Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » AC कोच में किसान यूनियन के नेता सुलगा रहे थे हुक्का, धुआं निकलते ही रुक गई ट्रेन
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    AC कोच में किसान यूनियन के नेता सुलगा रहे थे हुक्का, धुआं निकलते ही रुक गई ट्रेन

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में संगम एक्सप्रेस के AC कोच से निकलते धुआं से हड़कंप मच गया. आनन-फानन में ट्रेन को कानपुर देहात के झींझक स्टेशन पर रुकवाया गया. मौके पर रेलवे के अधिकारी, जीआरपी, आरपीएफ के जवान आ गए. ट्रेन के जिस कोच से धुआं निकल रहा था उसकी जांच की गई. कोच में धुआं की घटना से यात्रियों में अनहोनी की आशंका के चलते दहशत फैल गई. ट्रेन मेरठ से प्रयागराज जा रही थी.

     

    जानकारी के मुताबिक संगम ट्रेन में सवार यात्रियों ने ट्रेन के M1 कोच से निकलते हुए धुआं का वीडियो बनाकर कंट्रोल रूम में सूचना दर्ज कराई थी. उन्होंने बताया था कि AC कोच M1 में कुछ लोग अंगीठी जला रहे हैं. वह किसान यूनियन के कार्यकर्ता बताए जा रहे हैं. कंट्रोल रूम से जानकारी रेलवे अधिकारियों को दी गई थी. जांच के दौरान कोच से किसी भी तरह का कोई सामान बरामद नहीं हुआ है.

    शिकायत करने वाले यात्रियों का कहना है कि ट्रेन के M1 कोच में किसान यूनियन के कार्यकर्ता सफर कर रहे थे. कोच में यह लोग हुक्के में कोयला डालकर सुलगा रहे थे. हुक्के की अंगीठी में कोयला सुलगने से धुआं उठने लगा. यह देख अन्य यात्रियों में दहशत फैल गई. उन्होंने उठते धुआं की वीडियो बनाकर रेलवे कंट्रोल रूम में भेजकर शिकायत दर्ज कराई. ट्रेन जब कानपुर देहात के झींझक स्टेशन पर पहुंची तो उसे रुकवाया गया और कोच की तलाशी ली गई.

    मौके पर डिप्टी सीटीएम, सहायक सुरक्षा आयुक्त, सीओ जीआरपी, आरपीएफ, जीआरपी प्रभारी भारी फोर्स के साथ पहुंच गए. उन्होंने कोच की जांच की. जीआरपी सीओ संजीव कुमार का कहना है कि किसान यूनियन के पदाधिकारी से भी पूछताछ की गई लेकिन उन्होंने कोई सही जवाब नहीं दिया है. एहतियात के तौर पर संगम एक्सप्रेस में स्कॉट को इलाहाबाद तक साथ भेजा गया है, और मामले की जांच की जा रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिल्ली आबकारी केस: सीएम केजरीवाल जा रहे गोवा, तो ED ने भेजा पांचवां समन
    Next Article उत्तर भारत में पड़ रही कड़कड़ाती ठंड तो देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर, जनजीवन बेहाल

    Related Posts

    तुरामडीह माइंस में अवैध वसूली पर लगेगी रोक, कथित अवैध भवन हटाने की तैयारी

    May 29, 2026

    48 घंटों के भीतर अबीर मिश्रा की नियुक्ति सरयू राय की धमक को ही रेखांकित करती है!

    May 29, 2026

    बारीडीह मंडल में भाजपा की मजबूत हुई संगठनात्मक ताकत, कई कार्यकर्ताओं ने की घर वापसी

    May 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पत्रकारिता दिवस: कलम की धार कुंद न हो

    त्रिभाषा फार्मूला: भारतीय शिक्षा का नया अध्याय

    हिंदी पत्रकारिता दिवस: चुनौतियाँ और संगठनों की भूमिका

    आदित्यपुर वार्ड-13 में लगे साइन बोर्ड, पार्षद शांतनु घोष की पहल से लोगों को मिलेगी राहत

    सेल नौकरी मिलने पर ठाकुरा गांव के मुंडा पद से हटाए गए दामु चाम्पिया, ग्राम सभा में सर्वसम्मति से फैसला

    चाईबासा सदर अस्पताल की व्यवस्था सुधारने में जुटा प्रशासन, उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश

    खरसावां में पीडीएस घोटाले का बड़ा खुलासा, हजारों किलो अनाज गायब होने पर FIR दर्ज

    पार्षद नीतू शर्मा के हस्तक्षेप से टला बड़ा बवाल, प्रभात पार्क अतिक्रमण विवाद पर भड़के फुटपाथी दुकानदार

    मजदूरों की सेहत से खिलवाड़! आदित्यपुर ESIC अस्पताल की बदहाल व्यवस्था पर INTUC का फूटा गुस्सा

    चांडिल डैम का बढ़ा जलस्तर, दर्जनों गांवों की रबी धान फसल बर्बाद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.