Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारत के चुनाव आयोग ने की घोषणा , 15 राज्यों से राज्यसभा की 56 सीटों पर 27 फरवरी को होंगे मतदान
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    भारत के चुनाव आयोग ने की घोषणा , 15 राज्यों से राज्यसभा की 56 सीटों पर 27 फरवरी को होंगे मतदान

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    भारत के चुनाव आयोग ने की घोषणा , 15 राज्यों से राज्यसभा की 56 सीटों पर 27 फरवरी को होंगे मतदान
    भारत के चुनाव आयोग ने सोमवार को घोषणा की कि 15 राज्यों से राज्यसभा की 56 सीटों पर 27 फरवरी को मतदान होगा। बता दें कि 13 राज्यों से 50 राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल 2 अप्रैल को समाप्त होने वाला है, जबकि दो राज्यों के शेष छह सदस्य 3 अप्रैल को सेवानिवृत्त होने वाले हैं।

    जिन राज्यों में राज्यसभा चुनाव होने हैं उनमें उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, गुजरात, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, राजस्थान, कर्नाटक, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश शामिल हैं। राज्य सभा के सदस्य का कार्यकाल छह वर्ष का होता है। राज्य सभा के एक-तिहाई सदस्य हर दो साल में सेवानिवृत्त होते हैं, जिससे सदन के कामकाज में निरंतरता सुनिश्चित होती है।

     

     

     

    संसद के ऊपरी सदन के सदस्यों का चुनाव राज्य विधान सभाओं के निर्वाचित सदस्यों द्वारा अप्रत्यक्ष रूप से किया जाता है। मतदान प्रक्रिया में, प्रत्येक विधायक के मतपत्र में उतनी ही प्राथमिकताएँ होती हैं जितने चुने जाने वाले उम्मीदवार होते हैं। विधायक उम्मीदवारों के नाम के सामने अपनी प्राथमिकताएं अंकित करके मतदान करते हैं। अगर कोई उम्मीदवार पहले दौर में वोटों का आवश्यक कोटा हासिल कर लेता है, तो उसे निर्वाचित घोषित कर दिया जाता है।

     

     

    दूसरी तरफ ये भी बता दें कि राज्यसभा में मनोनीत सदस्यों की दो सीटें 20 महीने से अधिक समय से उच्च सदन में खाली हैं। हालाँकि इसका विधायी कार्यों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा, लेकिन उच्च सदन में इतने लंबे समय तक रिक्त रहना आश्चर्यजनक है, जबकि सरकार आसानी से इस स्थान को भरने के लिए दो उपयुक्त उम्मीदवारों को चुन सकती थी। साहित्य, विज्ञान, कला और समाज सेवा में विशेष ज्ञान या व्यावहारिक अनुभव रखने वाले बारह सदस्यों को केंद्र सरकार की सलाह पर राष्ट्रपति द्वारा राज्यसभा में इस श्रेणी में नामांकित किया जाता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleED की कार्रवाई हुई तेज, सीएम हेमंत सोरेन के दिल्ली आवास पर पहुंची ED , नहीं मिले मुख्यमंत्री
    Next Article भारतीय जनतंत्र मोर्चा के नेता संजीव आचार्या पार्टी पदाधिकारी साथ पहुंचे एसएसपी ऑफिस ,मामले की शिकायत दर्ज

    Related Posts

    सनातन धर्म के अग्रदूत महंत विद्यानंद सरस्वती का जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न

    June 1, 2026

    अखिल भारतीय तेली साहू महासभा में नया नेतृत्व, राकेश साहू आजीवन निष्कासित

    June 1, 2026

    हिंदी पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारों की हुंकार: “सत्ता से सवाल करना ही पत्रकारिता का धर्म

    June 1, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सनातन धर्म के अग्रदूत महंत विद्यानंद सरस्वती का जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न

    अखिल भारतीय तेली साहू महासभा में नया नेतृत्व, राकेश साहू आजीवन निष्कासित

    हिंदी पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारों की हुंकार: “सत्ता से सवाल करना ही पत्रकारिता का धर्म

    मधेपुर में “विवेकानंद समर कैंप 2026” का भव्य शुभारंभ, बच्चों में दिखा उत्साह

    चक्रधरपुर में उपमुखिया की गोली मारकर हत्या, क्षेत्र में दहशत

    टीएमएच के सामने दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत

    प्रत्येक महीने रक्तदान के लिए आनंद मार्ग सम्मानित

    जमशेदपुर में बड़ा सड़क हादसा, दमकल वाहन के नीचे आने से युवक की मौत

    पश्चिम बंगाल मंत्रिमंडल का विस्तार, 35 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली

    देशभक्ति, अनुशासन और उत्कृष्टता का संदेश -अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद एवं क्रीड़ा भारती, जमशेदपुर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.