तरफ बड़ी संख्या में झामुमो के कार्यकर्ता मोरहाबादी मैदान में जुटे हुए हैं. सभी के हाथों में झामुमो का झंडा है. मोराबादी मैदान में पारंपरिक हथियारों के साथ नारेबाजी का भी दौर चल रहा है. अलग-अलग गुट बनाकर झामुमो के जिला स्तर के पदाधिकारी शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं.

     

    ईटीवी भारत की टीम ने मोराबादी मैदान के माहौल का जायजा लिया. वहां मौजूद झामुमो के कार्यकर्ताओं ने कहा कि पार्टी की तरफ से उन्हें शांतिपूर्ण तरीके से जमे रहने को कहा गया है. एक झामुमो कार्यकर्ता ने बताया कि कई जिलों से समर्थक मोराबादी मैदान आ रहे थे. लेकिन लोहरदगा, बेड़ो समेत कई जगहों पर पुलिस ने गाड़ियों को रोक दिया. यह भी बताया गया है कि अगर किसी तरह की परिस्थिति बनती है तो बताया जाएगा कि आगे क्या करना है?

     

     

    दरअसल, पूर्व आयोजित कार्यक्रम के तहत मोराबादी मैदान में राष्ट्रीय जतरा महोत्सव का आयोजन होना था. इसका उद्घाटन 31 जनवरी को खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को करना था. इसी बीच झारखंड की राजनीति ने नया मोड़ ले लिया. 27 जनवरी की शाम मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के चार्टर्ड विमान से दिल्ली जाने और बिना किसी ऑफिशल रूट के 30 जनवरी को अपने आवास पर पहुंचने से चर्चा और सवालों का दौर जारी है.

     

     

    वहीं 29 जनवरी को दिल्ली में शांतिनिकेतन स्थित मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास पर ईडी की टीम पहुंची थी. सूत्रों से खबर है कि उनके आवास से 36 लख रुपए बरामद हुए हैं. दो लग्जरी गाड़ियों को भी जब्त किया है. इसी उठा पटक के बीच 29 जनवरी को सीएमओ की तरफ से ईडी को मेल भेज कर सूचित किया गया कि मुख्यमंत्री 31 जनवरी को दोपहर 1:00 बजे बयान दर्ज कराने के लिए तैयार हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleक़दमा: भारत पेट्रोलियम द्वारा पम्प मे पेट्रोल लेने पर ग्राहकों कों दिये लकी ड्रा कूपन , लगवाई लॉटरी
    Next Article स्वतंत्रता सेनानी बुधन सिंह को जिले के डीसी एसपी ने किया नमन दी श्रधांजलि

    Related Posts

    डैम में डूबे युवक का शव बरामद

    September 2, 2026

    मलेरिया जांच अभियान के लिए डीसी को पत्र

    September 2, 2026

    कौवाली थाना क्षेत्र के बानाकाटा जंगल मे मिला परशुडीह के इलेक्ट्रिशियन का शव

    September 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    डैम में डूबे युवक का शव बरामद

    मलेरिया जांच अभियान के लिए डीसी को पत्र

    कौवाली थाना क्षेत्र के बानाकाटा जंगल मे मिला परशुडीह के इलेक्ट्रिशियन का शव

    कोल्हान पुलिस को मिली बड़ी सफलता,निखार सबलोक हत्याकांड का खुलासा, SIT ने 6 आरोपियों को दबोचा

    दिशा सालियान मौत मामले में CBI जांच का आदेश, 6 साल बाद फिर खुली फाइल

    आतंकवाद का इस्तेमाल सरकार की नीति के तौर पर करने वाले देशों का मुकाबला करे एससीओ : मोदी

    जुगसलाई में बाइक टकराने के विवाद के बाद फायरिंग, युवक बाल-बाल बचा

    जेम्को के बीमार दिहाड़ी मजदूर रसु कर्मकार को मिली राहत, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिया संज्ञान

    नारदा में हाथियों के झुंड का कहर, 34 एकड़ धान की फसल बर्बाद; किसानों के बीच पहुंचे विधायक संजीव सरदार

    नेवल टाटा हॉकी अकादमी के गर्ल्स विंग का हुआ उद्घाटन, बालिका खिलाड़ियों को मिलेगा बेहतर प्रशिक्षण और आवासीय सुविधा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.