Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » PM मोदी कैबिनेट ने लिया बड़ा निर्णय, कोयला से गैस बनाने पर केंद्र सरकार देगी 8500 करोड़ रुपए
    Headlines

    PM मोदी कैबिनेट ने लिया बड़ा निर्णय, कोयला से गैस बनाने पर केंद्र सरकार देगी 8500 करोड़ रुपए

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 25, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    PM मोदी कैबिनेट ने लिया बड़ा निर्णय, कोयला से गैस बनाने पर केंद्र सरकार देगी 8500 करोड़ रुपए

    नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि कोयला से गैस बनाने पर सरकार 8500 करोड़ रुपए देगी और इसके लिए कोल इंंडिया लिमिटेड और गेल दोनों साथ मिलकर काम करेंगे. वे केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में हुए फैसलों पर जानकारी दे रहे थे. उन्होंने कहा, कोयला का खदान 361 मिलियन टन है और यह करीब 125 साल तक की जरूरत पूरी कर सकता है. जोशी ने यह भी बताया कि कोयला खनन को खत्म नहीं कर सकते हैं.

     

     

    प्रल्हाद जोशी ने कहा, आज कोयला विभाग और कोयला के इतिहास में एक बहुत बड़ा महत्वपूर्ण निर्णय कैबिनेट ने पीएम मोदी के नेतृत्व में लिया है. कोयला खनन में भारत दुनिया में सबसे बड़ा देश है. कोयल का 80 प्रतिशत इस्तेमाल बिजली उत्पादन के लिए होता है. उन्होंने यह भी कहा कि 2025-26 में कोयला का निर्यात बंद कर देंगे, सिर्फ कुछ प्लांट के लिए यह जारी रहेगा.

     

     

    इससे पहले केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई, लेकिन कैबिनेट बैठक की शुरुआत में ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कैबिनेट के सदस्यों की ओर से पीएम मोदी का प्राण प्रतिष्ठा के सफल आयोजन पर आभार व्यक्त किया. ठाकुर ने राजनाथ सिंह के हवाले से कहा, प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हम सभी मंत्रिमंडल के सदस्य प्राण प्रतिष्ठा पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हैं. भारतीय सभ्यता कई शताब्दी से जो सपने देख रही थी, आपने वह सदियों पुराना सपना पूरा किया. आज की कैबिनेट ऐतिहासिक है. ऐतिहासिक कार्य कई बार हुए होंगे, परंतु क्या जब से कैबिनेट व्यवस्था बनी है, ब्रिटिश के जमाने से भी जोड़ लें, तो ऐसा अवसर कभी नहीं आया होगा क्योंकि 22 जनवरी 2024 को आपके माध्यम से जो कार्य हुआ है वह इतिहास में सबसे अलग है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयूक्रेनी युद्धबंदियों को ले जा रहा रूसी सैन्य विमान हुआ क्रैश, 65 की हुई मौत
    Next Article तेलंगाना: सरकारी अधिकारी एस. बालकृष्ण के घर से मिली 100 करोड़ की संपत्ति, तलाशी अभियान जारी

    Related Posts

    साकची में स्टेट टास्क फोर्स ऑन टीबी की बैठक, उन्मूलन को लेकर बनी रणनीति

    May 26, 2026

    चर्चित हत्या कांड में फरार चार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

    May 26, 2026

    पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

    May 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    साकची में स्टेट टास्क फोर्स ऑन टीबी की बैठक, उन्मूलन को लेकर बनी रणनीति

    चर्चित हत्या कांड में फरार चार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

    पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

    जुगसलाई यूनिक कलेक्शन फायरिंग कांड का खुलासा, मनीष सिंह गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार

    एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में सोलर बैटरी में लगी आग, मची अफरा-तफरी

    मनपीटा तालाब में डूबने से 7 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मातम

    पीएम आवास के लाभुक फिर पहुंचे सरयू राय के पास, 31 मई तक चाबी नहीं मिलने पर अनशन की चेतावनी

    जनता के मुद्दों पर सड़क से सदन तक लड़ेगी जदयू, बिहार मॉडल पर विकास का आह्वान

    उपायुक्त ने किया ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

    अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, तीन हाईवा और एक ट्रैक्टर जब्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.