Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सोशल मीडिया पर नीतीश की हो रही है किरकिरी महेश भारती ने समाचार विचार पर रखें अपने विचार
    Breaking News बिहार राजनीति

    सोशल मीडिया पर नीतीश की हो रही है किरकिरी महेश भारती ने समाचार विचार पर रखें अपने विचार

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सोशल मीडिया पर नीतीश की हो रही है किरकिरी महेश भारती ने समाचार विचार पर रखें अपने विचार

    बिहार में अवसरवादी जातिवादी राजनीति की शुरुआत 1967 के लोहिया के ग़ैर कांग्रेस वाद से खुलकर सामने आयी। उस वर्ष बनी संविद सरकार में अवसरवादी परिचय देते हुए वामपंथी और जनसंघ ने सिद्धांत को तक पर रखकर सोशलिस्ट ग्रुप के साथ मिलकर सरकार बना ली। अवसरवादी वीपी मंडल, कर्पूरी ठाकुर, सत्येन्द्र नारायण सिंह जैसे लोगों के गुट ने बहुमत के बावजूद जातिवादी सोच के तहत महेश प्रसाद सिन्हा को मुख्यमंत्री बनने नहीं दिया। उन्हें डर था कि इससे कांग्रेस मजबूत हो जाएगी।अवसरवादियों ने कई कई मुख्यमंत्री बदले। सतीश प्रसाद भोला पासवान, वीपी मंडल, महामाया सिन्हा, कर्पूरी ठाकुर उसी अवसरवादी राजनीति के मुख्यमंत्री थे।

     

     

    वर्ष 1971 में जनसंघ के साथ सरकार बनाने की बहुमत लिए रामानंद तिवारी को अवसरवादी कर्पूरी ठाकुर ने एकतावादी समतावादी बनाकर बेवकूफ बना दिया और मुख्यमंत्री बनने नहीं दिया। बाद में खुद गिरगिट की तरह रंग बदलकर जनसंघ के सहयोग से मुख्यमंत्री बन गए। बेचारे रामानंद तिवारी को यह मलाल बना रहा।
    वर्ष 1991 में लालू और मंडल लहर के बीच जीतकर आए जार्ज फर्नांडिस और नीतीश कुमार ने 1994 में समता पार्टी बना ली और लगातार भाजपा के साथ राजनीति करते रहे। अवसरवादियों को राजनीति का मौसम वैज्ञानिक कहा जाने लगा। नीतीश कुमार ने वर्ष 2005 से वर्तमान के घटनाक्रम तक अवसरवादी राजनीति का जो खाका खींचा है,वह लोकतांत्रिक राजनीति के लिए शर्मनाक ही कहा जा सकता है। भारत में ये तो बिहार की बानगी भर है ऐसे उदाहरण भारतीय राजनीति में राज्य से केन्द्र तक भरे पड़े हैं।

     

     

    आज की तो पूरी राजनीति इसी पर टिकी है। दल-बदल कानून बनने के बावजूद अवसरवादी पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। घृणित और घृणित तरीके से उनके रूप प्रकट होने लगे। कल एक आदमी ने मजाक में कहा अवसरवादियों की जमात के हेडमास्टर कर्पूरी ठाकुर जी को जब केन्द्र की भाजपा की नरेन्द्र मोदी सरकार ने भारत रत्न दिए तो नीतीश कुमार को तो इस विशेषज्ञता के लिए विश्व रत्न पुरस्कार से उन्हें नवाजना चाहिए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअमेठी के दो लाख कार्यकर्ता रामलाल का करेंगे दर्शन
    Next Article मंत्री चम्पई सोरेन द्वारा समेकित जनजति विकास अभिकरण अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा की गई, योजनाओं को निश्चित समयावधी में पूर्ण कर योजना के उदेश्य को पूर्ण करने का दिया गया निर्देश

    Related Posts

    महाप्रभु की रथयात्रा में मानव अधिकार सहयोग संघ भारत ने लगाया सेवा शिविर, श्रद्धालुओं को बांटा बिस्कुट व पेयजल

    July 16, 2026

    खरसावां में पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने की महाप्रभु जगन्नाथ की पूजा-अर्चना, श्रद्धालुओं संग खींचा रथ

    July 16, 2026

    भ्रष्टाचार के खिलाफ मंदिरों में सुशासन की नई क्रांति

    July 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    महाप्रभु की रथयात्रा में मानव अधिकार सहयोग संघ भारत ने लगाया सेवा शिविर, श्रद्धालुओं को बांटा बिस्कुट व पेयजल

    खरसावां में पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने की महाप्रभु जगन्नाथ की पूजा-अर्चना, श्रद्धालुओं संग खींचा रथ

    भ्रष्टाचार के खिलाफ मंदिरों में सुशासन की नई क्रांति

    मंदिरों में भ्रष्टाचार: सुशासन की नई क्रांति का सूत्रपात जरूरी

    पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने खरसावां में महाप्रभु जगन्नाथ की पूजा-अर्चना कर रथयात्रा में खींचा रथ

    चाटुकारिता की राजनीति: आत्मसम्मान की सरेआम नीलामी

    मानसून सत्र में महिला आरक्षण और परिसीमन पर बड़ा दांव: ऐतिहासिक फैसले की उम्मीद

    मानसून सत्र का बड़ा दांव: महिला आरक्षण, परिसीमन और बदलती राजनीति

    प्रजा का हाल जानने रथ पर निकले जगत के नाथ, श्रद्धालुओं ने खींची डोर, मौसीबाड़ी पहुंचे महाप्रभु

    मधुआबेड़ा गाँव में भगवान जगन्नाथ का रथ खींचने के लिए सैकड़ों श्रद्धालु उमड़े*

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.