Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद पीएम मोदी बोले :”हमारे राम लला अब टेंट में नहीं, भव्य मंदिर में रहेंगे”
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश धर्म राजनीति राष्ट्रीय

    राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद पीएम मोदी बोले :”हमारे राम लला अब टेंट में नहीं, भव्य मंदिर में रहेंगे”

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 22, 2024Updated:January 22, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद पीएम मोदी बोले :”हमारे राम लला अब टेंट में नहीं, भव्य मंदिर में रहेंगे”

     

    पीएम मोदी ने कहा, “22 जनवरी, 2024 सिर्फ एक तारीख नहीं है, बल्कि ये नए युग की शुरुआत है. ये अयोध्या राम मंदिर भारत के उत्कर्ष-उदय का साक्षी बनेगा. लोग इस पल और तारीख को हजार साल तक याद रखेंगे.”

    देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह के बाद लोगों को संबोधित कर रहे हैं। विधि विधान के साथ प्राण प्रतिष्ठा पूर्ण होने के उपरांत पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि रामलला अब टेंट में नहीं रहेंगे बल्कि भव्य मंदिर में रहेंगे।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “इस शुभ घड़ी की आप सभी और समस्त देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई।

     

     

     

    मैं अभी गर्भगृह में ऐश्वर्य चेतना का साक्षी बनकर आप सबके सामने उपस्थित हुआ हूं। कितना कुछ कहने को है लेकिन कंठ अवरुद्ध है। हमारे राम लला अब टेंट में नहीं रहेंगे, वे अब दिव्य मंदिर में रहेंगे। मेरा पक्का विश्वास है कि जो घटित हुआ है उसकी अनुभूति देश और दुनिया के कोने-कोने में रामभक्तों को हो रही होगी। यह क्षण अलौकिक है…यह माहौल, यह घड़ी हम सब पर प्रभु श्री राम का आशीर्वाद है।”

     

     

    पीएम ने कहा, “आज से हजार साल बाद भी लोग आज की इस तारीख की, आज के इस पल की चर्चा करेंगे। ये कितनी बड़ी राम कृपा है कि हम सब इस पल को जी रहे हैं और इसे साक्षात घटित होते देख रहे हैं।”

    पीएम मोदी ने कहा, “मैं आज प्रभु श्री राम से क्षमा याचना भी करता हूं। हमारे पुरुषार्थ, त्याग, तपस्या में कुछ तो कमी रह गई होगी कि हम इतनी सदियों तक यह कार्य कर नहीं पाए। आज वह कमी पूरी हुई है। मुझे विश्वास है कि प्रभु श्री राम आज हमें अवश्य क्षमा करेंगे। उस कालखंड में तो वियोग सिर्फ 14 वर्षों का था… इस युग में तो अयोध्या और देशवासियों ने सैकड़ो वर्षों का वियोग सहा है। हमारी कई पीढ़ियों ने वियोग सहा है।”

    उन्होंने कहा, “हर युग में लोगों ने राम को जीया है। हर युग में लोगों ने अपने-अपने शब्दों में, अपनी तरह से राम को अभिव्यक्त किया है।

     

     

     

    यह राम रस जीवन प्रवाह की तरह निरंतर बहता रहता है। राम भारत की आस्था हैं, राम भारत का आधार हैं, राम भारत का विचार हैं, राम भारत का विधान हैं, राम भारत की चेतना हैं, राम भारत का चिंतन हैं, राम भारत की प्रतिष्ठा हैं, राम भारत का प्रताप हैं, राम प्रभाव हैं, राम प्रवाह हैं, राम नेति भी हैं, राम नीति भी हैं, राम नित्यता भी हैं, राम निरंतरता भी हैं, राम व्यापक हैं, विश्व हैं, विश्वात्मा हैं इसलिए जब राम की प्रतिष्ठा होती है तो उसका प्रभाव शताब्दियों तक नहीं होता उसका प्रभाव हज़ारों वर्षों तक होता है।”

     

     

     

    पीएम ने आगे कहा, “आज मैं पूरे पवित्र मन से महसूस कर रहा हूं कि कालचक्र बदल रहा है। यह सुखद संयोग है कि हमारी पीढ़ी को एक कालजयी पथ के शिल्पकार के रूप में चुना गया है। हजारों वर्ष बाद की पीढ़ी राष्ट्र निर्माण के हमारे आज के कार्यों को याद करेगी इसलिए मैं कहता हूं यही समय है, सही समय है।”

    इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में सोमवार को अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर में राम लला की मूर्ति का अनावरण किया गया। पीएम मोदी ने भव्य मंदिर के गर्भगृह में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में अनुष्ठान का नेतृत्व किया। यह समारोह गहन भक्ति भावना के वातावरण में आयोजित किया जा रहा है।

    राम लला की मूर्ति का अनावरण होते ही भारतीय वायु सेना के हेलिकॉप्टरों ने अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर परिसर में फूलों की वर्षा की। समारोह आयोजित होने पर भक्तों और मेहमानों ने ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए।

     

    समारोह में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद हैं। भव्य मंदिर में समारोह के लिए 8,000 से अधिक मेहमानों को आमंत्रित किया गया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउमा भारती और साध्वी ऋतंभरा राम मंदिर का सपना पूरा होते ही भावुक हुईं, आंखों में आए आंसू
    Next Article राहुल की न्याय यात्रा पर स्मृति ईरानी का बड़ा बयान, कहा- बरसात आने पर बाहर निकल आते हैं मेंढक

    Related Posts

    साकची के बाराद्वारी में बंद क्वार्टर बना चोरों का निशाना, 5.5 लाख की चोरी

    July 23, 2026

    छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक 18 चका टेलर पलटा, बड़ा हादसा टला

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    साकची के बाराद्वारी में बंद क्वार्टर बना चोरों का निशाना, 5.5 लाख की चोरी

    छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक 18 चका टेलर पलटा, बड़ा हादसा टला

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नकली सिगरेट फैक्ट्री

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.