Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में विधि व्यवस्था संधारण को लेकर प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ आहूत बैठक संपन्न
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में विधि व्यवस्था संधारण को लेकर प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ आहूत बैठक संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 18, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में विधि व्यवस्था संधारण को लेकर प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ आहूत बैठक संपन्न

    *◼️आगामी 22 जनवरी अयोध्या में श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के मद्देनजर जिले में आयोजित होने वाले विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के दृष्टिगत सुरक्षात्मक बिंदुओं पर हुई समीक्षा*

    *◼️ विधि व्यवस्था को लेकर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने दिए महत्वपूर्ण दिशा निर्देश*

    *◼️ सोशल मीडिया पर रहेगा प्रशासन को निगरानी; भड़काऊ संगीत एवं डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध*

    *◼️संवेदनशील स्थानों में पुलिस गश्त को बढ़ाने हेतु दिए निर्देश*

    *◼️सादे लिबास में रहेगी पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति; विधि व्यवस्था में अवरोध उत्पन्न करने वाले उन्मादियों को बख्शा नहीं जाएगा*

    *◼️सजगता एवं सतर्कता से प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी करें अपने कर्तव्यों का निर्वहन; संवेदनशील रहें एवं सूचना तंत्र को सुदृढ़ रखें – उपायुक्त*

    आज दिनांक 18.01.2024 को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के मद्देनजर जामताड़ा जिले में विधि व्यवस्था संधारण को लेकर प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित किया गया।

    बैठक में उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 22 जनवरी को पूर्व से निर्धारित है। जिले के विभिन्न धार्मिक संगठनों के द्वारा कई प्रकार के धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं, जिले से लोग अयोध्या जा रहे होंगे। ऐसे में पूरी सतर्कता एवं चौकसी की आवश्यकता है। उन्होंने उक्त अवसर पर जिले में समुचित विधि व्यवस्था संधारण हेतु संवेदनशील स्थानों में दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति को लेकर विमर्श किया। इस दौरान उन्होंने प्रखंडवार बीडीओ सीओ एवं थाना प्रभारी से क्षेत्र में पूर्व से विधि व्यवस्था को लेकर जानकारी ली। उन्होंने सभी प्रखंड में प्रखंड स्तरीय शांति समिति की बैठक की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आप लोग सजगता से कार्य करें, अपने सूचना तंत्र को सुदृढ़ करें। सभी कोई संवेदनशील होकर कार्य करें। एंटी सोशल एलिमेंट को चिन्हित करते हुए कड़ी कार्रवाई करें। जो भी व्यक्ति विधि व्यवस्था संधारण में अवरोध उत्पन्न करेगा उस पर कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेजें। इसके अलावा उन्होंने सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रखने हेतु निर्देश दिए।

    *पुलिस गश्त को करें तेज; एंटी क्राइम वाहन जांच अभियान चलाएं सभी थाना प्रभारी – पुलिस अधीक्षक*

    पुलिस अधीक्षक श्री अनिमेष नैथानी (भा०पु०से०) ने बैठक को संबोधित करते हुए सभी थाना प्रभारी से उनके क्षेत्र में जुलूस/बाइक रैली एवं अन्य धार्मिक आयोजनों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बिना अनुमति के जुलूस या बाइक रैली नहीं निकाली जाएगी, अनुमंडल पदाधिकारी से नियमानुसार अनुमति लेने के बाद ही जुलूस या रैली निकले, इसे सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आयोजकों से संपर्क करें। वहीं जिले में किसी भी सूरत में मवेशी तस्करी ना हो, संबंधित थाना प्रभारी, बीडीओ एवं सीओ का दायित्व है, इस पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, लापरवाह अधिकारियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग को दुरुस्त करें, सही से होनी चाहिए। वहीं मंदिरों मस्जिदों सहित अन्य धार्मिक स्थलों एवं संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण करने एवं लगातार भ्रमणशील रहने का निर्देश दिया। वहीं असामजिक तत्वों के विरुद्ध 107 की करवाई करने, सादे लिबास में पुलिस बल की तैनाती, ग्राम रक्षा दल का गठन, ट्रैफिक मैनेजमेंट, धार्मिक झंडे की निगरानी, मंदिरों में सीसीटीवी से निगरानी, आतिशबाजी एवं प्रदर्शन पर कड़ी निगरानी सहित डीजे पर पूर्ण रूप से रोक लगाने एवं डीजे बजाते पकड़े जाने पर डीजे जब्त करने के साथ ही संचालकों पर कानूनी कार्रवाई करने के अलावा अन्य बिंदुओं पर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इसके अलावा एंटी क्राइम चेकिंग के तहत वाहन जांच अभियान चलाने, ट्रिपल राइडिंग, बिना हेलमेट एवं कागज के वाहन चालकों से जुर्माना वसूल करने का निर्देश दिया गया।

    *इनकी रही उपस्थिति*

    इस मौके पर उपरोक्त के अलावा उप विकास आयुक्त श्री अनिलसन लकड़ा, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री अजय तिर्की, भूमि सुधार उप समाहर्ता श्री ओम प्रकाश मंडल, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जामताड़ा एवं नाला, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री दीपक राम, कार्यपालक दंडाधिकारी श्रीमति ममता मरांडी के अलावा सभी बीडीओ, सीओ एवं थाना प्रभारी आदि उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न
    Next Article रेलवे स्टेशन के समीप उत्कल एक्सप्रेस की चपेट में आकर चार लोगों के मारे जाने की खबर

    Related Posts

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    November 8, 2026

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Slotsgallery-play.com and the Short-Burst Playstyle: Making Quick Sessions Count

    Legit99 Casino: Short Mobile Sessions and Quick Decisions for Players on the Go

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.