Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उत्तर भारत में पड़ रही कड़कड़ाती ठंड तो देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर, जनजीवन बेहाल
    Breaking News Headlines

    उत्तर भारत में पड़ रही कड़कड़ाती ठंड तो देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर, जनजीवन बेहाल

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    नई दिल्ली। उत्तर भारत में पड़ रही कड़कड़ाती ठंड से लोगों का हाल बेहाल है. उत्तर भारत के कई राज्यों में आए दिन तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है. देश के कई हिस्सों में बीते कई दिनों से बारिश का दौर जारी है. सिक्किम, पूर्वी बिहार, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कुछ हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई है.

     

    देश के कई राज्यों में हो बुधवार को बारिश होने के चलते तापमान में गिरावट देखने को मिली है. पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ-साथ बिहार के कुछ हिस्सों में गंभीर कोल्ड डे की स्थिति देखने को मिली है. इसके साथ-साथ पंजाब, हरियाणा के कई हिस्सों और उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी कोल्ड डे की स्थिति बनी रही है. वहीं, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली के कई हिस्सों और पश्चिम उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में 1 या 2 स्थानों पर शीतलहर से लेकर गंभीर शीतलहर के चलते लोग अपने घरों में दुबके रहे.

     

    उत्तर भारत में पड़ रही कड़कड़ाती ठंड के बीच देश के कई इलाकों में आज भी बारिश की संभावना है. निजी वेदर फोरकास्ट एजेंसी स्काईमेट के अनुसार आज बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश तो वहीं, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि होने की संभावना जताई गई है. स्काईमेट के अनुसार अंडमान एंड निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु के दक्षिणी हिस्सों और लक्षद्वीप में हल्की बारिश संभव है.

    वेदर फोरकास्ट एजेंसी स्काईमेट के अनुसार आज पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बहुत घना कोहरा देखने को मिल सकता है. इसके अलावा उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश, बिहार, उत्तरी राजस्थान, झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में घना कोहरा देखा जा सकता है. स्काईमेट के अनुसार आज पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में कोल्ड डे की स्थिति बनी रह सकती है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleAC कोच में किसान यूनियन के नेता सुलगा रहे थे हुक्का, धुआं निकलते ही रुक गई ट्रेन
    Next Article प्राण प्रतिष्ठा से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जारी किया श्री राम जन्मभूमि मंदिर पर स्मारक डाक टिकट

    Related Posts

    उपायुक्त राजीव रंजन के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी, जिला प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील

    July 15, 2026

    SIR-2026: दूधकुंडी मतदान केंद्र पर गणना प्रपत्रों का 100% डिजिटाइजेशन पूरा, BLO बसंती मांडी सम्मानित

    July 15, 2026

    जिला समन्वय समिति की बैठक में उपायुक्त सख्त, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

    July 15, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उपायुक्त राजीव रंजन के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी, जिला प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील

    SIR-2026: दूधकुंडी मतदान केंद्र पर गणना प्रपत्रों का 100% डिजिटाइजेशन पूरा, BLO बसंती मांडी सम्मानित

    जिला समन्वय समिति की बैठक में उपायुक्त सख्त, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

    सुनील गुप्ता के प्रयास से रोड नंबर-3 का गड्ढा भरा, लोगों में खुशी

    लगातार तीसरी बार चैंपियन बनकर टाइगर नाइट्स ने रचा इतिहास, JGL-9 का खिताब किया अपने नाम

    बैंक ऑफ बड़ौदा पर 40 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, पीड़ित ने सिदगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग

    विद्यालयों में स्वच्छता कार्यशाला, बच्चों को डेंगू व मौसमी बीमारियों से बचाव के बताए उपाय

    राजनीति में विरोध हो, चरित्र हनन नहीं लोकतंत्र की मर्यादा सबसे ऊपर

    दानापुर में होटल पर छापेमारी, संगठित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़; तीन नाबालिग लड़कियां रेस्क्यू, कई गिरफ्तार

    आज का राशिफल जानें आपके सितारे क्या बोलते हैं

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.