Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » Jamtara:दिनांक 22 जनवरी 2024 अयोध्या (उत्तर प्रदेश) में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के मद्देनजर जिले में विधि व्यवस्था संधारण हेतु संयुक्त आदेश जारी
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    Jamtara:दिनांक 22 जनवरी 2024 अयोध्या (उत्तर प्रदेश) में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के मद्देनजर जिले में विधि व्यवस्था संधारण हेतु संयुक्त आदेश जारी

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 21, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दिनांक 22 जनवरी 2024 अयोध्या (उत्तर प्रदेश) में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के मद्देनजर जिले में विधि व्यवस्था संधारण हेतु संयुक्त आदेश जारी

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) एवं पुलिस अधीक्षक श्री अनिमेष नैथानी (भा०पु०से०) ने संयुक्त रूप से आदेश जारी कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश

    सोशल मीडिया पर रहेगा प्रशासन को निगरानी; भड़काऊ संगीत एवं डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध*

    असामाजिक तत्वों से निपटने एवं बेहतर विधि व्यवस्था हेतु टाइगर मोबाइल एवं क्यूआरटी टीम की हुई है प्रतिनियुक्ति*

    24 घंटे कार्यरत रहेगा जिला कंट्रोल रूम; आवश्यकता पड़ने पर कंट्रोल रूम के दूरभाष संख्या 06433- 222245/9835676290 पर सूचनाओं का कर सकेंगे आदान प्रदान*

    दिनांक-22.01.2024 को अयोध्या (उ०प्र०) स्थित श्रीराम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा कार्यकम होने की सूचना एवं इसको लेकर हिन्दू संगठनों द्वारा राज्य स्तर पर प्रचार-प्रसार करते हुए सभी लोगों से श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा के निमित्त अपने-अपने क्षेत्र के सभी मंदिरों को अयोध्या धाम का ही प्रतीक मानकर दिनांक-22.01.2024 को धार्मिक अनुष्ठान महाआरती एवं रात्रि में अपने-अपने घरों में दीपोत्सव मनाने का आग्रह किया गया है।

    अपने-अपने क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान (मंदिर, रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड एवं चौक-चौराहो आदि) स्थानों पर विभिन्न मत / संप्रदाय के मानने वालों के बीच इस आयोजन से संबंधित वाद-विवाद से विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होने साथ ही सोशल मीडिया में अफवाह, डी० जे० में विवादित गाना बजाने को लेकर विवाद होने की संभावना के अलावा उक्त अवसर पर असामाजिक तत्वों के द्वारा किसी भी प्रकार के अप्रिय घटना को अंजाम देकर विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न करने का प्रयास किए जाने की आशंका को लेकर प्रशासन द्वारा सघन गश्ती, सोशल मिडिया पर कड़ी निगरानी रखने के साथ-साथ सभी संवेदनशील क्षेत्रों में विधि-व्यवस्था बनाये रखने एवं आपातकालीन स्थिति में निरोधात्मक कार्रवाई किये जाने की आवश्यकता के मद्देनजर *उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) एवं पुलिस अधीक्षक श्री अनिमेष नैथानी (भा०पु०से०) द्वारा संयुक्त रूप से आदेश जारी किया गया है।*

    जारी आदेश में विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म व्हाट्सएप, एक्स (ट्विटर), फेसबुक, लिंकेडिन, टेलीग्राम सहित अन्य में भी किसी विशेष सम्प्रदाय/धर्म/जाति की भावनाओं को आहत पहुँचानें वाली टिप्पणियों करतें हैं और नफरत फैलाने वाले विवादित तस्वीरों एवं संवादों पर विशेष निगरानी रखने हेतु दिशा निर्देश दिए गए हैं। उक्त अवसर पर शांति एवं विधि-व्यवस्था संधारण हेतु संवेदनशील स्थानों पर दण्डाधिकारी /पुलिस पदाधिकारी तथा बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

    इसके अलावा विधि व्यवस्था और सघन निगरानी हेतु जामताड़ा, करमाटांड़ एवं नारायणपुर में टाइगर मोबाइल को बाइक एवं सशस्त्र बल के साथ प्रतिनियुक्त किया गया है, जो झांकी, जुलूस के दौरान विधि व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था में आवश्यक सहयोग करेंगे।

    इसके अलावा त्वरित निरोधात्मक कार्रवाई हेतु 04 क्यू० आर० टी० टीम का गठन किया गया है, जिसे सभी क्यूआरटी प्रभारी को भ्रमणशील रहने एवं उचित कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।

    वहीं सिविल सर्जन को जिला नियंत्रण कक्ष, सदर अस्पताल एवं सभी प्रखंड मुख्यालय में मेडिकल टीम की प्रतिनयुक्ति का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा विद्युत व्यवस्था झांकी मार्ग में आने वाले विद्युत तारों का अविलंब जांचकर ससमय ठीक कराने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा पूरी तैयारी के साथ एक अग्निशामक वाहन कंट्रोल रूम एवं एक को नारायणपुर थाना में प्रतिनियुक्त करने का निर्देश दिया गया है।

    सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं बलों को अपने ड्यूटी पर ससमय पहुंचने एवं कर्त्तव्य निर्वहन हेतु निर्देश दिए गए हैं।

    *जिला नियंत्रण कक्ष एवं अन्य महत्वपूर्ण दूरभाष*

    01. पुलिस सहायता के लिये – 100

    02. जिला कन्ट्रोल रूम -9835676290

    *इसके अलावा विशेष परिस्थिति में जिले के वरीय पदाधिकारियों से संपर्क स्थापित किया जा सकता है, जो इस प्रकार है :-*

    *महत्वपूर्ण दूरभाष सं0 :*

    1. उपायुक्त जामताड़ा – 9431130960 (दूरभाष), 06433 – 222435 (कार्यालय दूरभाष)

    2. पुलिस अधीक्षक जामताड़ा – 9431130811, 06433- 222021 (कार्यालय दूरभाष)

    3. अपर समाहर्ता जामताड़ा – 8210148987

    4. अनुमंडल पदाधिकारी जामताड़ा – 9693741777

    5. सिविल सर्जन, जामताड़ा – 8210491588

    6. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी – 9470591035

    7. पुलिस उपाधीक्षक (मु०) जामताड़ा – 9470591046

    7. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नाला – 9523355003

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleJamtara:राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा के अवसर पर जिला के बस पड़ाव में वाहन चालकों के स्वास्थ्य, नेत्र परीक्षण शिविर लगाया गया
    Next Article Dumka:दुमका पुलिस की आम जनता से अपील..

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    November 7, 2026

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    November 7, 2026

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    November 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    मरीजों को तेज और परेशानी मुक्त सेवाएं देने के लिए टीएमएच ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया

    Live Casino bei Gamblezen mit Blackjack und Roulette im Browser

    नाटक-झांकी में जीवंत हुई छठ की महिमा, बच्चों ने मंच पर उतारी लोकआस्था की परंपरा

    छठ की आस्था, परंपरा और भक्ति का मंच पर दिखा अद्भुत संगम, बच्चों ने जीवंत किया महापर्व

    विद्यालय में दीपोत्सव के आयोजन कर हरित दीपावली का दिया संदेश

    विद्यालय में छात्राओं ने बिखेरे कला और लोक संस्कृति के रंग

    शहीदों की स्मृति में छोटा गम्हरिया में जले सैकड़ों दीप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.