Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रामलला की पहली पूर्ण तस्वीर अयोध्या से आई, प्राण प्रतिष्ठा से पहले कर लें दर्शन
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश धर्म

    रामलला की पहली पूर्ण तस्वीर अयोध्या से आई, प्राण प्रतिष्ठा से पहले कर लें दर्शन

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    रामलला की पहली पूर्ण तस्वीर अयोध्या से आई, प्राण प्रतिष्ठा से पहले कर लें दर्शन
    रामलला के चेहरे वाली एक संपूर्ण तस्वीर सामने आई है. इसमें रामलला की पूरी छवि स्पष्ट नजर आ रही है. यह तस्वीर मूर्ति के निर्माण के दौरान की है. हालांकि बृहस्पतिवार को जब रामलला को गर्भगृह में स्थापित किया गया उस वक्त उनकी प्रतिमा पर कपड़े की पट्टी लिपटी हुई थी और उनका चेहरा ढका हुआ था. 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान उनके चेहरे की पट्टी हटाई जाएगी.

     

     

     

    दरअसल, आज जो तस्वीर सामने आई है वह इस मूर्ति के निर्माण के दौरान की संपूर्ण तस्वीर है. राम मंदिर के गर्भगृह में स्थापित इस मूर्ति को मैसूर के मूर्तिकार अरुण योगीराज ने तैयार किया है. भगवान राम की नई मूर्ति बृहस्पतिवार की दोपहर राम जन्मभूमि मंदिर के गर्भगृह में रखी गई. 51 इंच की रामलला की मूर्ति को बुधवार की रात मंदिर में लाया गया था. भगवान राम की मूर्ति को पूरे वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गर्भ गृह में रखा गया.

     

     

     

    आज सुबह नौ बजे अरणि मंथन से अग्नि प्रकट किया गया. इससे पहले बुधवार को कलश पूजन का आयोजन किया गया. राम मंदिर ट्रस्ट के अधिकारियों के अनुसार अनुष्ठान 21 जनवरी तक जारी रहेंगे और प्राण प्रतिष्ठा के दिन रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के लिए हर जरूरी अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे. 121 आचार्य अनुष्ठान का संचालन कर रहे हैं. राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम 22 जनवरी को दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा और दोपहर एक बजे समाप्त होने की उम्मीद है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयूरोप से आ रही सर्द हवाओं ने बढ़ाई भारत में ठंड, कई राज्यों में बारिश की संभावना
    Next Article दिल्ली में कोहरे के कारण की कई फ्लाइट्स लेट और कई हुईं रद्द

    Related Posts

    भारत-पाकिस्तान तनाव पर चीन की प्रतिक्रिया का स्वार्थी कनेक्शन

    May 9, 2025

    एक था पाकिस्तान: इतिहास के पन्नों में सिमटता सच

    May 9, 2025

    जेनेरिक दवाएं लिखने के कानूनी आदेश का उजाला

    May 9, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भारत-पाकिस्तान तनाव पर चीन की प्रतिक्रिया का स्वार्थी कनेक्शन

    एक था पाकिस्तान: इतिहास के पन्नों में सिमटता सच

    जेनेरिक दवाएं लिखने के कानूनी आदेश का उजाला

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन को मिला सम्मान

    फादर जेराल्ड मार्टिन डिसूजा मेमोरियल इंटर स्कूल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट 2025 का आयोजन

    ईडी ने कारोबारी विक्की भालोटिया को किया गिरफ्तार

    हम सेना के पराक्रम को सलाम करते हैं:राकेश तिवारी

    हरि मंदिर से चोरी करते एक युवक को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ धर दबोचा

    मोदी के सिंदूर ऑपरेशन से आतंक का आका रोया:डॉक्टर विशेश्वर यादव

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.