Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अयोध्या में प्रभू श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर को लेकर उपायुक्त ने की जिलावासियों से अपील
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    अयोध्या में प्रभू श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर को लेकर उपायुक्त ने की जिलावासियों से अपील

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *अयोध्या में प्रभू श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर को लेकर उपायुक्त ने की जिलावासियों से अपील*

    *घरों में ही करें पूजा-पाठ, शोभायात्रा निकालने की निश्चित रूप से पूर्वानुमति लें*

    *भीड़- भाड़ वाले स्थानों में जाने से बचें, किसी के धार्मिक भावनाओं को ठेस न पहुंचाएं*

    *समरसता भंग करने वाली पोस्ट या फेक न्यूज़ साझा न करें, सोशल मीडिया पर रहेगी विशेष निगरानी*

    22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने जिलावासियों से अपील किया है कि वे कोशिश करें कि जितने भी पूजा पाठ के कार्यक्रम है वे अपने घरों में ही करें और भीड़ वाले स्थानों में जाने से परहेज करें।

    जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने शोभायात्रा के कार्यक्रमों की पूर्वानुमति लेने की बात कही जिससे कि विधि व्यवस्था संधारण में कोई बाधा नहीं उत्पन्न हो। उन्होंने उक्त तिथि को निकलने वाले शोभा यात्रा या रैली का रूट चार्ट अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी और थाना प्रभारी के साथ अवश्य साझा करने का निर्देश दिया जिससे ट्रैफिक व्यवस्था समेत अन्य विधि व्यवस्था को व्यवस्थित रखा जा सके।

    उन्होंने अपील किया कि ऐसे गीत-संगीत न बजाए जाएं जिससे कि किसी व्यक्ति के धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचे।

    साथ ही सोशल मीडिया पर कोई भी समरसता बिगड़ने वाले या फेक पोस्ट साझा न करें और ऐसी किसी भी प्रकार के सोशल मीडिया पोस्ट के बारे में जानकारी मिलने पर तत्काल अपने नजदीकी थाने को सूचित करें।

    इस अवसर पर विधि व्यवस्था की जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी की है, आप भी इसमें अपना सहयोग दे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने 935 लाभुकों के बीच पेंशन स्वीकृति सर्टिफिकेट के साथ कंबल का किया वितरण..
    Next Article मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मुख्य सचिव को सभी सरकारी कार्यालयों को 2:30 बजे तक बंद रखने का एवं सरकारी स्कूलों को पूरे दिन बंद रखने का निर्देश दिया

    Related Posts

    नफरत और हिंसा की आग: समाज के लिए गंभीर खतरा

    July 21, 2026

    लोकल ट्रेन में बवाल: मुंबई लोकल में मारपीट के आरोप में दो ट्रांसजेंडर गिरफ्तार

    July 21, 2026

    विक्रम-1: नए भारत की अंतरिक्ष उड़ान का स्वर्णिम अध्याय – निजी क्षेत्र की ऐतिहासिक सफलता

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नफरत और हिंसा की आग: समाज के लिए गंभीर खतरा

    लोकल ट्रेन में बवाल: मुंबई लोकल में मारपीट के आरोप में दो ट्रांसजेंडर गिरफ्तार

    विक्रम-1: नए भारत की अंतरिक्ष उड़ान का स्वर्णिम अध्याय – निजी क्षेत्र की ऐतिहासिक सफलता

    नफरत और हिंसा की आग: शहर जलाने वालों को चेतावनी, हम सब जलेंगे

    लोकतंत्र में विरोध का अधिकार: संसद मार्च, टकराव और लोकतांत्रिक संतुलन की कसौटी

    मुंबई सेंट्रल GRP ने लोकल ट्रेन में मारपीट करने वाले दो ट्रांसजेंडर को दबोचा

    आवाज बुलंद हो, व्यवस्था बाधित नहीं: लोकतंत्र में विरोध और कानून-व्यवस्था का संतुलन

    विक्रम-1: नए भारत की अंतरिक्ष उड़ान का स्वर्णिम अध्याय – निजी क्षेत्र की ऐतिहासिक सफलता

    भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का संचालन शुरू, शून्य उत्सर्जन की दिशा में बड़ा कदम

    22 अगस्त को होगा हिंदुस्तान मित्र मंडल का श्रावण महोत्सव, पुरानी कमेटी पर फिर जताया गया भरोसा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.